पीएम किसान योजना आवेदन में अब किसान स्वय कर पाएंगे सुधार। PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Edite Application Form

किसान योजना आवेदन में सुधार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) जो किसानो के लिए 1-12-2018 को शुरू कि गई थी। शुरुआत में किसानो के आवेदनों के लेकर ये योजना अटक गई थी और अब किसानो के आवेदन करने के बाद किसानो के आवेदनों में सुधार को लेकर ये योजना अटक गई है। इस कारण देश के लाखो किसानो को इस योजना का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। लेकिन आप को बता दे की अब किसान अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार कर पायंगे।

ज़ि हा दोस्तों अब किसान भाई जिन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन किया था और उनके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है तो वे किसान अब अपने PM Kisan Yojana के आवेदन में स्वय ऑनलाइन सुधार कर पाएंगे ! आज हम इस पोस्ट में आप को बतायेगे की किस तरह किसान अपने आवेदन में सुधार कर पाएंगे और जिन किसानो ने अभी भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन नहीं किया है वो कैसे आवेदन कर पाएंगे और नई सूचि आदि कैसे देख पायंगे।

किसान योजना आवेदन में सुधार
किसान योजना आवेदन में सुधार

पीएम किसान सम्मान योजना

यह हम जानेगे की कैसे किसान स्वय PM किसान सम्मान योजना के आवेदन में सुधार कर पाएंगे !

दोस्तों आप को बता दे की यदि आप ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन किया है और आप के आवेदन में सुधार करने की आवशयकता है तो आप को बता दे की आप ऑनलाइन PM किसान योजना मोबाइल एप्प के माध्यम से आप अपने आवेदन में आसानी से सुधार कर सकते है ! सरकार ने इस एप्प को इसीलिए लांच किया है क्योकि जिन किसानो ने इस योजना में आवेदन किया किया है। उनमे से अधिकतर के आवेदनों में उनके द्वारा दिए गई जानकारी सही नहीं है। अर्थात किसी किसान के बैंक अकाउंट नंबर सही नहीं है तो किसी के आधार नम्बर सही नहीं है। इस कारण सरकार इस एप्प को लांच किया है। यदि आप के आवेदन में सुधार की आवशयकता है तो आप तुरंत PM किसान योजना मोबाइल एप्प को डाउनलोड करिये और अपने आवेदन में स्वय सुधार कीजिये !

PM किसान योजना आवेदन में सुधार कैसे करे

दोस्तों यदि आप ने पं किसान योजना में आवेदन किया है और आप के आवेदन में सुधार करने की आवशयकता है तो आप तुरंत अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से पं किसान मोबाइल अप्प को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर ले ! फिलहाल सरकार ने इस अप्प में किसानो को अपने नाम में सुधार करने की सुविधा उपलब्ध कराई है लेकिन बहुत जल्द ही आप अपने नाम के अलावा आधार संख्या, बैंक खाता संख्या, मोबाइल संख्या आदि का सुधार आप इस आप के माध्यम से कर पाएंगे। इस अप्प में किसानो के लिए और भी बहुत सी जानकारिया उपलब्ध होगी। जैसे किसान योजना का स्टेटस, किसान योजना लिस्ट आदि।

ऐसे डाउनलोड करे किसान मोबाइल एप्प

  • सबसे पहले किसान को One app डाउनलोड करना होगा।
    क्यों की ओने आप एक सुरछित एप्प है
  • One app किसानो की इस लिए डाउनलोड करना चाहिए । ताकि किसानो की किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी पब्लिश ना हो और कोई उनकी जानकारी का गलत फायदा ना उठा सके।
  • किसान One app को डाउनलोड कर के इनस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करे। इसमें किसानो से जुड़ी सभी एप्प उपलब्ध होंगे। इसमें से किसान, PM किसान योजना एप्प को डाउनलोड कर ले।
  • किसान, PM किसान एप्प को डाउनलोड कर के इसे अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर ले।
  • ध्यान दे :- किसान गूगल पल्या स्टोर से किसी भी प्रकार का फ़र्ज़ी एप्प डाउनलोड नहीं करे।
  • आप को इस लिंक पर क्लिक कर के पहले One app डाउनलोड करना है और उसकी Apke फाइल डाउनलोड करनी है।
  • और उसके बाद जैसे ही आप One app को आपने करते हो तो आप के सामने सरकार की सभी एप्प ओपन हो जाएगी।
  • अब आप PM किसान योजना एप्प को डाउनलोड कर सकते हो।
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर Click Here
    किसान योजना न्यूज़ यँहा देखें
    सभी सरकारी योजना Click Here
    प्रधानमंत्री योजनाएं Click Here
    प्रधानमंत्री किसान योजना यँहा देखें

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

पीएम किसान योजना की 5th (पाँचवी) किस्त जारी – 80 लाख किसानो के बैंक खाते में 2000 रुपये – जाने किसे मिले और किसे नहीं

PM Kisan Yojana 5th Installment

पीएम किसान योजना की 5th:- नमस्कार दोस्तों, आप को पता होगा की कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। सारी दुनिया में कोरोना का कोहराम मचा हुवा है। दुनिया के 206 देशो में कोरोना ने बहुत तबाही मचाई हुई है और कोरोना की वजह से अब तक टोटल 42,006 लोगो की मोत हो चुकी है। जिसमे से भारत में अभी तक 1200 लोग कोरोना से संक्रमित है और 56 लोगो की कोरोना से मोत हो चुकी है। कोरोना की महामारी के चलते बहुत से देशो ने लॉकडाउन कर दिया है। और भारत में भी मोदी सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन किया है ! लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिंग लॉकडाउन के अलावा सरकार के पास अब को विक्लप ही नहीं बचा इस कोरोना वायरस को रोकने के लिए। लॉकडाउन के दौरान मध्यम श्रेणी और गरीब वर्ग के लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगो की परेशानियो को देखते हुए मोदी सरकार ने 1.70 लाख रुपयों के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। जिसके तहत मोदी सरकार किसानो के बैंक खातों में सीधे 2000 रूपये ट्रांसफर करेगी।

PM Kisan Yojana 5th Installment
PM Kisan Yojana 5th Installment

1 अप्रैल 2020 को देश के 80 लाख किसानो के बैंक खाते में 2000 हजार रूपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है. इसके बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही मीडिया को जानकारी दे दी थी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2020 (PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA)

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है की सरकार देश के 10 करोड़ गरीब लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफ करेगी।
सभी के खातों में 2000 रुपयों की राशि जमा कराई जाएगी। जिसमे से 1600 करोड़ रूपये की राशि 1 अप्रैल 2020 को देश के 80 लाख किसानो को उनके बैंक खातों में 2000 की राशि उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दुसरे चरण की दूसरी किश्त के रूप में जमा की जाएगी। ये राशि प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत डायरेक्ट बेनिफट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गयी है ।

पीएम किसान योजना की पांचवी किस्त जारी

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया की बाकी बचे 8 करोड़ 20 लाख किसान परिवारों को 18 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानो के बैंक खातों में इसी सप्ताह में भेजी जाएगी। ताकि किसान परिवार लोखड़ोवन के दौरान अपनी ज़रूरत का सामान खरीद सके।

किसान योजना की 5 वी किस्त नही मिली तो क्या करें

दोस्तों मोदी सरकार का कहना है की अप्रैल के पहले सप्ताह तक देश के सभी किसान परिवारों को पैसे उनके बैंक अकाउंट भेज दिए जायेंगे। अगर किसी किसान का अप्रैल के पहले सप्ताह में पैसे नही आता है तो वह अपने ज़िले के जिला कृषि अधिकारी या अपने लेखपाल या कानूनगो से सम्पर्क कर सकता है। और अगर वंहा पर भी आप की समस्या का समाधान नहीं होता है। तो आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के तरफ से जारी किये गये टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर आप सम्पर्क कर सकते है।

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर Click Here
किसान योजना न्यूज़ यँहा देखें
सभी सरकारी योजना Click Here
प्रधानमंत्री योजनाएं Click Here
प्रधानमंत्री किसान योजना यँहा देखें

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2020 | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2020

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (Prime Minister’s Skill Development Scheme): केंद्र सरकार ने शिक्षित और अशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” शुरुआत की है। “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई फ्लैगशिप योजना है। इस योजना के अंतर्गत देश के युवाओं को उद्योग से संबंधित ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और इस ट्रेनिंग का सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। सरकार के द्वारा शुरू की गई “मेक इन इंडिया” योजना के तहत विदेशी कंपनियों के उद्योगों में देश में कुशल कामगारों और तकनीशियन की आवश्यकता होगी। जिस कारण पूरे देश भर में “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” की शुरुआत की गई है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

इस योजना के अंतर्गत 2022 तक 13 करोड़ युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य अशिक्षित और जल्दी पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को रोजगार प्रदान करना है।

आज हम आपको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे!

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लाभ

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लाभ (Benefits of Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana) ;

1.  इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जिससे उद्योगों के क्षेत्र में रोजगार मिलने में आसानी होगी। यह सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य होगा।

2.  इस योजना में युवा 3 महीने 6 महीने या 1 साल तक की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकता है।

3.  इस योजना के अंतर्गत युवा तकनीकी क्षेत्र, सर्विस क्षेत्र, फर्नीचर, टेलीकॉम, बैंकिंग, स्टोन क्रशर आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

4.  इस योजना में सबसे बड़ा लाभ यह है कि युवा अपने इच्छानुसार क्षेत्र को चुन सकता है। तथा अपने पसंदीदा स्थान पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

5.  इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने के बाद अगर व्यक्ति चाहे तो खुद का व्यापार शुरू कर सकता है जिसके लिए सरकार कम ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध करवाएगी।

6.  प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सरकार के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके व्यक्ति को 12 हजार रूपए का चेक प्रदान किया जाता है। लेकिन इसके लिए 1 साल का प्रशिक्षण जरूरी है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए पात्रता और शर्तें

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए पात्रता और शर्तें (Eligibility and conditions for the Prime Minister’s Skill Development Scheme) ;

1.  इस योजना का पात्र होने के लिए व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होने चाहिए।

2.  इस योजना में पुरुष और महिला दोनों ही पात्र है।

3.  व्यक्ति जिस क्षेत्र से प्रशिक्षण प्राप्त करता है। उसी क्षेत्र में उसे रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

4.  प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके व्यक्ति की आय उसके काम करने के हुनर और तरीके पर निर्भर करती है। वह आय में बढ़ोतरी के लिए  अदालत में नहीं जा सकता है।

5.  इस योजना का फायदा कोई भी आय वर्ग का व्यक्ति ने सकता है।

6.  इस योजना का पात्र होने के लिए किसी भी शिक्षा प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for Prime Minister’s Skill Development Scheme) ;

1.  आवदेक का आधार कार्ड.

2.  आवदेक का पैन कार्ड.

3.  आवेदक के पत्ते का सबूत.

4.  आवेदक का राशन कार्ड.

5.  मोबाइल नंबर.

6.  चार पासपोर्ट साइज फोटो.

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में आवेदन करने का तरीका

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में आवेदन करने का तरीका (How to apply in the Prime Minister’s Skill Development Scheme) ;

इस योजना के लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको

1.  उद्योग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट http://pmkvyofficial.org/Index.aspx पर जाकर आवेदन करना होगा।

2.  इस वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपके सामने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का फॉर्म आ जाएगा।

3.  इस फॉर्म में आपको अपने मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर ,पता, पिनकोड आदि जानकारी भरकर इस फॉर्म को सबमिट करना होगा।

4.  उसके बाद आपके सामने एक अन्य पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने पसंद के प्रशिक्षण क्षेत्र और प्रशिक्षण केंद्र को चुनना होगा था। इसमें आपको जितने समय की ट्रेनिंग प्राप्त करनी है उतने समय को चुनना होगा।

5.  उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप को फॉर्म के अप्रूव होने के बाद  इस योजना के कार्यालय से कॉल कर दी जाएगा। तथा आपका ट्रेनिंग लेटर डाक के द्वारा भेज दिया जायेगा।

इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी क्षेत्र के राज्य सरकार के द्वारा शुरू किए गए प्रशिक्षण केंद्र पर जाकर संपर्क करना होगा।

प्रशिक्षण केंद्र पर इस योजना के फॉर्म को प्राप्त करके आप इन्हीं प्रशिक्षण केंद्र पर जमा करा सकते हैं। अगर इन प्रशिक्षण केंद्र में जगह खाली होती है। तो आप इन प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। अन्यथा आप  कहीं दूसरी जगह से ट्रेनिंग प्राप्त करनी होगी।

(PMFBY) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2020 | ऑनलाइन फॉर्म | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को संकट से उबारने के लिए “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” की शुरुआत की है। हमारे देश में कम या ज्यादा बारिश और रोगों से या अन्य किसी कारणों से किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं। जिस कारण किसानों को बहुत बड़ा घाटा हो जाता है। किसान अपने पूरे वर्ष की मेहनत से कुछ प्राप्त नहीं कर पाता है। “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” से किसान अपनी फसल का बीमा करा पाएगा। जिससे फसल के नष्ट होने पर सरकार के द्वारा एक निश्चित बीमा कवर राशि उसे प्राप्त होगी। इस बीमा कवर राशि को सरकार के द्वारा उसके बैंक अकाउंट में डाला जाएगा। जिससे किसानों के बीच में बैंकिंग प्रणाली भी विकसित होगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

योजना को लागू करने का उद्देश्य किसानों के बीच में बीमा प्रणाली को बढ़ाना और किसानों की आय को दोगुना करना है। इस बीमा योजना के प्रीमियम की राशि बहुत कम रखी गई है। ताकि गरीब किसान इस योजना का फायदा उठा सकें और फसल के नष्ट होने पर उसे बीमा कवर मिल सके। ताकि फसल के नष्ट होने पर भी किसानों की आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब ना हो।

आज हम आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

May also like: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2020 लिस्ट

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में आवश्यक बातें ;

1.  इस योजना के अंतर्गत किसानों को खरीफ की फसल के लिए 2% और रबी की फसल के लिए 1. 5% प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा।जबकि बागवानी की फसल के लिए किसानों को 5% का प्रीमियम बनना पड़ेगा।

2.  इस योजना को भारतीय कृषि बीमा  कंपनी चलाती है। जिस कारण किसान इस योजना पर पूर्ण रुप से विश्वास कर सकते हैं।

3.  इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए आपको फसल बुवाई करने के 10 दिनों के अंदर इस योजना का फॉर्म भरना होगा।

4.  इस योजना का बीमा प्रीमियम फसल के खराब होने पर ही प्राप्त किया जा सकता है।

5.  अगर किसान की फसल कटाई से 14 दिन पहले खराब हो जाती है तो भी इस योजना से बीमा कवर प्राप्त किया जा सकता है।

6.  इस योजना में फसल अगर रोग, कीट, ओलावृष्टि से खराब होती है। तब भी इस योजना के अंतर्गत बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

7.  इस योजना के अंतर्गत धान की फसल के लिए प्रति एकड़ 580.23 रुपए, तथा कपास की फसल के लिए प्रति एकड़ 74 रुपए तथा बाजरा की फसल के लिए प्रति एकड़ 262.45 रुपए तथा मक्का की फसल के लिए 208.85 रुपए प्रति एकड़ बीमा कवर प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana
Pradhanmantri Fasal Bima Yojana

1.  किसान का आधार कार्ड और पैन कार्ड.

2.  किसान का किसान कार्ड.

3.  किसान के खेत का खसरा नंबर.

4.  बीमा कवर को सीधे अकाउंट में प्राप्त करने के लिए बैंक डायरी के साथ एक रद्द चेक.

5.  जिस फसल की बुवाई की है उसका सबूत.

6.  सरपंच, ग्रामसेवक या तहसीलदार से लिखा गया एक पत्र.

7.  किसान का एड्रेस प्रूफ.

PM प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करने का तरीका

इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए

1.  केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट http://pmfby.gov.in/  पर जाकर आवेदन करना होगा।

2.  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस योजना का  फॉर्म ओपन हो जाएगा।

3.  इस फॉर्म में मोबाइल नंबर, खाता जानकारी, आधार कार्ड आदि की जानकारी भरने के बाद इस फॉर्म को कैप्चा कोड के लगाने के बाद सबमिट करना होगा।

4.  फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर इस योजना के रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होंगे। कुछ दिन के बाद बैंक से आप को कॉल कर दिया जाएगा। बैंक में आपको अपने सभी दस्तावेजों के साथ जाना होगा।इस प्रक्रिया के बाद आप इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।

इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको बैंक की शाखा में जाकर फॉर्म को प्राप्त करना होगा और फॉर्म को भर के बैंक की शाखा में ही जमा कराना होगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” किसानों को संकट से उबारने के लिए एक अच्छी योजना है। किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा के लिए बीमा योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए।

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना Pmvvy | Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana in Hindi

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vay Vandana Yojana): भारत सरकार ने बुजुर्ग लोगों को पेंशन देने के लिए “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत बुजुर्ग प्रतिमाह एकमुश्त राशि जमा कराने के बाद 2 हजार से लेकर 10 हजार रूपए तक की मासिक पेंशन प्राप्त कर पाएंगे। हमारे देश में बुजुर्ग लोगों का एक बहुत बड़ा वर्ग है जिसके पास पेंशन की कोई सुविधा नहीं है। “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” के अंतर्गत बुजुर्ग 2 लाख से लेकर 15 लाख रूपए तक एकमुस्त राशि जमा करा सकते हैं। यह राशि 10 वर्षों के लिए जमा की जाएगी जिसमें 8% से लेकर 8.3% कि दर से गारंटीशुदा रिटर्न की पॉलिसी प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

इस योजना को कोई भी आय वर्ग वाले बुजुर्ग शुरू कर सकते हैं। इस योजना की जिम्मेदारी भारत सरकार ने एलआईसी को दे रखा है। जिस कारण बुजुर्ग इस योजना पर पूर्ण रुप से विश्वास कर सकते हैं।

आज हम आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे.

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभ (Benefits of Pradhan Mantri Vay Vandana Yojana) ;

1.  इस योजना के अंतर्गत बुजुर्ग 15 लाख रुपए तक की राशि जमा करा सकते हैं। जिससे उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रूपए की  पेंशन प्राप्त होगी।

2.  इस योजना में बुजुर्ग एक साथ 2 लाख रूपए जमा करके उम्र भर 1 हजार रुपए की पेंशन प्राप्त कर सकता है।

3.  इस योजना का हिस्सा बनने के 3 साल के बाद बुजुर्ग जमा रकम के 75% राशि का ऋण भी उठा सकता है।

4.  इस योजना का फायदा बुजुर्ग दंपति भी ले सकते हैं। उसके लिए उन्हें अलग-अलग खाता संख्या से अप्लाई करना होगा। वह 15 -15 लाख तक की राशि जमा करा सकते हैं।

5.  इस योजना में बुजुर्ग पेंशन को मासिक, तिमाही, छमाही तथा वार्षिक के रूप में ले सकते हैं।अगर बुजुर्ग वार्षिक रूप से पेंशन लेता है। तो उसे8.5% की दर से पेंशन प्राप्त होगी। अगर वह मासिक रूप से लेता है। तो उसे 8% की दर से पेंशन प्राप्त होगी।

6.  इस योजना के अंतर्गत जमा राशि पर व जमा राशि को 10 वर्षों के बाद निकालने पर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा तथा प्राप्त पेंशन पर भी जीएसटी नहीं लगाया जाएगा।

7.  इस योजना का हिस्सा बनने के बाद अगर बुजुर्ग की मृत्यु हो जाती है तो जमा राशि उसके नॉमिनी को प्राप्त होगी।

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना में सहभागी होने की शर्तें

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) ;

1.  इस योजना का फायदा 60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग ही ले सकते हैं। 60 वर्ष के बाद उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है।

2.  इस योजना का फायदा एक परिवार के दो बुजुर्ग ही सकते हैं।

3.  इस योजना के अंतर्गत जमा राशि को 3 वर्षों से पहले नहीं निकाला जा सकता है। अगर राशि को 10 वर्षों से पहले निकाला जाता है तो जमा राशि का 98% ही प्राप्त किया जा सकता है।

4.  सरकारी कर्मचारी भी इस योजना के पात्र हो सकते हैं। लेकिन  सरकार के द्वारा कोई भी पेंशन प्राप्त ना हो।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for Prime Minister Vay Vandana Yojana) ;

1.  बुजुर्ग का आधार कार्ड.

2.  बुजुर्ग का पैन कार्ड.

3.  बुजुर्ग अगर सरकारी कर्मचारी है तो उसका प्रमाण पत्र.

4.  बुज़ुर्ग की बैंक खाता डायरी की फोटो प्रति.

5.  बुज़ुर्ग का राशन कार्ड.

6.  बुजुर्ग के चार पासपोर्ट साइज फ़ोटो.

प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना में आवेदन

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आवेदन करने का तरीका (How to apply for Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) ;

इस योजना में आवेदन  ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए

1.  आपको भारतीय जीवन बीमा की आधिकारिक वेबसाइट http://www.licindia.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।

2.  इस वेबसाइट को ओपन करने पर आपके सामने अलग-अलग योजनाओं और बीमा की लिस्ट प्राप्त होगी।

3.  जिसमें से आपको “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” पर क्लिक करना होगा।

4.  इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया वेब पेज खुलेगा।

5.  जिसमें इस योजना का फॉर्म होगा। इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी जिसमें बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि भरने होंगे।

6.  उसके बाद आपको यह फॉर्म सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद आपको एक अन्य वेब पेज ओपन होगा। जिसमें आपको इतने रुपए जमा कराने हैं। और पेंशन वार्षिक व मासिक चाहिए जैसे ऑप्शन भरने होंगे। इस प्रक्रिया के बाद आप इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।

इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको एलआईसी ऑफिस जाना होगा और वहां से फॉर्म प्राप्त करके आपको अपने दस्तावेजों के साथ एलआईसी ऑफिस में फॉर्म को सबमिट करना होगा। जिसके बाद आप इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।

[PMMVY] गर्भावस्था सहायता योजना 2020 | प्रधान मंत्री मातृ वंदना आवेदन फॉर्म 2020 | Pregnant Women Yojana 2020

गर्भावस्था सहायता योजना

गर्भावस्था सहायता योजना (Pregnancy support plan): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गर्भावस्था के समय महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए “गर्भावस्था सहायता योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को गर्भावस्था के समय ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इन पैसों को सरकार के द्वारा महिलाओं के  बैंक बचत खाते में प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य गरीब तबके की महिलाओं को गर्भावस्था के समय सही पोषण प्राप्त करवाने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

हमारे देश में गर्भावस्था के समय गरीब महिलाओं को आवश्यक पोषण प्राप्त नहीं हो पाता। जिस कारण बच्चे और मां पर इसका प्रभाव पड़ता है। कभी-कभी पोषण की कमी के कारण बच्चे की मृत्यु भी हो जाती है।इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता के अलावा आवश्यक दवाइयां, खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

गर्भावस्था सहायता योजना

महिलाओं को गर्भावस्था के समय आर्थिक तंगी से बचाने के लिए सरकार के द्वारा ₹6000 की राशि को तीन किस्तों में प्रदान किया जाएगा।

गर्भावस्था सहायता योजना
गर्भावस्था सहायता योजना

(1). प्रथम किस्त – सरकार के द्वारा प्रथम किस्त महिला के आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण करवाने पर प्राप्त होगी। इस किस्त ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

(2). द्वितीय किस्त – सरकार के द्वारा द्वितीय किस्त को गर्भावस्था के 6 महीने पूर्ण होने पर दी जाएगी। इस किस्त में ₹2000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

(3). तृतीय किस्त – सरकार के द्वारा तृतीय किस्त को डिलीवरी होने के बाद बच्चे के सभी टीकाकरण पूर्ण हो जाने पर ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

गर्भावस्था सहायता योजना के लिए पात्रता

गर्भावस्था सहायता योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for Pregnancy Support Scheme) ;

1.  इस योजना का फायदा जनवरी 2019 के बाद गर्भवती हुई महिलाओं को ही मिल पाएगा।

2.  इस योजना का पात्र होने के लिए महिलाओं की उम्र 19 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।

3.  इस योजना का फायदा कोई भी सरकारी महिला प्राप्त नहीं कर सकती हैं।

4.  इस योजना का फायदा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो अन्य किसी गर्भावस्था पेंशन प्राप्त नहीं कर रही है।

5.  इस योजना के लिए महिलाओं के पास अपना बैंक बचत खाता होना चाहिए।

6.  इस योजना का फायदा 1 लाख से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को ही प्राप्त होगा।

गर्भावस्था सहायता योजना के लिए पात्रता मापदंड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for eligibility criteria for pregnancy support scheme) ;

1.  महिला का आधार कार्ड.

2.  महिला का मातृत्व कार्ड (अगर बना है तो).

3.  महिला के माता-पिता का आधार कार्ड.

4.  राशन कार्ड.

5.  बैंक बचत डायरी की फोटोकॉपी.

6.  मोबाइल नंबर.

7.  चार पासपोर्ट साइज फोटो.

8.  बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र.

गर्भावस्था सहायता योजना के लिए आवेदन

गर्भावस्था सहायता योजना के लिए आवेदन करने का तरीका (How to apply for a pregnancy support plan) ;

गर्भावस्था सहायता योजना के लिए मात्र ऑफलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। इस योजना में तीन किस्त प्राप्त करने के लिए तीन प्रकार के फॉर्म समय-समय पर पड़ने पड़ते हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको:

1.  महिला व बाल कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://wcd.nic.in/ से फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म को आप आंगनवाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र से भी प्राप्त कर सकती है।

2.   फॉर्म में दिए गए सभी ऑप्शन भरकर अपने सभी दस्तावेजों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमा करवाना होगा।

3.  फॉर्म के जमा होने के कुछ दिनों के बाद यह फॉर्म अप्रूव हो जाएगा और 1000 रूपए की पहली किस्त आपके बैंक बचत खाते में आ जाएगी।

4.  द्वितीय किस्त की प्राप्ति के लिए गर्भावस्था के 6 महीने के बाद द्वितीय फॉर्म को आंगनवाड़ी केंद्र से प्राप्त करके भरना होगा। इसमें आपको पहले फॉर्म की फोटो प्रति की आवश्यकता होगी द्वितीय फॉर्म के भरने के बाद उसे आंगनवाड़ी केंद्र में ही जमा कराना होगा तथा फॉर्म के अप्रूव होते ही ₹2000 की किस्त आपके बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।

5.  तृतीय किस्त को प्राप्त करने के लिए बच्चे की सभी टीकाकरण के दस्तावेजों को आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करवाना होगा। तथा प्रथम व द्वितीय फॉर्म की फोटो प्रति भी साथ में लगानी होगी। इस फॉर्म के अप्रूव होते ही ₹3000 की किस्त आपके बैंक बचत खाते में प्राप्त हो जाएगी।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना | Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana (PMKSY) 2020 in Hindi, Notification, Apply Online

PM Krishi Sinchayee Yojana

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: केंद्र सरकार ने देश में प्रत्येक खेत तक पानी की सुविधा करने व किसानों को कृषि से संबंधित नए संसाधनों प्रदान करने के लिए “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को नए उपकरण खरीदने के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। हमारे देश में 52% की खेती मानसून पर निर्भर करती है। जिस कारण देश में अनाज की कम पैदावार होती है और किसानों की आय कम होती हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने प्रत्येक खेत तक सिंचाई की सुविधा करने के लिए इस योजना को लागू किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई के आधुनिक संसाधन खरीदने लिए धन की उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य “हर खेत को पानी” पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 75% की राशि केंद्र सरकार करेगी। जबकि 25% की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 70 हजार करोड़ की रकम किसानों के लिए मुहैया कराई जाएगी।

PM Krishi Sinchayee Yojana
PM Krishi Sinchayee Yojana

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लाभ :

1.  इस योजना में किसानों को खेती के लिए नए संसाधन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी उपलब्ध कराएगी जिसके अंतर्गत संसाधनों के खर्च की  75% की राशि सरकार वहन करेगी।

2.  इस योजना के अंतर्गत किसानों संसाधनों की तकनीक समझने व खेती के बारे में अधिक जानकारी के लिए 5 दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

3.  इस योजना से प्राप्त होने वाले  उपकरणों से 50% तक कि पानी की बचत होगी तथा 40% तक ज्यादा पैदावार होने की उम्मीद है जिससे किसानों की आय दुगनी होगी।

4.  इस योजना के अंतर्गत जिस क्षेत्र में पानी की कमी है। उस क्षेत्र में लिफ्ट कैनाल, भूजल स्रोतों, टंकी के माध्यम से पानी की व्यवस्था की जाएगी।

5.  इस योजना के माध्यम से किसानों के लिए ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के कार्यक्रमों को लागू किया जाएगा।

6.  छोटे व किसानों और अनुसूचित जाति, जनजाति के किसानों, आदिवासी क्षेत्र के किसानों को इस योजना से ढाई लाख तक का ऋण बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पात्रता मापदंड :

1.  इस योजना लाभ कोई भी आय वर्ग वाले किसान ले सकते हैं।

2.  इस योजना में किसान के क्षेत्र में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

3.  इस योजना का पात्र वहीं किसान होंगे जिनके पास खुद की खेती योग्य जमीन है। जमीदार के अंतर्गत काम करने वाले किसानों को इसका लाभ प्राप्त नहीं होगा।

4.  इस योजना का फायदा पंचायती राज संस्थाओं,केयर सरकारी संस्थान, सेल्फ हेल्प ग्रुप, इनकॉरपोरेट कंपनीज, सरकारी समिति के सदस्य उत्पादक कृषकों के समूह के सदस्यों को भी प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आवश्यक दस्तावेज :

1.  किसान का आधार कार्ड.

2.  किसान के खेत का खतौनी नंबर.

3.  किसान की बैंक डायरी.

4.  किसान का किसान कार्ड.

5.  मोबाइल नंबर.

6.  दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो.

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए आवेदन 

Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आवेदन करने का तरीका :

इस योजना में ऑनलाइन तरीके से ही आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करने के लिए आपको:

1.  कृषि मंत्रालय के द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट http://upagriculture.com/pm_sichai_yojna.html पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा।

2.  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक वेब पोर्टल ओपन होगा। जिसमें इस योजना का पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध होगा।

3.  इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी जिसमें खेत की खतौनी नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर ,बैंक खाता संख्या आदि भरने होंगे।

4.  फॉर्म को भरने के बाद इसे सबमिट करके नेक्स्ट पेज पर जाना होगा।

5.  नेक्स्ट पेज में आपको इस योजना से जितना ऋण प्राप्त करना है उसे चुनना होगा तथा अपने राज्य तथा जिले और गांव को चुनना होगा।

6.  जिसके बाद आपको अपने फोटो व सिग्नेचर इस फॉर्म में अटैच करने होंगे। उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंट प्राप्त करना होगा।

7.   फॉर्म के प्रिंट को  पंचायत समिति कार्यालय ,तहसील कार्यालय या जिला कार्यालय में जाकर जमा करवाना होगा।

8.  फॉर्म के अप्रूव होते ही आपको इस योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध हो जाएगा। जिससे आप खेती के लिए संसाधन खरीद सकते हैं।

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म |- Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana in Hindi 2020

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (Pradhan Mantri Mudra Loan Scheme): केंद्र सरकार ने देश में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और पुराने बिजनेस में ऋण की उपलब्धता कराने के लिए “प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बहुत ही कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई तथा इस योजना का फायदा 2024 तक उठाया जा सकता है।

“प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना” का पूरा नाम “माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी” है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में लगभग 10 आवेदकों में से 8 महिलाओं को ऋण प्राप्त होता है। इस योजना में 50 हजार से 10 लाख तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

“प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना” के अंतर्गत आवश्यकता के अनुसार तीन प्रकार के ऋण उपलब्ध करने जाते हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

(1). शिशु लोन- शिशु लोन के अंतर्गत आवेदक को ₹50 हजार तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिससे वह अपने पुराने व्यवसाय में या नए व्यवसाय को शुरू करने में उपयोग ले सकता है।

(2). किशोर लोन- किशोर लोन में आवेदक को 50 हजार से 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसे वह अपने व्यवसाय को शुरू करने या पुराने व्यवसाय में उपयोग ले सकता है।

(3). तरुण लोन- तरुण लोन के अंतर्गत 5 लाख से 10 लाख तक का ऋण उपलब्ध करा जाता है। इस ऋण को पुराने व्यवसाय में ही उपयोग किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Pradhan Mantri Mudra Loan Scheme) ;

1.  आवेदक की आयु 23 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए.

2.  एक स्थान पर 3 साल से ज्यादा रहने वाला इस योजना का पात्र होगा.

3.  बैंक से डिफॉल्टर व्यक्ति को यह ऋण प्राप्त नहीं होगा.

4.  सरकार से अन्य किसी योजना से ऋण प्राप्त है तो वह मुद्रा योजना का पात्र नहीं होगा.

5.  अगर आवेदक के पास अगर अच्छी प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं है तो उसे ऋण प्राप्त नहीं होगा.

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for Pradhan Mantri Mudra Loan Scheme) ;

1.  आवेदक का आधार कार्ड.

2.  आवेदक का वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड.

3.  आवेदक के पते का सबूत.

4.  आवेदक अगर पुराने व्यवसाय में ऋण का उपयोग ले रहा है तो व्यवसाय का प्रमाण पत्र.

5.  आवेदक जिसका व्यवसाय शुरू करने वाला है उसका प्रमाण पत्र.

6.  बैंक का स्टेटमेंट (पिछले 6 महीने का)

7.  जाति प्रमाण पत्र.

8.  आय प्रमाण पत्र.

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में आवेदन

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में आवेदन करने का तरीका (How to apply for Pradhan Mantri Mudra Loan Scheme) ;

इस योजना में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको:

1.  मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mudra.org.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

2.  इस लिंक को ओपन करने के बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन पत्र प्राप्त हो जाएगा।

3.  आवेदन पत्र में आपको अपना आधार कार्ड नंबर, खाता संख्या, पैन कार्ड संख्या, मूल निवास प्रमाण पत्र नंबर आदि भरने होंगे।

4.  इन सभी ऑप्शन को करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और नेक्स्ट पेज पर जाना होगा।

5.  नेक्स्ट पेज में आपको ऋण के प्रकार को चुनना होगा तथा आप कितना ऋण प्राप्त करना चाहते हैं। उस राशि को चुनना होगा।

6.  इस पेज में आपको आप जिसका व्यवसाय कर रहे हैं या करना चाहते हैं। उसको चुनना होगा जिसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।

7.  सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएंगे तथा कुछ दिनों के बाद आपको बैंक से कॉल करके ऋण प्राप्ति के लिए बैंक बुलाया जाएगा।

#. इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको बैंक जाकर इस योजना का फॉर्म प्राप्त करना होगा (ध्यान रहे कि सरकार के द्वारा लिस्टेड  बैंक से ही योजना का फायदा उठाया जा सकता है) फॉर्म को भरकर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को स्व सत्यापित करके बैंक में जमा कराना होगा। बैंक से यह फॉर्म अप्रूव होने के बाद आपको ऋण प्राप्त जाएगा।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2020 | ऑनलाइन आवेदन |एप्लीकेशन फॉर्म | PM Scholarship Scheme

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2020: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब और होशियार विद्यार्थियों को “प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना” की एक नई सौगात दी है। इस योजना के अंतर्गत करीब विद्यार्थियों और होशियार विद्यार्थियों को केंद्र सरकार के द्वारा ₹10000 से लेकर ₹25000 तक की स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाएगी। हमारे देश में बहुत से ऐसे गरीब परिवार है। जिनके बच्चे अपने आर्थिक स्थिति के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को सुलझाने के लिए “प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना” की शुरुआत की गई है। इस योजना से विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई के खर्चे के लिए सरकार विद्यार्थियों को प्रति महीने स्कॉलरशिप प्रदान करेगी। इस योजना का फायदा 12वीं पास विद्यार्थी ही ले सकते हैं। जो आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं।

इस योजना का फायदा सैनिक परिवार के बच्चे, एक्स सर्विस मैन के बच्चे भी ले सकते हैं। इस योजना के 41 हजार छात्र 41 हजार छात्राओं को ही चुना जाएगा।आज हम आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए शर्तें :

1.  इस योजना में 12वीं कक्षा में 85% से ऊपर प्रतिशत लाने पर विद्यार्थी को ₹25000 की स्कॉलरशिप प्राप्त होगी।

2.  इस योजना में 12वीं कक्षा में 75% से ऊपर लाने पर विद्यार्थी को ₹10000 की स्कॉलरशिप प्राप्त होगी। जिसमें ₹1 हजार रुपए प्रति महीना बैंक खाते में सरकार के द्वारा डिपॉजिट किए जाएंगे।

3.  इस योजना में छात्रों के कोई भी व्यवसायिक कोर्स करने पर सरकार उनके चौथे और पांचवे साल में प्रति महीने ₹2000 की स्कॉलरशिप प्रदान करेगी।

4.  इस योजना अंतर्गत स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रति सेमेस्टर में 50% से ज्यादा अंक प्राप्त करने होंगे।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता मापदंड :

1.  इस योजना में विद्यार्थी की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच चाहिए।

2.  केवल 12वीं कक्षा पास विद्यार्थी जो बारहवीं कक्षा के बाद डिग्री या डिप्लोमा कर रहे हैं, इस योजना के पात्र होंगे।

3.  इस योजना का पात्र ₹3 लाख रूपए से कम परिवारिक आय वाले विद्यार्थी होंगे।

4.  सैनिक परिवार और एक्स सर्विस मैन के बच्चे भी योजना के पात्र होंगे।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ :

1.  विद्यार्थी का आधार कार्ड.

2.  विद्यार्थी के सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र.

3.  10वीं व 12वीं की मार्कशीट.

4.  जिस का कोर्स कर रहे हैं उसका प्रमाण पत्र.

5.  बैंक बचत डायरी की फोटो प्रति.

6.  पारिवारिक आय प्रमाण पत्र.

7.  विद्यार्थी का जाति प्रमाण पत्र

8.  सैनिक परिवार से है तो सैनिक कार्यालय से लिखाया गया प्रमाण पत्र.

9.  स्व: सत्यापित प्रमाण पत्र.

10.   विद्यार्थी के दो पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने का तरीका :

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना

इस योजना के लिए मात्र ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको:

1.  भारत सरकार के द्वारा जारी की गई इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://ksb.gov.in/education-of-Children-Widows-of-esm.htm पर जाकर आवेदन करना होगा।

2.  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको होम पेज पर “स्टूडेंट वेलफेयर” लिखा हुआ एक लिंक दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करना होगा।

3.  इस लिंक के ओपन होने पर इस योजना का फॉर्म दिखाई देगा इसे दो भागों में भरना होगा।

4.  प्रथम भाग में आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा। जिसमें आपको अपने सभी दस्तावेजों की जानकारी इस फॉर्म में भरनी होगी।

5.  फॉर्म के सभी ऑप्शन को भरकर उसे सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म के नेक्स्ट पेज पर जाना होगा।

6.  नेक्स्ट पेज पर जाने पर आपको आप जिस का कोर्स कर रहे हैं। उसके बारे में, अपने कॉलेज के बारे में, अपने बैंक खाता संख्या आदि की जानकारी प्रदान करनी होगी।

7.  सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लेवे। इस प्रिंट को आप जिस कॉलेज में पढ़ते हैं। उस में जमा कराना होगा। इस फॉर्म के अप्रूव होते ही आपके बैंक बचत खाते में स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त हो जाएगी।

इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर 1800-3000-3468 पर कॉल कर सकते हैं।

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

[PMRPY] प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म 2020

Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना : केंद्र की मोदी सरकार ने देश कि युवा शिक्षित आबादी को रोजगार प्रदान करने के लिए और नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए “रोजगार प्रोत्साहन योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार आपको आसानी से लोन तथा अपने व्यवसाय के लिए  क्रेडिट स्कोर की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।” रोजगार प्रोत्साहन योजना” को 2018 में संशोधित करके इसमें रोजगार को प्रोत्साहन  देने के लिए आपके व्यवसाय के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन का 12 % सरकार द्वारा 3 साल तक प्रदान करेगी। कर्मचारियों को मिलने वाली रकम को सरकार उनके खाते में ट्रांसफर करेंगी। इस योजना से कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana

रोजगार प्रोत्साहन योजना से अब तक 38 लाख कर्मचारियों को फायदा मिल चुका है। साथ ही शिक्षित लोग भी अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए इस योजना से अब तक 1200 करोड़ से ज्यादा तक का लोन प्राप्त कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना

आज हम आपको “रोजगार प्रोत्साहन योजना” के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के लाभ ;

1.  इस योजना में प्रति व्यक्ति को अपने लघु उद्योग के लिए 5 लाख तक का क्रेडिट उपलब्ध कराया जाएगा।

2.  इस योजना के अंतर्गत व्यक्ति सर्विस सेक्टर के लिए 2 लाख और इंडस्ट्री सेक्टर के लिए 5 लाख तथा कृषि सेक्टर के लिए 3 लाख तक का ऋण प्राप्त कर सकता है।

3.  अगर किसी व्यवसाय को दो व्यक्ति मिलकर शुरू करते हैं। तब 4 लाख रूपए तक सरकार कोई ब्याज नहीं लेती है।

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता ;

1.  इस योजना के पात्र वह बिजनेसमैन ही होंगे जिनके अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारी की आय 15 हजार से ज्यादा ना हो।

2.  इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पूर्व सैनिकों को आयु में छूट प्रदान की गई है।

3.  इस योजना के पात्र वही व्यक्ति होंगे जो सरकारी संस्थान के द्वारा 6 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

4.  इस योजना के अंतर्गत व्यक्ति ही पात्र होंगे जिनकी आय  1 लाख रूपए से ज्यादा नहीं है।

5.  इस योजना के लिए व्यक्ति को कम से कम एक स्थान का 3 वर्ष से ज्यादा का निवासी होना जरूरी है।

6.  इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक 8वीं पास होना चाहिए।

7.  किसी सरकारी या प्राइवेट बैंक से डिफॉल्टर रह चुके व्यक्ति इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

1.  आवेदक आधार कार्ड और पैन कार्ड.

2.  आवेदक के बैंक डायरी की फोटोकॉपी.

3.  आवेदक के पत्ते का सबूत.

4.  आवेदक के व्यवसाय का प्रमाण पत्र.

5.  व्यवसाय अगर पर्यावरण से संबंधित है तो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट.

6.  आवेदक के दो पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर.

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने का तरीका 

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आपको अपना का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

1.  रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सबसे पहले आपको केंद्र सरकार के द्वारा जारी कि गए आधिकारिक वेबसाइट https://pmrpy.gov.in/ पर जाना होगा।

2.  इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस योजना का वेब पोर्टल खुल जाएगा।

3.  इस पोर्टल पर जाकर आपको दाएं तरफ शीर्ष पर रजिस्ट्रेशन लिखा होगा जिस पर क्लिक करना होगा।

4.  रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। उस फॉर्म में दिए गए सभी ऑप्शन को भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा।

5.  सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद अगली प्रक्रिया सरकार के द्वारा शुरू की जाएगी।

6.   सरकार के द्वारा फॉर्म के अप्रूव होने के बाद आपको इस योजना के कर्मचारियों द्वारा कॉल करके आपको सूचित कर दिया जाएगा। उसके बाद आपको बैंक से इस योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त कर सकते हैं।

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।