आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020:- हमारे देश के प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को आत्म निर्भर बनाने का फैसला ले लिया है और इसके लिए उन्होंने भारत के गरीब व पिछड़े वर्ग के जीवन में सुधार के लिए बीस लाख करोड़ रूपये की आर्थिक पैकेज की घोसणा स्वयं लाइव आकर की थी | मोदी जी ये पैकेज आने वाले समय में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया है ताकि भविष्य में कोई भी कोरोना जैसी अन्य महामारी आ भी जाये तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर कोई भी प्रभाव नहीं पडना चाहिए
Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan
क्या है आत्म निर्भर भारत अभियान (Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan)
किसानो की मुश्किलें होगी कम – इस आर्थिक पैकेज से सबसे बड़ा लाभ देश के किसानो को ही मिलेगा क्योकि कोई भी प्राकृतिक या कृत्रिम आपदा आने का सबसे ज्यादा नुक्सान किसानो को ही झेलना पड़ता है इसलिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आर्थिक पैकेज का एक बड़ा हिस्सा किसानो के कल्याण के लिए उपयोग किया जाएगा | आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के तीन करोड़ से भी ज्यादा किसानो के लिए सरकार ने लगभग 4.22 लाख करोड़ रूपये का कृषि लोन के लिए पैकेज पास किया है जिससे किसान को कृषि कार्यो में बहुत बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी और किसानो को इस लोन को चुकाने के लिए तीन महीने तक कोई भी क़िस्त चुकाने की भी बाध्यता नहीं है | आत्मनिर्भर भारत अभियान में सबसे ज्यादा किसानो को है सशक्त बनाने की कोशिश की जायेगी ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके इसी के चलते देश के सहकारी बैंको और ग्रामीण क्षेत्रीय बेंको को सरकार ने 29500 करोड़ रूपये दिए है ताकि देश के अनादताओ को ऋण देने में कोई दुविधा ना आये
Aatm Nirbhar Yojana- आत्म निर्भर योजना
हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने देश के छोटे उद्योगपतियों के लिए 100000 करोड़ रूपये का फंड्स ऑफ़ ऑफ़ फण्ड बनाने की घोसणा की है जिससे कि छोटे व्यापारियों को अपना व्यापार शुरू करने में काफी मदद मिलेगी और इस फण्ड से छोटे उद्यमियो को बिना गारंटी के बैंक से लोन मिल पाना संभव होगा जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी ?
इसके अलावा केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के गरीब व प्रवासी मजदूर लोगो के लिए राज्य सरकारों को 11000 करोड़ बजट देना तय किया है ताकि राज्य के सभी दिहाड़ी मजदूर व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो को इस आर्थिक राशि का लाभ मिल सके सभी राज्यों ने अब तक लगभग तीन करोड़ मास्क बनवाए है जिससे की वहां के स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिला है
Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan(आत्मनिर्भर भारत)
इसके अलावा मोदी जी ने सभी भारतीयों से आग्रह किया है कि यदि भारत आने वाले समय में अपने आपको आत्मनिर्भर देश के रूप में देखना चाहता है तो केवल स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग करें क्योकि इससे देश का पैसा भार नहीं जायेगा और भारत के ग्राहकों का रुपया भारत के उद्योगपतियों के पास ही रहेगा जिससे के किसी संकट की घडी में वो हमें सहयोग भी करते है उदाहरन के लिए कोरोना से लड़ने की लिए रतन टाटा ने भारत को 1500 करोड़ का दान दिया न की कोई विदेश उद्योगपति ने हमारी मदद की है तो सभी भारतीयों को मोदी जी के बताये निर्देशानुसार स्वदेश ही खरीदेंगे तो भारत बहुत ही जल्द आत्मनिर्भर बनेगा और तब जाकर आर्म्निर्भर भारत अभियान सफल हो सकेगा.
आत्मनिर्भर भारत अभियान राहत पैकेज के अंतर्गत महत्वपूर्ण क्षेत्र
कृषि प्रणाली (Reformation Of Agricultural Supply Chain & System)
सरल और स्पष्ट नियम कानून (Rational Tax System)
उत्तम आधारिक संरचना (Reformation Of Infrastructure)
समर्थ और संकल्पित मानवाधिकार ( Capable Human Resources)
बेहतर वित्तीय सेवा (A Good Financial System)
नए व्यवसाय को प्रेरित करना (To Motivate New Business)
निवेश को प्रेरित करना (Provide Good Investment Opportunities)
जनधन खातों में 500 रु. की दूसरी किस्त जारी:- देश के हालातो को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे भारत में लोक डाउन को एक बार फिर से सत्रह मई तक बढ़ा दिया है जिसके साथ सरकार ने यह भी निर्णय लिया है की ऐसे हालात मे जन धन खाता धारको को दूसरी क़िस्त भी जल्दी ही देने का निर्णय किया है और भेज भी दी है ताकि लोगो को अपनी आजीवका कमाने के लिए बहार ना निकलना पड़े
सरकार ने घोषणा की थी कि अप्रैल महीने से आने वाले तीन महीनो तक सरकार सभी जन धन खाता धारको को 500 रूपये की वितीय सहायता प्रदान करेगी और ताकि कोरोना के कहर से बचने में लोगो को मदद मिले और इसीलिये सरकार ने इस योजना की दूसरी क़िस्त की राशि 4 मई सोमवार को भेज भी दी और लोगो से निवेदन भी किया इस बैंक से यदि वो पैसे निकलते है तो एक दुसरे से दूरी बनाये रखे
किसको कब मिलेगी जन धन योजना 500 रु की दूसरी किस्त
इसीके साथ सरकार ने अपनी तरफ से भी एक योजना बनायी है जिससे कि लोग एक साथ बैंक में पैसे लेने के लिए भीड़ ना करे और सामाजिक दूरी बनी रहे | इसके लिए जिन जनधन खाता धारको के खाता नंबर में आखरी नंबर 0 और 1 है वो 4 मई के दिन ही अपनी रकम बैंक से निकल सकते है जबकि जिनके बैंक खाता के आखरी नंबर 2 व 3 है वे कृपया करके केवल 5 तारिख को बैंक में अपनी राशी लेने के लिए जाये इसके अलावा जिनके जिनके जनधन अकाउंट नंबर के लास्ट में 4 और 5 है वे 6 मई के दिन बैंक से अपने 500 रूपये निकाल पायेंगे और और क्रमश: जिनके खता नंबर के आखिर में 6 व 7 नंबर होंगे उनके लिए 8 मई को वितरण का दिन निर्धारित किया गया है
जन धन 500रु दूसरी किस्त
और बचे हुए अकाउंट नंबर वाले लोग 11 मई 2020 को बैंक से अपनी दूसरी क़िस्त निकालने जाये हालंकि सरकार ने लोगो से अपील की है की यह रकम एटीएम से भी निकली जा सकती है तो जन धन खाता धारक ज्यादा से ज्यादा अपने नजदीकी एटीएम का उपयोग करे जिससे की सामजिक दूरी बनी रहे और कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके | सरकार ने अकाउंट नंबर के आख्रिरी अंको के हिसाब से दिन निर्धारित किया है उसका कारण यही कि बेंको में लगने वाली लम्बी कतारों को नियंत्रित किया जा सके हालाँकि यदि कोई भी जन धन खाता धारक 11 तारिख के बाद तो कभी भी बैंक से राशि निकाल सकता है
चेक करें जनधन बैंक खाता बैलेंस 500रू दूसरी किस्त के लिए
दुनिया में जो दुसरे देशो में मौते हुयी है वो हालात हमारे देश में पैदा न हो जाये इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने यह क़िस्त देने की यह स्कीम शुरू की है जिससे कि कोरोना के हालात को सुधारने में काफी मदद मिलेगी अन्यथा भारत की भी हालत इटली और अमेरिका जैसे हो जाती
लोगो एक साथ अपनी रकम निकालने बैंक नहीं जायेंगे और लोगो में आपसी दूरी बनी रहेगी और धीरे धीरे हमें इस भयंकर वायरस से छुटकारा मिल जायेगा तो आप यदि अपने दुसरे क़िस्त की राशी निकलने बैंक जा रहे तो सरकार के द्वारा बनाये गए नियमो को ध्यान में रखे
जनधन योजना हेल्पलाइन
अगर आपको अपनी दूसरी क़िस्त की राशी समय पर ना मिले तो आप विभाग द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते है 011-23381092
Arogya Setu App:- आज कोरोना नाम के भयंकर वायरस ने पूरी दुनिया को चिंताग्रस्त कर रखा है न जाने कब कौन कोरोना संक्रमित हो जाये और हम अगर इस वायरस से संक्रमित होंगे तो आप मान के चलिए कि हम अकेले नहीं अपने माता- पिता, पति –पत्नी, बच्चो और मित्रो सबको को भी संक्रमित कर देंगे | इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने आरोग्य सतु एप को लांच किया है इस एप से अगर हमारे आस – पास कोई भी कोरोना संक्रमित नागरिक होगा है तो ये एप हमें चेतावनी दे देगा कि आप किसी विशेष दिशा में आगे ना बढे और इस तरह मात्र एक एप को डाउन लोड करके हम अपनी और अपने परिवारजानो की सुरक्षा कर सकते है | हमारे देश के प्रधान मंत्री मोदी जी ने खुद लाइव आकर इस एप को डाउन लोड करने के लिए सभी देशवासियों से आग्रह किया है ताकि हम सब एक सुरक्षित जीवन जी सके और इस बढती महामारी को नियंत्रित किया जा सके.
केंद्र सरकार ने पूरे देश में 24 मार्च से लेकर अब तक लोक डाउन कर रखा है और ३ अप्रैल को ही इस एप को जनता की सुरक्षा के लिए लांच कर दिया है
आरोग्य सेतु एप्प हमारी केसे मदद करेगा?
आरोग्य सेतु एप को एंड्राइड व आइफोन दोनों पर उपयोग के लिए बनाया गया है इस एप को डाउन लोड करने के बाद आपको इसमें आपके स्वस्थ्य सम्बन्धी जानकारी मांगी जायेगी जैसे की आपको बुखार रहता है कि नहीं और अन्य प्रशन पूछे जायेंगे आपका जैसा भी स्वस्थ्य रहता हो इसमें आप वही जानकारी सही सही भर देंगे उतना ही ज्यादा ये एप आपकी लिए मददगार साबित होगा | सारी जानकारी देने के बाद आपको इस एप के बेहतर अनुभव के लिए अपने मोबाइल का ब्लूटूथ, लोकेशन और इन्टरनेट हमेशा ओन ही रखना है
Arogya Setu App Highlights
एप्प का नाम
आरोग्य सेतु एप्प
एप्प का मकसद
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों और उच्च जोखिम वाले स्थानों का पता लगाना
एप्प का प्रकार
Android / IOS
द्वारा जारी किया गया ऐप
भारत सरकार
एप्प का अधिकार
एनआईसी ई-सरकार मोबाइल एप्प
आरोग्य सेतु एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड केसे करे
इसे डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में AAROGYASETU टाइप करे और और वहां इनस्टॉल का आप्शन मिल जाएगा| जहां से आसानी से आप इस मोबाइल में इनस्टॉल कर पायेंगे
मोबाइल में इंस्टाल करने के बाद आप इसमें अपनी इच्छानुसार अंग्रेजी या हिंदी भाषा का चुनाव करे वेसे इस एप को निर्माताओ ने पूरे भारत के लोगो के हिसाब से 11 भाषाओ में लांच किया है ताकि हर राज्य के नागरिक इसको आसानी से उपयोग करके अपनी सुरक्षा कर सके और कोरोना संक्रमण से खुद को व अपने साथ वालो को बचा सके
अपनी भाषा का चुनाव करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर पंजीयन करना होगा और फिर इस एप में कुछ हरा और पीला कोड बनाया गया है जो कि आपको बताएगा की आप सुरक्षित है या नहीं | यदि पील रंग इंगित होता है तो आपको खतरे में है और आपको तुरंत अपने नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र पर अपनी जांच करवानी होगी या फिर कोरोना हेल्पलाइन नंबर भी इसी एप पर मिल जायेंगे | आप उस पर भी फ़ोन कर सकते है
आपके द्वारा भरी गयी जानकारी के आधार पर यदि ये हरा रंग इंगित करता है इसका मतलब की आप सुरक्षित है आप को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं और आप लोगो से दूरी बनाये रखे व बिना आवश्यकता के घर से बाहर ना निकले
आरोग्य सेतु आपको पर आपका डाटा कितन सुरक्षित है?
कुछ लोगो को ये संदेह है की इस एप में जो डाटा फीड करने को बोला जा रहा है उससे लोगो की निजी जानकारी थर्ड पार्टी तक पहुँचने का खतरा रहता है जबकि विशेषज्ञों ने ये दावा किया है इस एप में जो डाटा लोगो से माँगा रहा है वो बिलकुल सुरक्षित रहेगा व लोगो के डाटा का कोई भी गलत उपयोग नहीं किया जाएगा इसके अलावा सरकार लोगो के द्वारा मांगे गए डाटा को केवल हेल्थ रिसर्च जैसे कार्य के लिए ही उपयोग लेगी
पीएम किसान योजना की छठी किस्त के ₹2000 जल्द आयेंगे:-जाने ! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त कब तक आयेगी किसानो के बैंक खातो में? सभी किसानो को मई माह के पहले हफ्ते में मील सकते है पीएम किसान योजना की छठी किस्त के 2000 रूपये… पूरी खबर पढ़े :-
किसान योजना छठी किस्त
PM किसान योजना की छठी किस्त कब मिलेगी?
पीएम किसान योजना की शुरुआत दिसम्बर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के तहत किसानो को पहली क़िस्त के रूप में 2000 रूपये की राशी फरवरी 2019 में प्राप्त हुई। पीएम किसान योजना में पेसे सीधे किसानो के बैंक खातो में (DBT) के माध्यम से ट्रान्सफर किये गए। केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के तहत पहली क़िस्त का भुगतान लगभग देश के 8 करोड़ किसानों के बैंक खातो में किया गया। तथा दूसरी क़िस्त के दोरान किसानो की संख्या में बढ़ोतरी हुई और दूसरी क़िस्त का भुगतान लगभग 9 करोड़ किसानो के खातो में किया गया था। वर्ष 2019 में किसानो को पम किसान योजना की तीनो किस्तों का भुगतान कर दिया गया और किसानो को पम किसान योजना के तहत मिलने वाली (6000/-) की राशी प्राप्त हुई। पीएम किसान योजना में केंद्र सरकार द्वारा किसानो को प्रति वर्ष 6000/- रुपयों की आर्थिक सहायता राशी प्रदान करती, ये राशी 2000/- रुपयों की तीन सम्मान किस्तों में दी जाती है। 4 महीनों के अन्तराल के दोरान प्रतेक क़िस्त का भुगतान किया जाता है। अब तक सरकार ने इस योजना के तहत कुल 5 किस्तों का भुगतान किसानो को उनके बैंक खातो में कर दिया है। छठी किस्त का भुगतान भी शीघ्र ही करने वाली है।
लॉक डाउन के दौरान सरकार ने 5 क़िस्त का भुगतान अप्रैल माह में अग्रिम कर दिया। और बहुत जल्द छठी क़िस्त का भुगतान भी करने वाली है।
स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन ने सरकार से किसानो को पम किसान योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशी 6000 रुपयों से बढाकर कर 15000 रूपये करने की सिफारिस की है. सरकार इस सुझाव को मानती है तो किसानो को बहुत जल्द ही छठी किस्त की राशी अधिक मिलने वाली है. लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए सरकार बहुत जल्द ही छठी किस्त की राशी किसानो के खातो में ट्रांसफर कर सकती है. अर्थात किसानो को बहुत जल्द ही छठी किस्त की राशी मिलने वाली है.
अब तक सरकार केवल उन्ही किसानो को किसना योजना का लाभ दे रही थी जिनके पास क्रषि योग्य भूमि है और जो क्रषि कार्य करते है. लेकिन अब लॉक डाउन के दोरान सरकार उन किसानो को भी किसान योजना का लाभ देने के लिए विचार कर रही है जो जिनके पास कृषि भूमि है वो किसान उस पर कृषि कार्य करते हो या नहीं. इस से योजना के लाभ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. और सभी किसानो को योजना का लाभ मिलेगा.
किसान योजना के इस बदलाव के बाद अब देश के लगभग 15 लाख से भी जयादा किसानो को अब किसान योजना की छठी किस्त का लाभ मिलेगा.
किसानो को नहीं मिल रहा पीएम किसान योजना का लाभ
देश के लाखो किसानो को नहीं मिल रहा पीएम किसान योजना का लाभ, जबकि सरकार दे रही है सभी किस्तों का लाभ. किसान योजना के तहत देश उन्ही किसानो को योजना का लाभ मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टर कृषि योग्य भूमि है, और वे इस भूमि पर कृषि कार्य करते है. इसके बावजूद भी देश में ऐसे लाखो किसान है जो किसान योजना के लाभ से वंचित रह रहे. क्योकि ज्यादातर किसानो ने आवेदन में बहुत सारी गलतिया कर दी थी जिनकी वज़ह से वे किसान पीएम किसान योजना के लाभ से वंचित रह गए. बहुत से किसानो ने बैंक अकाउंट नंबर गलत दे दिए तो कुछ किसानो ने आधार नंबर गलत दे दिए इस वज़ह से भी बहुत से किसान, इस योजना के लाभ से वंचित रह गये है. सरकार ने किसानो की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ,किसान एप्प को लांच किया है, जिससे किसान स्वय आवेदन में की गई गलतियों को सुधार कर सकेगे और साथ में अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर पायेगे.
खेती नहीं करने वाले किसानो को भी मिलेगा किसान योजना का लाभ
मोदी सरकार ने किसानो की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए एव लॉक डाउन में किसानो को राहत देने के लिए इस वर्ष की तीसरी और पीएम किसान योजना की छाती क़िस्त का लाभ सीघ्र किसानो को देने का निर्णय किया है। किसान योजना में बदलाव और सभी किसानो को योजना का लाभ नहीं मिलने के चलते सरकार अब उन किसानो को भी जिनके पास कृषि भूमि है और वो उस भूमि पर कृषि कार्य नहीं कर रहे है उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
यानि अब 15 लाख से भी जयादा किसानों को पम किसान योजना की छठी किस्त का लाभ मिलने वाला है।
किसान मोबाइल एप्प से ऑनलाइन चेक कर सकते है किसान योजना की सूचि
इस प्रकार किसान मोबाइल एप्प से योजना की छठी किस्त की सूचि देख सकते है।
अपने मोबाइल में डाउनलोड करे किसान एप्प Click हेरे
किसान एप्प डाउनलोड करने के बाद एप्प को ओपने करे
एप्प में Beneficiary list पर क्लिक करे।
अब अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लिस्ट चेक करे।
प्रधानमंत्री किसान योजना सूचि PM Kisan Yojana 2020 List
मोदी सरकार ने किसानो को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में सरकार किसानो को 6000 रूपये की सहायता राशी 2000 रूपये की तीन समान किस्तों में देती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन करना होता होता है देश के 14 करोड़ से भी अधिक किसानो को मिल सकता है किसान योजना का लाभ। आइये जानते है की कौन कौन से किसानो को मिलेगा किसान योजना लाभ।
1. लघु व सीमांत किसानो को मिलेगा किसान योजना का लाभ।
2. योजना में बदलाव के बाद कृषि भूमि का कोई दायरा नहीं है
3. Income Tax देने वाले किसानो को नहीं मिलेगा किसान योजना का लाभ।
4. सरकारी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
5. लॉक सभा और विधान सभा के सदस्य और नगर पालिका व नगरपरिषद के सदस्य भी इस योजना नहीं ले सकते।
6. चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
ऐसे देखें किसान योजना लिस्ट
सभी किसान इन दो तरीको से पीएम किसान योजना लिस्ट अथवा पीएम किसान योजना की सूची देख सकते हैं।
पीएम किसान योजना लिस्ट -1
पीएम किसान योजना की सूचि किसान योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं
1. किसान योजना के पोर्टल पर लिस्ट चेक करने के लियें यहाँ क्लिक करे – pmkisan.gov.in
2. किसान योजना के पोर्टल पर आने के बाद आप को यहा पर Farmer Corner आप्शन दिखाई देगा.
3. Farmer Corner पर क्लिक करने के बाद आप के सामने Beneficiary List का आप्शन दिखाई देगा.
4. अब आप को Beneficiary List पर क्लिक करना है, जेसे ही लिस्ट पर क्लिक करेगे तो आप के सामने एक नया पेज ओपने होगा.
5. यँहा पर सूचि देखने के लिए किसान को सबसे पहले अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा.
6. इसके बाद अपना जिला और तहसील को सेलेक्ट करना होगा.
7. इसके बाद ब्लाक या अपने गाव को सलेक्ट करना है.
8. और Get Report पर क्लिक करना है. और आप के सामने पं किसान योजना की सूचि आ जाएगी.
किसान अन्य तरीके से भी किसान योजना की लिस्ट देख सकते है.
पीएम किसान योजना लिस्ट -2
किसान योजना की सूचि को मोबाइल एप्प से भी देख सकते है.
इसके लिए सबसे पहले किसान को अपने मोबाइल में किसान एप्प को डाउनलोड करना होगा.
इस एप्प में भी किसानो को beneficiary List चेक करने का आप्शन दिया गया है.
जिस पर क्लिक करके किसान योजना की लिस्ट देख सकते है.
किसान भाइयो को सूचि देखने के लिए सबसे पहले किसान एप्प को डाउनलोड करना होगा. और इनस्टॉल करना होगा. अब इस एप्प को ओपने करेगे तो आप को कई आप्शन दिखाई देखेगे जेसे:- की एडिट आधार कार्ड, लिस्ट स्टेटस चेक, नया आवेदन इत्यादि।
किसान योजना का लाभ लेने और योजना से सम्बन्धित और अधिक जानकारी लेने के लिए आप किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर निःशुल्क कर सकते है.
किसान योजना के टोलफ्री नंबर 155261 / 1800115526 (Toll Free), 0120-6025109
नरेगा जॉब कार्ड सूची कैसे देखे:- यदि नरेगा जॉब कार्ड सूची में आपका नाम होता है तो आपको सरकार के द्वारा 100 दिन के लिए रोजगार प्रदान किया जाता है सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की थी ताकि लोगो को अपना घर छोड़कर शहर की तरफ रूख न करना पड़े और नरेगा योजना का पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना है तो यदि आपने भी नरेगा जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है तो आप इस सूची में अपना नाम ऑनलाइन भी देख सकते है.
Nrega Job Card List
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020 को सरकार ने आधिकारिक रूप से MGNREGA के पोर्टल पर उपलोड कर दी गई है. देश के जो नागरिक जिन्होने नरेगा जोब कार्ड के लिए आवेदन किया था. वो नरेगा जॉब कार्ड 2020 की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो वे लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर से MGNREGA की Official Website पर जाकर नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट को चेक कर सकते है और अपना नाम व अपने गाव के लोगो के नाम चेक कर सकते है. नरेगा को केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चलाया जा रहा है. इस योजना में कोई भी ग्रामीण नागरिक आवेदन करके 120 दिनों तक रोज़गार प्राप्त कर सकता है.
नरेगा जॉब कार्ड सूचीं में ऑनलाइन नाम केसे देखने
इसके लिए आपको सर्वप्रथम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.nrega.nic.in पर जाना है
यहाँ जाने के बाद वहां होम पेज पर ही आपको पंचायत नाम से एक आप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक कर देने पर दूसरा पेज खुल जायेगा
नए पेज में आपको ग्राम पंचायत आप्शन पर क्लिक करना होगा
यहाँ क्लिक करने के बाद जनरल रिपोर्ट आप्शन पर जाना है उसके बाद जॉब कार्ड आप्शन पर क्लिक कर दीजिये और उसके बाद इसी क्रम में जॉब स्लिप आप्शन पर क्लिक करें
उसके बाद सूची में अपना नाम देखने के लिए, जिस राज्य में आप रहते है वो राज्य को क्लिक करे
उसके बाद यदि आप 2020 की सूची में अपना नाम ढूंढ रहे है तो आपको 2020 सेलेक्ट करना है
उसके बाद अपना ब्लाक तथा उसके बाद अपनी पंचायत चुने
यहाँ आपको नए पेज पर जॉब कार्ड इशू का आप्शन मिलगा उस पर क्लिक करके यहाँ आपको अपने गावे के सारे जॉब कार्ड की सोची मिलेगी आप अपनी यूनिक पंजीयन संख्या भरकर यहाँ से अपना नरेगा जॉब कार्ड प्रिंट आउट करवा सकते है
नरेगा जॉब कार्ड सूची 2020
नरेगा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वरा की गयी थी इस योजना का लक्ष्य है के गाव में रोजगार के अवसर प्रदान हो सके और साथ में गावं में भी शहर की ही भांति विकास कार्य चलता रहे जिससे लोगो को ग्राम स्तर पर ज्यादा दुविधा का सामना न करना पड़े इसके अलावा छतीसगढ़ साकार में तो ग्राम स्तर पर 150 दिन के लिए ग्रामीणों को रोजगार दिया जाता है जबकि अन्य राज्यों में केवल 100 दिन रोजगार पाने का ही प्रावधान है
नरेगा योजना से क्या लाभ है
इस योजना में जिस व्यक्ति के पास नरेगा जॉब कार्ड होता है उसे सरकार के द्वरा कार्ड बनने के 15 दिन के अन्दर रोजगार के व्यवस्था करवाई जाती है और उसके महनत का पैसा सीधे उसके बैंक खाते में भेज दिया जाता और यदि दुर्भाग्यवश आवेदन करने वाले नागरिक को रोजगार प्रदान नहीं किया जाता है तो उसे इसके एवज में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी इस योजना में है
नरेगा योजना में आवेदन करने के लिए योग्यता
आवेदनकरता की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
इस योजना के लिए ग्राम स्तर अर्थात ग्राम पंचायत के नागरिक है आवेदन कर सकते है यह योजना के नगर में रहने वाले लोगो के लिए नहीं है
नरेगा योजना के लिए आवेदन केसे करे
इस योजना के लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन ही उपलब्ध है और आपको अपने स्थनीय पंचायत से आवेदन पत्र मिल जायेगा जिसमे आवश्यक जानकारी जैसे नाम ,पता और डॉक्यूमेंट सम्बन्धी जानकारी भरकर वापस पंचायत पर ही जमा कर सकते है इसके अलवा आप चाहे तो ऊपर दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है
नरेगा योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
आधार कार्ड
राशन कार्ड
बैंक पासबुक
मूल निवास प्रमाण पत्र
परिवार के मुखिया की आय कर प्रमाण पत्र
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020 NREGA List (राज्यवार) विवरण
दोस्तों हमने उपर आप को नरेगा जॉब कार्ड 2020 लिस्ट को ऑनलाइन चेक करना बताया है की किस प्रकार आप नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है. अब हम आप को हर राज्य की नरेगा जाब कार्ड लिस्ट का लिंक दे रहे है. जिस पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी को भरके आप अपने राज्य के अनुसार लिस्ट में अपना नाम देख सकते है.
स्वामित्व योजना का ऐलान:- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी हाल ही में पंचायती राज दिवस के मौके पर स्वामित्व योजना का ऐलान किया है इस योजना के अनुसार गाँवों की सभी जमीनों के कागजात तैयार किये जायेंगे और सभी जमीनों के को स्वामित्व प्रदान किया जायेगा अर्थात जिस किसी व्यक्ति की ये जमीन होगी | सरकार उसके नाम जमीन के दस्तावेज तैयार करेगी और ये सारी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी रहेगी इससे गाँवों में जमीनों के हक को लेकर जो झगड़े होते है वो काफी हद तक कम हो जायेंगे.
Swamitva Yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना का ऐलान करते हुए इस योजना को देश की पंचायतो के लिए शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत भारत में सभी ग्रामीण इलाकों में जितनी भी ज़मीने है उन अभी के दस्तावेज़ तैयार किये जायेगे। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उदेश्य ग्रामीण छेत्रो की जनता के जो सम्पति को लेकर झगड़े होते है उनको खत्म करना और ज़मीन दे दस्तावेज़ के आधार पर लोगो को बैंको द्वारा ऋण उपलब्ध करना ताकि लोग अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करे , उन्हें बेंको से आसानी से ऋण प्राप्त हो।
क्या प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना
दोस्तों आज हम आप को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजनाके बारे में पूरी जानकारी देगे की प्रधानमंत्री स्वामित्व योजनाक्या है, इस योजना के क्या लाभ है, इस योजना में आवेदन केसे किया जाता है, इस योजना का लाभ कोन कोन ले सकते है. प्रधानमंत्री स्वामित्व योजनादेश के ग्रामीण चेत्रो के लिए शुरू की गई है. ये योजना अभी देश के कुछ राज्यों में शुरू की गई है. और बहुत सीघ्र है इसे पुरे देश की सभी पंचायतो में लागु किया जायेगा. मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए अब इस योजना की शुरुआत की है. अब देश की सभी पंचायते भी डिजिटल इंडिया का हिस्सा बन गई है.
मोदी जी ने देश के सभी ग्राम पंचायतो के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर अब सभी ग्राम पंचायतो से जुड़ी सभी समस्याओ की जानकारी रहेगी. देश का कोई भाई नागरिक इस पोर्टल पर ऑनलाइन चेक कर सकेगा की उसकी समस्या का समाधान हुआ है या नहीं तथा इस पोर्टल पर सभी ग्रामीणों की जमीन की पूरी जानकारी मिलेगी, ग्रामीण भारत का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर ऑनलाइन चेक कर सकेगा. प्रधानमंत्री जी ने पंचायती राज दिवस के मोके पर इस योजना की शुरुआत की है.
इस योजना के जरिये देश के सभी ग्रामीण इलाको की जमीनों को ड्रोन के जरिये मेपिग की जाएगी और उसके कागजात तेयार किये जायेगे. ताकि सभी नागरिको को अपनी जमीन के सरकारी कागजात मिले. और जब सभी जमीनों के कागजात तेयार हो जायेगे तो जमीन के विवाद से होने वाले झगड़े खत्म हो जायेगे. और लोग इन कागज़ातो से किसी भी बैंक से अपनी आवश्यकता अनुसार ऋण भी प्राप्त कर पायेगे. आज कल देश में जमीनों पर कब्जा करने की खबरे रोज़ आती है, और जमीन के विवाद को लेकर कई बार तो हत्या तक कर देते है लोग. इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है. ताकि सभी लोगो को उनकी जमीन के कागजात मिले जिससे उनकी जमीन पर कोई और कब्जा ना कर सके.
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभ
इस योजना से ग्रामीण लोगो को बहुत से लाभ होने वाले है. पहले अपनी जमीन के कागजात तेयार करने के लिए लोगो को कई अफसरों और दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन इस योजना के तहत अब सरकार खुद ही लोगो को उनकी जमीन के कागजात तेयार कर के देगी.
जिस किसी की भी जमीन जायदाद होगी उसे इसके कागज़ बनाने के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी सरकार खुद ही दस्तावेज तैयार करवाने में मदद करेगी
भू माफिया को नियंत्रण करने में सरकार को बड़ी मदद मिलेगी जिससे कोई किसी गरीब आदमी की जमीन नहीं हड़प सकेगा
जिस व्यक्ति को सम्पति का मालिकाना हक दिया जायेगा वह व्यक्ति आसानी से बैंक से ऋण का लाभ ले सकेगा
गाव में विकास कार्य आसानी से हो पायेगी
पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री @narendramodi ने संरपंचों से संवाद के दौरान स्वामित्व योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में संपदा अधिकारों पर स्पष्टता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। @PIB_India@MIB_India@PMOIndiapic.twitter.com/jIDa9vZXwB
यहाँ वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना है
यहाँ क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र का प्रारूप आएगा उसमे मांगी गयी सभी आवश्यक जानकारिया जैसे अपना नाम , पता , गाव का नाम , जिला और जमीन के बारे में दस्तावेजो सम्बंधित सारी जानकारी आप भर दीजिये
सरकार गाँवों में इलेक्ट्रॉनिक ड्रोन के माध्यम से गाँवों की सम्पति का जायजा लेगी तथा इस कार्य की जिम्मेदारी सरकार ने राजस्व विभाग व पंचायती राज मंत्रालय तथा सर्वेक्षण विभाग को दी है इसके साथ ही सरकार ने विभागों को ये आदेश जारी किया है की इस योजना पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए ताकि सभी ग्रामवासियों को अपना हक मिल सके और सम्पति का स्वामी अपनी जमीन का उपयोग अपने सुविधानुसार कर सके तथा अभी तक प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की शुरुआत देश के 6 राज्यों में ही हुई है लेकिन आगे जल्द ही भारत के सभी राज्यों में इसे लागू कर दिया जायेगा
स्वामित्व योजन का लक्ष्य क्या है
मोदी जी ने बताया कि गाँवों में सम्पति को लेकर जो वाद विवाद चलता रहता है कभी कभार जमीन जायदाद के झगड़े को लेकर हत्या तक हो जाती है तो गाँवों की इस व्यवस्था को सुधारना ही योजना का एक मात्र लक्ष्य है
विभागीय जानकारी के अनुसार देश की ज्यादातर जनता अभी तक गाँवों में ही निवास करती है पर उनके पास अपनी जमीन के डॉक्यूमेंट नही होते है इस योजना के माध्यम से सरकार उनको उनकी जमीन के डॉक्यूमेंट बनाकर देगी जिससे जमीनी जायदाद के सारे झगड़े की जड़ ही ख़तम हो जाएगी
गाँवों के लोगो का शहर की तरफ पलायन करने का कारण यही रहता है के गाँव के लोगो के पास रोजगार नहीं होता है वहीं इस योजना के आ जाने से मालिको को अपनी सम्पति का अधिकार मिल जायेगा जिसके आधार वो बैंक से ऋण लेकर अपनी जमीन पर नया रोजगार भी शुरू कर सकते है.
पीएम किसान योजना मोबाइल एप(PM Kisan Yojana Mobile App):- केंद्र की मोदी सरकार ने देश में डिजिटल प्लेटफॉर्म के विकास और किसानों की सुविधा के लिए “पीएम किसान योजना मोबाइल एप” को लॉन्च किया है। जैसा कि पिछले वर्ष मोदी सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। इस योजना में किसानों को अपनी स्थिति जानने व किस्तों की जानकारी की प्राप्ति के लिए “पीएम किसान योजना मोबाइल एप” से आसानी से घर बैठे जान पाएंगे।
Kisan Yojana Mobile App Download
इस एप को लॉन्च करने का उद्देश्य सरकार को किसानों को दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना और किसानों में तकनीकी विकास को बढ़ावा देना है।
देश में ऐसे बहुत से किसान है। जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है और कुछ किसानों को पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है लेकिन अन्य किस्त की प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे किसानों की मदद करने के लिए इस एप की शुरुआत की गई है।इस एप के जरिए अब किसान फाइलों में दबी हुई पुरानी जानकारियां भी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
आज हम आपको इस एप के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना एप्प
मोदी सरकार ने इस एप्प को किसानो की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए बनता है। ताकि सभी किसान इस एप्प के माध्यम से किसान योजना के आवेदन में जो गलतिया कर देते है उन्हें खुद सुधार सके। किसान जब पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते है तो अभी तक देखा गया है की ज़्यादातर किसानो के आवेदनों में बहुत सारी त्रुटिया रह जाती है। जैसे उनका आधार नंबर सही नहीं होना, बैंक अकाउंट नंबर सही नहीं होना, या उनका नाम आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नाम से मेल नहीं खाना, जिसकी वजह से किसानो को पीएम किसान योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पता है। और किसानो को अपने आवेदन की गलतियों को सुधारने के लिए खाफी दिक्तो का सामना करना पड़ता है, की अब नाम कैसे सही होगा, बैंक अकाउंट नमबर कैसे सही होगा आदि। इस एप्प के माध्यम से किसान खुद अपने आप इस सभी गलतियों को पीएम किसान योजना मोबाइल एप्प के ज़रिये बड़ी आसानी से ठीक कर पाएंगे। किसान योजना का फायदा समय पर ले पायगे।
पीएम किसान सम्मान योजना के ऐप का लाभ
1. इस एप के जरिए किसान अब कुछ खेती से संबंधित तकनीकी मशीनें अब सरकार से किराए पर आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
2. इस एप में किसान अपनी खेती से संबंधित सभी तरह की जानकारी की प्राप्ति कर पाएंगे।
3. किसान अपनी मृदा की जांच तथा फसल से संबंधित कोई भी जानकारी इस एप के जरिए प्राप्त कर पाएगा।
4. इस एप के जरिए किसान अन्य किसान योजना के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर पाएगा।
5. इस एप में किसानों को जैविक खेती करने के तरीके के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। जिससे किसानों में जैविक खेती करने में आसानी होगी।
6. इस एप में किसानों को किसान अधिकारियों से संपर्क करने में आसानी होगी, इस एप से किसान अब किसान अधिकारियों को अपने खेत में निरीक्षण के लिए भी आसानी से बुला पाएंगे।
7. इस एप के जरिए किसान अपने फॉर्म का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
8. इस एप में किसानों को अपने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से संबंधित सुधार के अवसर प्राप्त होंगे।
9. इस एप के जरिए किसान अपना आवेदन आसानी से कर पाएंगे तथा अन्य किसानों का भी आवेदन कर पाएंगे।
10. किसान इस एप के जरिए फसलों के नुकसान के बारे में सरकार को सीधे जानकारी भेज पाएंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि ऐप को डाउनलोड कैसे करें
किसान पीएम किसान योजना एप्प को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है। लेकिंग किसान ध्यान दे की गूगल प्ले स्टोर में किसान योजना एप्प से मेल खाती बहुत सारी नकली एप्प है। आप को केवल सरकार द्वारा लॉनच की गई पीएम किसान योजना एप्प को ही डाउनलोड करना है। यदि ये एप्प आप को गूगल प्ले स्टोर में नहीं मिले तो आप किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड कर सकते है। जिसका लिंक निचे दिया गया है।
इस एप्प को अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
2. एप डाउनलोड करने के बाद आपको एप ओपन होने पर इसमें अपने आधार कार्ड नंबर डालने होंगे।
3. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा और फॉर्म में आपको दी गई सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आप आसानी से अपने खेत से संबंधित सभी तरह की जानकारियाँ इस मोबाइल एप के जरिए प्राप्त कर पाएंगे।
पीएम किसान योजना मोबाइल एप पर आप प्रत्येक जिले के किसान सेवा केंद्र के टोल फ्री नंबर आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। जिस पर सरकार के द्वारा खेती से संबंधित नि:शुल्क जानकारियाँ उपलब्ध करवाई जाती हैं।
अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है अब आप भी इस एप्प को डाउनलोड कीजिये और इस एप्प के माध्यम से किसान योजना की लिस्ट, स्टेटस चेक करे अपने मोबाइल से।
दोस्तों जब देश में लॉक डाउन की घोषणा हुई है। तब से लेकर अब तक मोदी सरकार ने अनेक घोषणाएं की है। जिसमे सभी वर्गो के लोगो को राहत देने की बात कहि गई है। देश में लॉक डाउन की घोषणा के साथ ही मोदी सरकार ने 1 लाख 70 हज़ार करोड़ रूपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। इस राहत पैकेज के द्वारा सभी वर्गो के लोगो को अलग अलग योजनाओ के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। देश में कोरोना महामारी के संकट को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों व किसानों को संबंधित योजनाओं के द्वारा तेज़ी से लाभ पहुंचा रही है।
28 मार्च 2020 क़ो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को घोषणा की थी की मनरेगा मजदूरों को जल्द ही भुगतान किया जायेगा। और उन्होंने कहा था की मनरेगा मज़दूरों की बकाया मज़दूरी का अप्रैल माह में भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस बात की भी घोषणा की थी की अप्रैल माह से मनरेगा में मज़दूरी को बढ़ाकर प्रतिदिन 182 रूपये से 202 रूपये प्रतिदिन कर दी जाएगी।
16 अप्रैल को पंचायती राज और कृषि एवं किसान कल्यािण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और अधिकारियो के साथ बैठक कर मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन के दौरान संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं समीक्षा की। मंत्रालय के बयान के अनुसार केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों 7,300 करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई है।
कृषि एवं किसान कल्यािण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है की जिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस का प्रकोप नहीं है उन क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मनरेगा का काम जारी रखने को कहा है।। उन्होंने मज़दूरों को मुँह पर मास्क उपयोग करने को कहा है।
साथ ही उन्होंने बताया है की पीएम आवास योजना (ग्रामीण) तहत 40 लाख लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त की राशि के रूप में सभी राज्यों को कुल बजट 19,500 करोड़ रुपये में से 800.63 करोड़ रुपये की की राशि भेज दी गई है।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2020:- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा रांची से की गयी है सरकार द्वारा लगातार किसानो के हित में योजनाए लांच की रही है ताकि हमारे देश का किसान भी एक सरल जीवन यापन कर सके इस योजना के अंतर्गत किसानो को 60 साल की उम्र हो जाने के पश्चात 3000 रूपये मासिक पेंशन दिलवाये जाने का प्रावधान है किसानो को इस योजना में जुड़ने के लिए 55 रूपये से लेकर 200 रूपये तक का मसिक प्रीमियम जमा करना होता है
Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana
और जितना रुपया किसान पहले जमा करएंगे उतना ही रुपया सरकार भी इसमें जोड़ेगी और किसान जब 60 वर्ष की उम्र पार करे लेगा तो उसके प्रीमियम के हिसाब से उसकी पेंशन समायोजित करके हर महीने उसके बैंक अकाउंट में दाल देगी । इस योजना के शुरू होने से किसान अपनी बुढ़ापे में काम न कर पाने की चिंता से मुक्त हो जायेगा और उसे समय पर अपना बचाया हुआ रुपया ब्याज सहित मिल जायेगा । इस योजना के शुरू होने से किसानो का खेती में प्रोत्साहन बढ़ेगा इस योजना के बारे में हमने नीचे विस्तार से समझने की कोशिश की है
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2020
आप भी जानते है की हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और देश की लगभग 80% जनता ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। और जो जनता ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है उनमे ज्यादातर लोग किसान है। और उनकी आय का मुख्य स्रोत कृषि है। और ये लोग पुरे साल खेती पर निर्भर रहते है। ये खेती भी इन किसानो के लिए किसी जुए से कम नहीं है क्योकि हर बार फसल अच्छी होगी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती है। यदि फसल खराब हो गई तो किसान कर्ज़े में डूब जाते है।
इसीलिए मोदी सरकार ने इन किसानो की मुसीबतो को देखते हुए पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की है।ताकि किसानो को बुढ़ापे में पेंशन मिल सके और किसान अपना गुज़ारा कर सके। किसानो ने मोदी सरकार की इस योजना को बहुत सराहा है। सरकार चाहती है की देश का हर किसान इस योजना से जुड़े और सभी किसानो को इस योजना का पूरा लाभ मिले।
Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana 2020
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 12 सितंबर 2019 को झारखंड के रांची से पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत 18 साल से लेकर 50 की उम्र वाले किसान 50 रूपये से लेकर 200 रूपये तक का मंथली आंशदान करके 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रूपये प्रति माह पेंशन प्राप्त कर सकते है. कृषि एव किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक अब तक इस योजना में लगभग 8.36 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है.
छोटे एव लघु सीमांत वाले किसान जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष तक की है वो इस योजना में अपना पंजीकरण करा सकते है। इस योजना में भाग लेने के लिए किसान के पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। इस योजना के तहत किसानो को 20 साल से लेकर 42 साल तक 55 रुपये और 200 रुपये मासिक प्रीमियम के रूप में जमा करना होगा ये प्रीमियम की राशि किसानो की उम्र के हिसाब से तय होगी। जब किसान की उम्र 60 की हो जाती है तब उसे इस योजना के तहत 3000 रुपये की मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है।
पीएम किसान मानधन योजना के लाभार्थी की किसी कारण वश मृत्यु हो जाये तो उसकी उसकी पत्नी को प्रतिमाह 1500 रूपये पेंशन के रूप प्राप्त होंगे।
पीएम किसान मानधन योजना 2020
इस योजना में लाभार्थी किसान को प्रीमियम का 50% भुगतान करना होगा और बाकि 50% प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी। यदि आप एक किसान है और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप को ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप को अपने नज़दीकी CSC सेंटर पर जाकर इस योजना इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।
किसान पेंशन योजना 2020 के दस्तावेज़(पात्रता )
इस योजन के लिए आवेदन करने वाले किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने वाले किसान की आय 15000 रूपये महीने से कम होनी चाहिए
योजना आवेदन कर्ता के पास 2 हैक्टर तक जमीन होनी चाहिए
आधार कार्ड
पहचान पत्र
आयु प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
खेत की खसरा खतौनी
बैंक खाते की पासबुक
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम किसान मानधन योजना 2020 के लिए आवेदन कैसे करे?
जो भी किसान इस योजना से जुड़ने के आवश्यक मापदंडो को पूरा करता हो उसे अपने स्थानीय किसान कॉमन सर्विस सेण्टर पर जाना होगा ।
वहां पर जाकर पहले इस योजन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर आवेदन करना होगा ।
विभाग द्वारा फॉर्म सत्यापित कए जाने के बाद आपको कितना अंशदान कर है वो प्रीमियम की रकम बता दी जाएगी ।
उतना आपको हर महीने जमा करना होगा और 60 वर्ष पश्चात् आपको पेंशन मिलना शुरू हो जायेगा और यदि दुर्भाग्यवश पेंशनधारी किसान की 60 साल की आयु से पहले मौत हो जाती है तो उसकी पत्नी अपनी सुविधानुसार चाहे तो इस योजना को आगे चला सकती है या फिर अपने लिए उस पेंशन को उसी समय प्राप्त कर सकती है पर उस दशा में पत्नी को 1500 रूपये महीना ही पेंसन दी जायेगी ।
जिन किसानो की पत्नी नहीं होगी उनका रुपया किसान की आकस्मिक मौत होने की दशा में उसके द्वारा तय किया नामित व्यक्ति को दिया जाएगा
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना योजना का विवरण
योजना का नाम
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
विभाग
कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
आरम्भ
लाभार्थी
देश का किसान
योजना का प्रकार
पेंशन योजना
प्रीमियम की राशि प्रति माह
50 रुपयों से 200 रुपयों प्रतिमाह
योजना का उद्देश्य
किसानो को सशक्त बनाना
प्रति माह पेंशन
3000 रुपयों प्रति माह
योजना में किसान का अंशदान
50%
योजना में सरकार का अंशदान
50%
लाभार्थी की न्यूनतम उम्र
18 वर्ष
लाभार्थी की अधिकतम उम्र
40 वर्ष
प्रश्न – यदि कोई किसान 60 साल से पहले ही अपने प्रीमियम का पैसा लेना चाहे ?
उत्तर – जी, बिलकुल यदि कोई किसान और आगे योजना से जुड़ा हुआ नहीं रहना चाहता और उसे बीच में ही पैसो की आवश्यकता पड़ जाये तो वह समय से पहले भी अपना सारा पैसा ब्याज सहित प्राप्त कर सकता है लेकिन इस परिस्तिथि में भी उसे कम से कम 5 साल तक तो प्रीमियम भरना ही पड़ेगा । और बाद में भी उसे बचत कहते के हिसाब से ब्याज पर पैसा वापस कर दिया जायेगा
सरकार ने आने वाले तीन साल में 5 करोड़ किसानो को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा है
प्रधानमंत्री रोजगार योजना:- नमस्कार दोस्तों, आज हम आप को प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2020 के बारे में पूरी जानकारी बतायेगे, की ये योजना क्या है, इस योजना का आप लाभ कैसे ले सकते है, इस योजना में आवेदन कैसे किया जाता है, योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेज़ों की आवशयकता होती है। इन सभी के बारे में हम आप को विस्तार से बतायेगे ताकि आप भी इस योजना का लाभ आसानी से ले सकें।
यदि आप भी उन व्यक्तियों में से है जो मजबूरी में किसी की नौकरी कर रहे है या नौकरी करना ही नहीं चाहते लेकिन खुद का व्यापार शुरू करने के लिए पर्यापत पूँजी नहीं तो यह योजना सरकार ने आप जैसे काबिल लोगो के लिए ही शुरू कि है
Pradhanmantri Rozgar Yojana
प्रधानमंत्री रोजगार योजना
जो भी कोई भी निवेश लगाकर अपना खुद का कोई कारोबार शुरू करना चाहता हो तो प्रधान मंत्री रोजगार योजना के माध्यम से वह व्यक्ति सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता सरकार से प्राप्त कर सकता है तो यदि आप पास भी कोई कुशलता है और आप भी अपना खुद का व्यापार करने कि योजना बना रहे है तो सरकार आपको लोन देकर आपका सपना साकार करने में आपको योगदान करेगी ।
इसके साथ ही आपको लोन लेने में ज्यादा परेशानी नहीं हो और बैंको की औपचारिकता कम से कम पूरी करनी पड़े इसके लिए सरकार ने शिक्षित युवाओ को ऋण देने कि प्रक्रिया को एकदम आसान रखा है इस योजना के लिए क्या योग्यता है और आवेदन कैसे करना है इसकी पूरी जानकारी हम नीचे दे रहे है कृपया पूरा लेख पढ़े
प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2020
दोस्तों आज हमारे देश में बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या है, और देश में ऐसे हज़ारो पढ़े लिखे युवा बेरोज़गार बैठे है जो किसी न किसी नौकरी की तलाश कर रहे है। और भारत में सरकारी नोकरिया बहुत काम है। हमारे देश का पढ़ा लिखा युवा टेलेंटेड बहुत है वह खुद का काम भी शुरू कर सकता है लकिन खुद का रोज़गार शुरू करने के लिए पेसो की ज़रूरत होती है। हमारे देश में आज भी प्रति व्यक्ति आय अन्य यूरोपीय देशो की तुलना में बहुत कम है।
ऐसे युवा जो पढ़े लिखे है और खुद का काम शुरू करना चाहते है उनकी पेसो की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री रोजगार योजना को शुरू किया है। ताकि देश का युवा जो पढ़ा लिखा होने के बावजूद बेरोज़जार है और वो खुद का रोज़जार शुरू करना चाहता है ऐसे लोगो को सरकार लोन देकर उन्हें स्वय रोज़गार के अवसर प्रदान करती है।
इस योजना के तहत जो भी लोग अपना खुद का करोबार करना चाहते है उन्हें सरकार बैंको के माध्यम से कम ब्याज दरों पर लोन देती है। इस योजना का अंतर्गत यदि आप किसी तरह का अपना कारोबार करना चाहते हो और आप के पास यदि धन की कमी है तो आप इस योजना में आवेदन कर के लोन ले सकते हो।
हमारे देश में ऐसे लोगो की कमी नहीं है जो खुद का व्यापार करना चाहते है। पर पेसो की कमी की वजह से कर नहीं पाते है। कुछ लोग कोशिश करके बैंको से लोन लेकर खुद का व्यापार शुरू भी कर लेते है लेकिन प्राइवेट बैंको द्वारा लिया गया बिजनेस लोन उच्च ब्याज दरों के करण मुसीबत का कारण बन जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोग कम ब्याज दरों पर लोन प्राप्त कर के अपना व्यापार शुरू कर सकते है।
योजना में कितनी रूपये तक ऋण की व्यवस्था उपलब्ध है
इस योजना में छोटे व्यापारियों के लिए तो 5 लाख तक का प्रावधान रखा गया है जबकि अन्य सभी किसम के उद्यमियों के लिए उनके कार्य के अनुसार सब्सिडी या ऋण की राशि निर्धारित की गयी है यदि आप कोई सर्विस के फील्ड के लिए आवेदन करते है तो आपको 5 लाख का ऋण मिलेगा ,यदि आप कोई व्यापर शुरू करना चाहते हो तो आप 2 के ऋण तक के लिए योग्य है और यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करते है तो आपको 10 लाख तक का लोन मिल सकती ह
प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2020 के पात्रता नियम
आवेदन कर्ता के परिवार कि आय 40000 रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अन्यथा आपका आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा
योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से ज्यादा और 35 साल से कम होनी चाहिए जबकि महिला वर्ग और अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति ,विकलांग वर्ग और भूत पूर्व सेना के कर्मचारियों को 45 साल तक इस योजना का लाभ दिया जायेगा
जबकि उत्तर पूर्वी राज्यों के व्यक्ति 18 से 40 तक की उम्र में ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है
अगर आपने 8 तक स्कूली शिक्षा प्राप्त की है तब भी आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है
लाभार्थी का किसी बैंक में कोई लोन बकाया नहीं होना चाहिए।
ये योजना केंद्र सरकार के द्वारा सभी राज्यों में समान रूप से चलाई जा रही है। अर्थात सभी इस का लाभ ले सकते है।
इस योजना के तहत लोन के भुगतान की अधिकतम समय सीमा 7 साल तक है।
प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिये आवश्यक दस्तावेज
आईडी प्रमाण
आधार कार्ड
पैन कार्ड
मार्क शीट (जिसमे जन्म तिथि हो)
मूल निवास प्रमाण पत्र
जाती प्रमाण पत्र
योग्यता प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
व्यवसाय रिपोर्ट आदि।
प्रधानमंत्री रोजगार योजना की महत्वपूर्ण बाते
अगर आवेदनकर्ता पहले किसी सरकारी योजना के अंतर्गत सब्सिडी या ऋण ले चुकता है तो उसका भी आवेदन ख़ारिज कर दिया जायेगा
यदि किसी बैंक या संस्था के द्वारा आपको डिफाल्टर करार दे दिया गया है तो आप इस योजना के लिए आवेदन के पात्र नहीं समझे जायेंगे
प्रधानमंत्री रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करे
पीएम रोजगार योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन ही करना होता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आप को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट http://dcmsme।gov।in/ पर जाना होगा।
अब आप को यह स्कीम पर क्लिक करना है और आप के सामने प्रधानमंत्री योजना की लिस्ट खुल जाएगी।
अब आप को पीएम रोज़गार योजना पर क्लिक करना है। और जैसे ही आप क्लिक करोगे आप के सामने पीएम रोज़गार योजना की पूरी जानकारी आ जाएगी।
यहां पर इस योजना का फार्म दिया हुआ है। जिसका आप प्रिंट निकाल के उसमे पूछी गई सारी जानकारी भरके, अपने सारे डॉक्यूमेंट्स अटैच करके आप को अपने गांव या शहर के सूछ्म, लघु और मध्यम उधम मंत्रालय की ऑफिस में जमा करना है।
और यदि आपको इस कार्यालय की जानकारी नहीं हो तो अपने वार्ड मेंबर या स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर इसकी जानकारी ले सकते है
विस्तार से जानकारी के लिए सरकार द्वारा इसकी forms.gov.in वेबसाइट पर आप जाकर सारी जानकारी ले सकते है कि किस कार्य के लिए कितने सब्सिडी या ऋण का प्रावधान रखा गया है