Kisan Rath App:- कृषि मंत्रालय किसानो के लिए लॉन्च की Kisan Rath App, देश में 24 मार्च को लॉकडाउन घोषणा के बाद से अब तक मोदी सरकार ने 8।31 करोड़ किसानों के खाते में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता पीएम किसान योजना की ५ वी किसत के रूप में भेजी जा चुकी है। देश में 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद पूरा यातायात एक दम ठप हो गया है। जिससे किसानो को अपनी फसलों को बाजार में बिक्री के लिए ले जाने के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। किसानो की बार बार यातायात की शिकायतो के बाद कृषि मंत्रालय ने किसानो के लिए Kisan Rath App, को किसानो के लिए लॉन्च किया है।
देश में कोरोना संकट के करण सरकार को लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी। लॉकडाउन की वजह से किसानो को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसके लिए सरकार पिछले कुछ दिनों से किसानो के हित में कई फैसले ले रही है। क्यों की इस वक़्त देश में रबी की फसल की कटाई का समय है। और लॉकडाउन के करण किसानो को कटाई करने के लिए मज़दूर नहीं मिल रहे है। जैसे तैसे करके किसान फसलों की कटाई का कार्य कर भी लेते है तो उनके सामने सबसे बड़ी समस्या अपनी फसलों को बाजार में बेचने के लिए ले जाने के लिए यातायात की है। सरकार ने किसानो को राहत देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 5 वी क़िस्त को अप्रैल महीने के शुरू से ही किसनो के खाते में डालना शुरू कर दिया। पीएम किसान योजना के रूप में सरकार ने लॉकडाउन के बाद अब तक किसानो के खातों में 16,621 करोड़ रुपये राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
Click Here:- Kisan Rath App Download
किसान रथ एप्प
सरकार द्वारा 24 मार्च को लॉकडाउन घोषणा करने के बाद से अब तक 8।31 करोड़ किसानों के खाते में 2,000 रुपये की राशि पीएम किसान योजना के तहत भेजी जा चुकी है। वही सरकार लॉकडाउन के चलते किसानो की यातायात की समस्या को दूर करने और फसलों व सब्ज़ियों की बिक्री प्रभावित ना हो इसके लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानो के लिए Kisan Rath App को लॉन्च है। किसानो की यातायात की कमी दूर करने के लिए सरकार ने विशेष रूप से इस एप्प को किसानो और व्यापारियों के लिए लॉन्च किया है। इस एप्प का इस्तेमाल कर किसान अपनी फसलों की बड़ी आसानी से बाजार में बिक्री के लिए ले जा पाएंगे। लॉकडाउन के इस समय में ये एप्प किसानो के लिए एक वरदान साबित होने वाली है। इस एप्प के ज़रिये किसानो को फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए घर बैठे ट्रक, ट्रैक्टर और मॉल ढुलाई करने वाले वाहन उपलब्ध कराये जायेगे।
May also like: पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2020
Kisan Mobile Rath App
इस एप्प को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने किसानो के लिए बनाया है। ये एप्प लॉकडाउन की इस विकट परिस्थिति में किसान और व्यापारी जो फसलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए वाहनों की खोज कर रहे हैं। उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस एप्प से किसानो और व्यापरियों को मॉल ढोने वाले वाहनों की जानकारी मिलेगी जिससे वे अपने मॉल को मड़ियो, गोदामों, से लेकर रेलवे स्टेशनों, तक बड़ी आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।
अभी तक इस एप्प पर 5।7 लाख ट्रक उपलब्ध है। इस एप्प के ज़रिये किसान और व्यापारी बड़ी आसानी से ट्रकों की बुकिंग कर सकते है। इस एप्प के ज़रीये किसान ना केवल ट्रकों की बुकिंग कर सकते है बल्कि ट्रक के मालिक से किराय आदि के मोल भाव भी कर सकेंगे।
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर | Click Here |
किसान योजना न्यूज़ | यँहा देखें |
सभी सरकारी योजना | Click Here |
प्रधानमंत्री योजनाएं | Click Here |
प्रधानमंत्री किसान योजना | यँहा देखें |
Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के लिए क्लिक करें।