पीएम किसान योजना 2020 की रिजेक्ट लिस्ट :- आज हम बात करने वाले है पीएम किसान योजना रिजेक्ट लिस्ट के बारे में, कृषि मंत्रालय ने पीएम किसान योजना की एक रिजेक्ट लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में उन किसानो के नाम है। जिन्होने किसान योजना में आवेदन करते समय कुछ गलतिया कर दी थी।सरकार ने उन आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया है। जिसकी वज़ह से उन किसानो की पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। ये लिस्ट अभी तक कुछ ही राज्यों ने जारी की है। जिन किसानो का रिजेक्ट लिस्ट में नाम आता है और वो किसान योजना का लाभ लेना कहते है तो उन किसानो का अपने आवेदनों में हुई गलतियों को सुधार न होगा तभी उन किसानो को पीएम किसान योजना का लाभ मिल पायेगा।
-


PM Kisan Yojana Reject List
अभी तक केवल बिहार ऐसा राज्य है जिसने अपने राज्य में किसानो के रिजेक्ट आवेदनों की लिस्ट जारी की है। धीरे धीरे सभी राज्य अपने किसानो के रिजेक्ट आवेदनों की लिस्ट जारी कर देंगे। किसान योजना में किसानो के आवेदनों के रिजेक्ट होने का मुख्य कारण आवेदन करते समय किसानो द्वारा गलत जानकारी देना होता है। यदि किसान भाई आवेदन करते समय सभी जानकारिया जो किसान योजना के आवेदन में पूछी जाती है सही भरे तो किसानो के आवेदन कभी रिजेक्ट नहीं होंगे और उनको समय पर किसान योजना का लाभ मिल सकेगा।
[रिजेक्ट लिस्ट] प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2020
किसानो के आवेदनों के रिजेक्ट होने का एक कारण ये भी है की जब इस योजना की शुरुआत हुई थी तब जो भी किसान इस योजना में आवेदन करता था सरकार उसके आवेदन को स्वीकार कर के उसके बैंक कहते में पैसा ट्रांसफर कर देती थी। लेकिंग 2020 में सरकार ने सभी किसानो का आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया। अर्थात किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को अपने आधार कार्ड को को इस योजना से जोड़ना होगा तभी किसानो के खातों में सरकार पैसा ट्रांसफर करेगी। अब जिन किसानो ने पहले आवेदन किया था और पहले उनके खातों में पैसा भी आया था लेकिंग अब उनके आवेदन रिजेक्ट हो गए है। क्योकि जैसे ही उन्होंने अपने आधार कार्ड को इस योजना से लिंक कराया वैसे ही उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। ऐसा इसलिए किया गया क्योकि ज़्यादातर किसानो के आधार कार्ड में नाम और बैंक अकाउंट में नाम मेल नहीं खा रहा था। यानि आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम एक जैसा नहीं है।
जिन किसानो के आधार कार्ड और बैंक आकउंट में नाम मेल खता है उन किसानो के खातों में सरकार पैसा ट्रांसफर कर रही है। और जिनके डेटा मेल नहीं खा रहे उनके आवेदनों को सरकार रिजेक्ट कर रही है और रिजेक्ट करने के कारण भी बता रही है। और उन किसानो को उन गलतियों को सुधार ने के लिए भी कहा जा रहा है। ताकि सरकार फिर से उनके खाते में पीएम किसान योजना के पैसे ट्रांसफर कर सके।
पीएम किसान योजना में आवेदन रिजेक्ट होने के मुख्य कारण
- प्रधानमंत्री किसान योजना में आवेदन रिजेक्ट होने के वैसे तो बहुत से कारण है। लेकिन इन में से कुछ निम्नलिखित मुख्य कारण है।
- आवेदक के नाम में गलती
- आवेदक के पिता के नाम में गलती
- गांव का नाम सही नहीं भरना
- मोबाइल नंबर का गलत होना
- आधार कार्ड में नाम गलत होना
- बैंक अकाउंट नंबर का सही नहीं होना
- आधार कार्ड और बैंक खाते में आवेदक का नाम मेल नहीं खाना
- बैंक के IFSC कोड को गलत दर्ज़ करना
- आधार नंबर गलत टाइप करना
- बैंक अकाउंट का चालू नहीं होना
ज्यादातर इन्ही कारणों से किसानो के आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया जाता है। क्योकि अब सभी के आवेदनों को बारीकी से जांचने के बाद ही सरकार किसानो के खातों में पैसा ट्रांसफर करती है।
यदि आप भी एक किसान यो और पीएम किसान योजना में आवेदन करने जा रहे हो तो ऊपर बताये गए करने में से एक भी गलती मत करना। नहीं तो आप का आवेदन भी रिजेक्ट कर दिया जाएगा। और जिन किसान भाइयो के आवेदन रिजेक्ट हो गए है। उन्हें घबराने की बात नहीं है।आप का आवेदन जिस भी कारण से रिजेक्ट कर दिया गया है, आप उस गलती को सही कीजिये और अपने आवेदन को अपडेट कीजिये और उसके बाद आप को भी पीएम किसान योजना का लाभ मिलने लगेगा।
ऐसे चेक करे किसान योजना 2020 की रिजेक्ट लिस्ट
किसान योजना की रिजेक्ट लिस्ट को चेक करने के लिए आप को अपने राज्य के कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
1. फ़िलहाल तो ये लिस्ट केवल बिहार राज्य ने जारी की है। इसलिए जो किसान बिहार राज्य से है वो इस लिस्ट में अपना नाम है या नहीं ये चेक करने के लिए अपने राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट https://dbtagriculture।bihar।gov।in/PFMSRejectPub।aspx पर जाना होगा।
2. राज्य के कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाने के बाद आप के सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे, पहले ऑप्शन में आप को अपना जिला सेलेक्ट करना है और दूसरे ऑप्शन में आप को अपना ब्लॉक सेलेक्ट करना है और शो बटन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आप के सामने आप के ब्लॉक या गांव की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
3. अब इस लिस्ट में जितने भी नाम है। उन किसानो के आवेदनों को सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए रिजेक्ट कर दिया है। और लिस्ट में आवेदन को क्यों रिजेक्ट किया गया है उसका कारण भी दिया गया है। ताकि किसान उसको जल्दी से ठीक कर सके।
| पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर | Click Here |
| किसान योजना न्यूज़ | यँहा देखें |
| सभी सरकारी योजना | Click Here |
| प्रधानमंत्री योजनाएं | Click Here |
| प्रधानमंत्री किसान योजना | यँहा देखें |
Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के लिए क्लिक करें।