प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना | PM Krishi Sinchayee Yojana (PMKSY) 2020 in Hindi, Notification, Apply Online

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना:- भारत में 16.2 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर कृषि होती है। जिसमें से इसका 52% हिस्सा मानसून पर निर्भर करता है। हमारे देश में मानसून पर खेती की निर्भरता को कम करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने “प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत देश के प्रत्येक हिस्से में जल की उचित व्यवस्था की जाएगी ताकि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

इस योजना का उद्देश्य कृषि योग्य भूमि का निर्माण करना और विस्तारित भूमि के लिए उचित तकनीक का प्रबंध करना है। इस योजना के द्वारा किसानों को उचित दामों पर सब्सिडी प्राप्त कृषि संबंधी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत किसानों को फव्वारे, पाइप, ड्रिप तकनीक उपकरण व जैविक खाद बहुत ही कम दामों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना को केंद्र व राज्य के समन्वय  से शुरू किया गया है। इस योजना का पीछे 75% खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी जबकि 25% खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, उत्तर पूर्वी राज्य में 90% तक का खर्च केंद्र सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा।

Read More: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना
प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना | PM Krishi Sinchayee Yojana

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना के लक्ष्य (Goals of Prime Minister’s Village Irrigation Scheme) ;

1.  जिला व ग्रामीण क्षेत्रों तक सिंचाई की व्यवस्था को दुरुस्त करना और प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाना।

2.  वर्षा जल संचयन के लिए जलाशय का निर्माण करना और ड्रिप एवं स्प्रिंकलर कार्यक्रम को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लागू करना।

3.  प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में 25 लाख रुपए तक के जलाशयों का निर्माण करवाना।

4.  सब्जी व बागवानी करने वाले प्रत्येक किसान को 2022 तक ड्रिप तकनीक उपलब्ध करवाना।

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for Prime Minister’s Village Irrigation Scheme) ;

1.  योजना का लाभ किसी भी वर्ग का किसान प्राप्त हो सकता है।

2.  इस योजना का लाभ किराए पर ली गई खेती की ज़मीन वाले किसान भी ले सकते हैं।

3.  इस योजना के पात्र वही किसान होंगे जिनके पास जल का स्रोत है।

4.  इस योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादक समूह, कृषि कार्यकर्ता, सरकारी वर्ग के सभी कर्मचारी इस योजना के पात्र होंगे।

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for Prime Minister’s Village Irrigation Scheme) ;

1.  किसान का आधार कार्ड.

2.  किसान का वोटर आईडी कार्ड.

3.  किसान का किसान कार्ड.

4.  किसान के दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो.

5.  किसान के खेत का खसरा नंबर.

6.  किसान के खेत की खतौनी.

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना में आवेदन

प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई में आवेदन करने का तरीक़ा (How to apply in the Prime Minister’s Village Irrigation Scheme) ;

इस योजना के द्वारा सब्सिडी पर कृषि संबंधी उपकरण प्राप्त करने के लिए आपको निम्न तरीके से आवेदन करना होगा:

1.  इसके लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिस के बाद आपको केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई किसानों की आधिकारिक वेबसाइट  https://pmksy.gov.in/mis/frmLogin.aspx  पर जाना होगा।

2.  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक वेब पोर्टल ओपन होगा, जिसमें आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा। जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी।

3.  फॉर्म के सभी ऑप्शन को भरने के बाद इसे सबमिट कर देवें।

4.  फॉर्म के सबमिट होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन नंबर को ध्यान से रखें।

5.  फॉर्म के अप्रूव होने के बाद आपको किसान सेवा केंद्र के द्वारा कृषि संबंधित उपकरण देने के लिए कॉल करके बुला लिया जाएगा।

इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं।

पालनहार योजना राजस्थान 2020 |ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | Rajasthan Palanhar Yojana 2020

पालनहार योजना

पालनहार योजना राजस्थान: राजस्थान सरकार ने अनाथ असहाय बच्चों के पालन पोषण के लिए “पालनहार योजना” की शुरुआत की है। यह योजना पूरे भारत में शुरू की गई एक अनूठी योजना है। इस योजना के अंतर्गत जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है या जिनके माता-पिता विकलांग है और अपने बच्चे का पालन पोषण सही तरीके से नहीं कर सकते हैं। उनको सरकार प्रति महीने ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।पहले इस योजना को केवल अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों को ही मिलता था। लेकिन 2019 में इसमें परिवर्तन करके राज्य के सभी अनाथ और असहाय बच्चों के संरक्षक को जोड़ दिया गया है।

पालनहार योजना का उद्देश्य

“पालनहार योजना” का लाभ उन बच्चों को प्राप्त होता है जिनका इस इस दुनिया में कोई नहीं होता है। जो अनाथ व असहाय होते हैं। उन बच्चों को सरकार के द्वारा उनके रिश्तेदारों या बच्चों को गोद लेने वालों को संरक्षक बनाया दिया जाता है। तथा संरक्षक के नाम पर इस फॉर्म को भरा जाता है। संरक्षको को प्रति महीने ₹500 तथा बच्चे को स्कूल में भर्ती कराने के बाद 18 वर्ष की आयु के तक ₹1000 प्रति महीने प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के उद्देश्य “बच्चों का सामाजिक व शैक्षणिक विकास करना है, ताकि वह अपने बचपन में अपने माता-पिता की कमी महसूस ना करके तनाव में ना रहे और अपने भविष्य को उज्जवल बना सके” है।

पालनहार योजना
पालनहार योजना

पालनहार योजना के लिए पात्रता

1.  इस योजना का फायदा केवल अनाथ व असहाय बच्चों के संरक्षक ही उठा सकते हैं।

2.  बच्चों के माता-पिता अगर विकलांग है, तो उन्हें भी इस योजना का फायदा मिलेगा। लेकिन बच्चे की 15 वर्ष की आयु के बाद वह इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

3.  संरक्षक इस योजना का फायदा केवल बच्चे की 18 वर्ष की आयु तक ही उठा सकते हैं।

4.  इस योजना के अंतर्गत बच्चे का संरक्षक उनका कोई रिश्तेदार या परिचित व्यक्ति ही बन सकता है।

5.  इसका फायदा केवल राजस्थान के अनाथ और असहाय बच्चों को ही मिलेगा।

6.  संरक्षक परिवार की वार्षिक आय ₹1.50 लाख से कम होनी चाहिए।

7.  इस योजना में आवेदन करने के लिए बच्चे की आयु कम से कम 3 वर्ष होनी चाहिए।

पालनहार योजना के लिए दस्तावेज

1.  बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र.

2.  संरक्षक का आधार कार्ड.

3.  संरक्षक का मूल-निवास प्रमाण पत्र.

4.  संरक्षक के द्वारा हस्तलिखित कोर्ट से सत्यापित कबूलनामा.

5.  संरक्षक का आय प्रमाण पत्र.

6.  बच्चे के पिता अगर विकलांग है तो उनका विकलांग प्रमाण पत्र.

7.  संरक्षक के परिवार के सभी सदस्यों  का आधार कार्ड.

8.  संरक्षक अगर शादीशुदा है तो उनकी पत्नी का सत्यापन प्रमाण पत्र.

9.  संरक्षक के दो पासपोर्ट साइज फोटो.

10.   संरक्षक का जन आधार कार्ड.

पालनहार योजना में आवेदन करने का तरीका

पालनहार योजना में आवेदन करने के लिए आपको:

1.  सर्वप्रथम राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना हेतु बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in/schemes/Palanhar.html पर जाकर पालनहार योजना के फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना होगा।

2.  पालनहार योजना के फॉर्म में दिए गए सभी ऑप्शन जिसमें आपको बच्चे की और अपनी संपूर्ण जानकारी भरनी होगी।

3.  फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद इसे दो अधिकारियों के द्वारा सत्यापित करवाना होगा।

4.  फॉर्म की सत्यापित कराने के बाद आपको उसे तहसीलदार कार्यालय या जिला कार्यालय में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवाना होगा।

5.  तहसील कार्यालय या जिला कार्यालय में फॉर्म के अप्रूव होने के बाद आप बच्चे के आधिकारिक संरक्षक बन जाएंगे।

पालनहार योजना में आवेदन करता स्वय भी आवेदन कर सकते है और अपने नजदीकी ई-मित्र पर से भी आवेदन कर सकते है। आवेदन करता येदी स्वय आवेदन फॉर्म भर रहा है तो उसको अपनी SSO ID बनानी होगी फिर फॉर्म अप्लाई करना होगा, येदी आप के आवेदन फॉर्म समज में नहीं आता है तो आप अपने नजदीकी ई-मित्र पर ही जाकर ही आवेदन फॉर्म भरे।

पालनहार योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गई टोल फ्री नंबर 1800 – 180 – 6127 पर कॉल कर सकते है।

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

किसान उड़ान योजना | प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना 2020 | किसान रेल योजना | Kisan Udan Yojana 2020 Application Form

Kisan Udan Yojana

किसान उड़ान योजना: केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए “प्रधानमंत्री किसान उड़ान योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को अपने खाद्य उत्पाद बड़े-बड़े महानगरों तक पहुंचाने के लिए किराए के वाहन करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार इस योजना के तहत हवाई जहाज़ के जरिए उनके खाद्य उत्पादों को बहुत ही कम दाम में महानगरों तक पहुंचाएगी। इसके अलावा सरकार किसानों के लिए खाद्य उत्पादों को जल्दी पहुंचाने हेतु रेल और जलीय ट्रांसपोर्ट की सेवा भी शुरू करेंगी। जिससे कश्मीर और उत्तर- पूर्वी  क्षेत्रों से सेव और जामुन जैसे फलों को आसानी से और जल्दी पहुँचाई जा सके। इससे कश्मीरी सेव को भी विश्व-स्तरीय पहचान मिलेगी । इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा बाग़बानी करने वाले किसानों को होगा।

इस योजना को लागू करने का उद्देश्य 2020 तक किसानों की आय को दोगुना करना है। वर्तमान में यह व्यवस्था देश के राष्ट्रीय स्तर पर ही क्रियान्वित है लेकिन इसे जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लागू किया जाएगा ।ताकि किसान आसानी से अपने सामान को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेच पाएंगे। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए सरकार ने 1 लाख 80 हज़ार करोड़ का बजट पारित किया है।

Kisan Udan Yojana

देखे:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2020

प्रधानमंत्री किसान उड़ान योजना

Budget 2020 के अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है. साथ ही उन्होंने कृषि उड़ान योजना की घोसना करते हुए बताया कि इस योजना के तहत किसानों का सामान विमान से देश के विभिन्न हिंसों तक पहुंचाया जाएगा.

चेक करे:- प्रधानमंत्री योजना लिस्ट 

प्रधानमंत्री किसान उड़ान योजना की विशेषताएं ;

1.  इस योजना का सबसे अधिक फायदा उत्तर-पूर्वी राज्यों के किसानों को मिलेगा। ये किसान ट्रांसपोर्टेशन की समस्या के कारण खाद्य उत्पादों का सही दाम प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस योजना से उनके उत्पाद आसानी से भारत के प्रत्येक राज्य तक पहुंच पाएंगे।

2.  इस योजना के तहत जल्दी खराब होने वाले फलों, सब्जियों, माँस और मछली के ट्रांसपोर्टेशन को प्राथमिकता दी जाएगी।

3.  इस योजना के  क्रीयान्वयन के लिए सरकार विमान में सामान रखने वाले आधे हिस्से को सब्सिडी पर किसानों के खाद्य पदार्थ रखने के लिए उपयोग मिलेगी।यह सब्सिडी किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मार्गों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री किसान उड़ान योजना के लिए पात्रता ;

1.  इस योजना कि पात्रता के लिए किसी भी वर्ग का किसान आवेदन कर सकता है।

2.  इस योजना के तहत किराए की भूमि पर खेती करने वाले किसान भी इस योजना का पात्र होंगे।

3.  कोई भी जमींदार या ठेकेदार इस योजना का पात्र नहीं होगा।

4.  किसानों को एक निश्चित वजन के सामान को ही ट्रांसपोर्ट कर पाएंगे।

5.  इस योजना के तहत जिन राज्यों में इस योजना को लागू किया जा चुका है! वो किसान ही इस योजना के पात्र होंगे।

प्रधानमंत्री किसान उड़ान योजना के लिए दस्तावेज ;

1.  किसान का आधार कार्ड.

2.  किसान का राशन कार्ड.

3.  किसान का किसान कार्ड.

4.  किसान के खेत की खतौनी नंबर.

5.  किसान जिस फसल की खेती कर रहा है! उसका प्रमाण पत्र.

6.  किसान के बैंक डायरी की फोटो प्रति.

7.  किसान के दो पासपोर्ट साइज फोटो.

कृषि उड़ान योजना | ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण प्रक्रिया

किसान उड़ान योजना
किसान उड़ान योजना

प्रधानमंत्री किसान उड़ान योजना में आवेदन करने का  तरीक़ा ;

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन ही कर सकते हैं! आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न है:

●    भारत सरकार के कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा।

●    इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने किसान पोर्टल खुल जाएगा, इसमें किसान उड़ान योजना लिखे हुए वेब पेज पर क्लिक करना होगा।

●    उसके बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म ओपन होगा।इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, खतौनी नंबर, आधार कार्ड नंबर, आप किस खाद्य उत्पाद की खेती करते हैं जैसी जानकारी भरकर नेक्स्ट पेज पर क्लिक करना होगा।

●    नेक्स्ट पेज पर आपको अपने फोटो, बैंक खाता जानकारी और अपना फिंगरप्रिंट स्कैनर करना पड़ेगा।

●    उसके बाद कैप्चा कोड लगाकर इस फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपके आईडी नंबर साथ हो जाएंगे।

आईडी नंबर प्राप्त होते ही आप इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे। अब आप आसानी से अपने खाद्य उत्पादों को हवाई जहाज़ के जरिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर पहुंचा पाएंगे।

प्रधानमंत्री किसान उड़ान योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-115- 526 पर कॉल कर सकते हैं।

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

पीएम किसान योजना आवेदन में अब किसान स्वय कर पाएंगे सुधार। PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Edite Application Form

किसान योजना आवेदन में सुधार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) जो किसानो के लिए 1-12-2018 को शुरू कि गई थी। शुरुआत में किसानो के आवेदनों के लेकर ये योजना अटक गई थी और अब किसानो के आवेदन करने के बाद किसानो के आवेदनों में सुधार को लेकर ये योजना अटक गई है। इस कारण देश के लाखो किसानो को इस योजना का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। लेकिन आप को बता दे की अब किसान अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार कर पायंगे।

ज़ि हा दोस्तों अब किसान भाई जिन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन किया था और उनके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है तो वे किसान अब अपने PM Kisan Yojana के आवेदन में स्वय ऑनलाइन सुधार कर पाएंगे ! आज हम इस पोस्ट में आप को बतायेगे की किस तरह किसान अपने आवेदन में सुधार कर पाएंगे और जिन किसानो ने अभी भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन नहीं किया है वो कैसे आवेदन कर पाएंगे और नई सूचि आदि कैसे देख पायंगे।

किसान योजना आवेदन में सुधार
किसान योजना आवेदन में सुधार

पीएम किसान सम्मान योजना

यह हम जानेगे की कैसे किसान स्वय PM किसान सम्मान योजना के आवेदन में सुधार कर पाएंगे !

दोस्तों आप को बता दे की यदि आप ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन किया है और आप के आवेदन में सुधार करने की आवशयकता है तो आप को बता दे की आप ऑनलाइन PM किसान योजना मोबाइल एप्प के माध्यम से आप अपने आवेदन में आसानी से सुधार कर सकते है ! सरकार ने इस एप्प को इसीलिए लांच किया है क्योकि जिन किसानो ने इस योजना में आवेदन किया किया है। उनमे से अधिकतर के आवेदनों में उनके द्वारा दिए गई जानकारी सही नहीं है। अर्थात किसी किसान के बैंक अकाउंट नंबर सही नहीं है तो किसी के आधार नम्बर सही नहीं है। इस कारण सरकार इस एप्प को लांच किया है। यदि आप के आवेदन में सुधार की आवशयकता है तो आप तुरंत PM किसान योजना मोबाइल एप्प को डाउनलोड करिये और अपने आवेदन में स्वय सुधार कीजिये !

PM किसान योजना आवेदन में सुधार कैसे करे

दोस्तों यदि आप ने पं किसान योजना में आवेदन किया है और आप के आवेदन में सुधार करने की आवशयकता है तो आप तुरंत अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से पं किसान मोबाइल अप्प को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर ले ! फिलहाल सरकार ने इस अप्प में किसानो को अपने नाम में सुधार करने की सुविधा उपलब्ध कराई है लेकिन बहुत जल्द ही आप अपने नाम के अलावा आधार संख्या, बैंक खाता संख्या, मोबाइल संख्या आदि का सुधार आप इस आप के माध्यम से कर पाएंगे। इस अप्प में किसानो के लिए और भी बहुत सी जानकारिया उपलब्ध होगी। जैसे किसान योजना का स्टेटस, किसान योजना लिस्ट आदि।

ऐसे डाउनलोड करे किसान मोबाइल एप्प

  • सबसे पहले किसान को One app डाउनलोड करना होगा।
    क्यों की ओने आप एक सुरछित एप्प है
  • One app किसानो की इस लिए डाउनलोड करना चाहिए । ताकि किसानो की किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी पब्लिश ना हो और कोई उनकी जानकारी का गलत फायदा ना उठा सके।
  • किसान One app को डाउनलोड कर के इनस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करे। इसमें किसानो से जुड़ी सभी एप्प उपलब्ध होंगे। इसमें से किसान, PM किसान योजना एप्प को डाउनलोड कर ले।
  • किसान, PM किसान एप्प को डाउनलोड कर के इसे अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर ले।
  • ध्यान दे :- किसान गूगल पल्या स्टोर से किसी भी प्रकार का फ़र्ज़ी एप्प डाउनलोड नहीं करे।
  • आप को इस लिंक पर क्लिक कर के पहले One app डाउनलोड करना है और उसकी Apke फाइल डाउनलोड करनी है।
  • और उसके बाद जैसे ही आप One app को आपने करते हो तो आप के सामने सरकार की सभी एप्प ओपन हो जाएगी।
  • अब आप PM किसान योजना एप्प को डाउनलोड कर सकते हो।
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर Click Here
    किसान योजना न्यूज़ यँहा देखें
    सभी सरकारी योजना Click Here
    प्रधानमंत्री योजनाएं Click Here
    प्रधानमंत्री किसान योजना यँहा देखें

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

पीएम किसान योजना की 5th (पाँचवी) किस्त जारी – 80 लाख किसानो के बैंक खाते में 2000 रुपये – जाने किसे मिले और किसे नहीं

PM Kisan Yojana 5th Installment

पीएम किसान योजना की 5th:- नमस्कार दोस्तों, आप को पता होगा की कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। सारी दुनिया में कोरोना का कोहराम मचा हुवा है। दुनिया के 206 देशो में कोरोना ने बहुत तबाही मचाई हुई है और कोरोना की वजह से अब तक टोटल 42,006 लोगो की मोत हो चुकी है। जिसमे से भारत में अभी तक 1200 लोग कोरोना से संक्रमित है और 56 लोगो की कोरोना से मोत हो चुकी है। कोरोना की महामारी के चलते बहुत से देशो ने लॉकडाउन कर दिया है। और भारत में भी मोदी सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन किया है ! लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिंग लॉकडाउन के अलावा सरकार के पास अब को विक्लप ही नहीं बचा इस कोरोना वायरस को रोकने के लिए। लॉकडाउन के दौरान मध्यम श्रेणी और गरीब वर्ग के लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगो की परेशानियो को देखते हुए मोदी सरकार ने 1.70 लाख रुपयों के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। जिसके तहत मोदी सरकार किसानो के बैंक खातों में सीधे 2000 रूपये ट्रांसफर करेगी।

PM Kisan Yojana 5th Installment
PM Kisan Yojana 5th Installment

1 अप्रैल 2020 को देश के 80 लाख किसानो के बैंक खाते में 2000 हजार रूपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है. इसके बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही मीडिया को जानकारी दे दी थी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2020 (PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA)

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है की सरकार देश के 10 करोड़ गरीब लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफ करेगी।
सभी के खातों में 2000 रुपयों की राशि जमा कराई जाएगी। जिसमे से 1600 करोड़ रूपये की राशि 1 अप्रैल 2020 को देश के 80 लाख किसानो को उनके बैंक खातों में 2000 की राशि उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दुसरे चरण की दूसरी किश्त के रूप में जमा की जाएगी। ये राशि प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत डायरेक्ट बेनिफट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गयी है ।

पीएम किसान योजना की पांचवी किस्त जारी

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया की बाकी बचे 8 करोड़ 20 लाख किसान परिवारों को 18 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानो के बैंक खातों में इसी सप्ताह में भेजी जाएगी। ताकि किसान परिवार लोखड़ोवन के दौरान अपनी ज़रूरत का सामान खरीद सके।

किसान योजना की 5 वी किस्त नही मिली तो क्या करें

दोस्तों मोदी सरकार का कहना है की अप्रैल के पहले सप्ताह तक देश के सभी किसान परिवारों को पैसे उनके बैंक अकाउंट भेज दिए जायेंगे। अगर किसी किसान का अप्रैल के पहले सप्ताह में पैसे नही आता है तो वह अपने ज़िले के जिला कृषि अधिकारी या अपने लेखपाल या कानूनगो से सम्पर्क कर सकता है। और अगर वंहा पर भी आप की समस्या का समाधान नहीं होता है। तो आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के तरफ से जारी किये गये टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर आप सम्पर्क कर सकते है।

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर Click Here
किसान योजना न्यूज़ यँहा देखें
सभी सरकारी योजना Click Here
प्रधानमंत्री योजनाएं Click Here
प्रधानमंत्री किसान योजना यँहा देखें

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2020 | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2020

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (Prime Minister’s Skill Development Scheme): केंद्र सरकार ने शिक्षित और अशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” शुरुआत की है। “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई फ्लैगशिप योजना है। इस योजना के अंतर्गत देश के युवाओं को उद्योग से संबंधित ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और इस ट्रेनिंग का सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। सरकार के द्वारा शुरू की गई “मेक इन इंडिया” योजना के तहत विदेशी कंपनियों के उद्योगों में देश में कुशल कामगारों और तकनीशियन की आवश्यकता होगी। जिस कारण पूरे देश भर में “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” की शुरुआत की गई है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

इस योजना के अंतर्गत 2022 तक 13 करोड़ युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य अशिक्षित और जल्दी पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को रोजगार प्रदान करना है।

आज हम आपको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे!

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लाभ

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लाभ (Benefits of Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana) ;

1.  इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जिससे उद्योगों के क्षेत्र में रोजगार मिलने में आसानी होगी। यह सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य होगा।

2.  इस योजना में युवा 3 महीने 6 महीने या 1 साल तक की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकता है।

3.  इस योजना के अंतर्गत युवा तकनीकी क्षेत्र, सर्विस क्षेत्र, फर्नीचर, टेलीकॉम, बैंकिंग, स्टोन क्रशर आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

4.  इस योजना में सबसे बड़ा लाभ यह है कि युवा अपने इच्छानुसार क्षेत्र को चुन सकता है। तथा अपने पसंदीदा स्थान पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

5.  इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने के बाद अगर व्यक्ति चाहे तो खुद का व्यापार शुरू कर सकता है जिसके लिए सरकार कम ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध करवाएगी।

6.  प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सरकार के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके व्यक्ति को 12 हजार रूपए का चेक प्रदान किया जाता है। लेकिन इसके लिए 1 साल का प्रशिक्षण जरूरी है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए पात्रता और शर्तें

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए पात्रता और शर्तें (Eligibility and conditions for the Prime Minister’s Skill Development Scheme) ;

1.  इस योजना का पात्र होने के लिए व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होने चाहिए।

2.  इस योजना में पुरुष और महिला दोनों ही पात्र है।

3.  व्यक्ति जिस क्षेत्र से प्रशिक्षण प्राप्त करता है। उसी क्षेत्र में उसे रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

4.  प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके व्यक्ति की आय उसके काम करने के हुनर और तरीके पर निर्भर करती है। वह आय में बढ़ोतरी के लिए  अदालत में नहीं जा सकता है।

5.  इस योजना का फायदा कोई भी आय वर्ग का व्यक्ति ने सकता है।

6.  इस योजना का पात्र होने के लिए किसी भी शिक्षा प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for Prime Minister’s Skill Development Scheme) ;

1.  आवदेक का आधार कार्ड.

2.  आवदेक का पैन कार्ड.

3.  आवेदक के पत्ते का सबूत.

4.  आवेदक का राशन कार्ड.

5.  मोबाइल नंबर.

6.  चार पासपोर्ट साइज फोटो.

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में आवेदन करने का तरीका

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में आवेदन करने का तरीका (How to apply in the Prime Minister’s Skill Development Scheme) ;

इस योजना के लिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको

1.  उद्योग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट http://pmkvyofficial.org/Index.aspx पर जाकर आवेदन करना होगा।

2.  इस वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपके सामने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का फॉर्म आ जाएगा।

3.  इस फॉर्म में आपको अपने मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर ,पता, पिनकोड आदि जानकारी भरकर इस फॉर्म को सबमिट करना होगा।

4.  उसके बाद आपके सामने एक अन्य पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने पसंद के प्रशिक्षण क्षेत्र और प्रशिक्षण केंद्र को चुनना होगा था। इसमें आपको जितने समय की ट्रेनिंग प्राप्त करनी है उतने समय को चुनना होगा।

5.  उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप को फॉर्म के अप्रूव होने के बाद  इस योजना के कार्यालय से कॉल कर दी जाएगा। तथा आपका ट्रेनिंग लेटर डाक के द्वारा भेज दिया जायेगा।

इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी क्षेत्र के राज्य सरकार के द्वारा शुरू किए गए प्रशिक्षण केंद्र पर जाकर संपर्क करना होगा।

प्रशिक्षण केंद्र पर इस योजना के फॉर्म को प्राप्त करके आप इन्हीं प्रशिक्षण केंद्र पर जमा करा सकते हैं। अगर इन प्रशिक्षण केंद्र में जगह खाली होती है। तो आप इन प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। अन्यथा आप  कहीं दूसरी जगह से ट्रेनिंग प्राप्त करनी होगी।

(PMFBY) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2020 | ऑनलाइन फॉर्म | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को संकट से उबारने के लिए “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” की शुरुआत की है। हमारे देश में कम या ज्यादा बारिश और रोगों से या अन्य किसी कारणों से किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं। जिस कारण किसानों को बहुत बड़ा घाटा हो जाता है। किसान अपने पूरे वर्ष की मेहनत से कुछ प्राप्त नहीं कर पाता है। “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” से किसान अपनी फसल का बीमा करा पाएगा। जिससे फसल के नष्ट होने पर सरकार के द्वारा एक निश्चित बीमा कवर राशि उसे प्राप्त होगी। इस बीमा कवर राशि को सरकार के द्वारा उसके बैंक अकाउंट में डाला जाएगा। जिससे किसानों के बीच में बैंकिंग प्रणाली भी विकसित होगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

योजना को लागू करने का उद्देश्य किसानों के बीच में बीमा प्रणाली को बढ़ाना और किसानों की आय को दोगुना करना है। इस बीमा योजना के प्रीमियम की राशि बहुत कम रखी गई है। ताकि गरीब किसान इस योजना का फायदा उठा सकें और फसल के नष्ट होने पर उसे बीमा कवर मिल सके। ताकि फसल के नष्ट होने पर भी किसानों की आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब ना हो।

आज हम आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

May also like: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2020 लिस्ट

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में आवश्यक बातें ;

1.  इस योजना के अंतर्गत किसानों को खरीफ की फसल के लिए 2% और रबी की फसल के लिए 1. 5% प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा।जबकि बागवानी की फसल के लिए किसानों को 5% का प्रीमियम बनना पड़ेगा।

2.  इस योजना को भारतीय कृषि बीमा  कंपनी चलाती है। जिस कारण किसान इस योजना पर पूर्ण रुप से विश्वास कर सकते हैं।

3.  इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए आपको फसल बुवाई करने के 10 दिनों के अंदर इस योजना का फॉर्म भरना होगा।

4.  इस योजना का बीमा प्रीमियम फसल के खराब होने पर ही प्राप्त किया जा सकता है।

5.  अगर किसान की फसल कटाई से 14 दिन पहले खराब हो जाती है तो भी इस योजना से बीमा कवर प्राप्त किया जा सकता है।

6.  इस योजना में फसल अगर रोग, कीट, ओलावृष्टि से खराब होती है। तब भी इस योजना के अंतर्गत बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

7.  इस योजना के अंतर्गत धान की फसल के लिए प्रति एकड़ 580.23 रुपए, तथा कपास की फसल के लिए प्रति एकड़ 74 रुपए तथा बाजरा की फसल के लिए प्रति एकड़ 262.45 रुपए तथा मक्का की फसल के लिए 208.85 रुपए प्रति एकड़ बीमा कवर प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana
Pradhanmantri Fasal Bima Yojana

1.  किसान का आधार कार्ड और पैन कार्ड.

2.  किसान का किसान कार्ड.

3.  किसान के खेत का खसरा नंबर.

4.  बीमा कवर को सीधे अकाउंट में प्राप्त करने के लिए बैंक डायरी के साथ एक रद्द चेक.

5.  जिस फसल की बुवाई की है उसका सबूत.

6.  सरपंच, ग्रामसेवक या तहसीलदार से लिखा गया एक पत्र.

7.  किसान का एड्रेस प्रूफ.

PM प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करने का तरीका

इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए

1.  केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट http://pmfby.gov.in/  पर जाकर आवेदन करना होगा।

2.  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस योजना का  फॉर्म ओपन हो जाएगा।

3.  इस फॉर्म में मोबाइल नंबर, खाता जानकारी, आधार कार्ड आदि की जानकारी भरने के बाद इस फॉर्म को कैप्चा कोड के लगाने के बाद सबमिट करना होगा।

4.  फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर इस योजना के रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होंगे। कुछ दिन के बाद बैंक से आप को कॉल कर दिया जाएगा। बैंक में आपको अपने सभी दस्तावेजों के साथ जाना होगा।इस प्रक्रिया के बाद आप इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।

इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको बैंक की शाखा में जाकर फॉर्म को प्राप्त करना होगा और फॉर्म को भर के बैंक की शाखा में ही जमा कराना होगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” किसानों को संकट से उबारने के लिए एक अच्छी योजना है। किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा के लिए बीमा योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए।

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना Pmvvy | Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana in Hindi

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vay Vandana Yojana): भारत सरकार ने बुजुर्ग लोगों को पेंशन देने के लिए “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत बुजुर्ग प्रतिमाह एकमुश्त राशि जमा कराने के बाद 2 हजार से लेकर 10 हजार रूपए तक की मासिक पेंशन प्राप्त कर पाएंगे। हमारे देश में बुजुर्ग लोगों का एक बहुत बड़ा वर्ग है जिसके पास पेंशन की कोई सुविधा नहीं है। “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” के अंतर्गत बुजुर्ग 2 लाख से लेकर 15 लाख रूपए तक एकमुस्त राशि जमा करा सकते हैं। यह राशि 10 वर्षों के लिए जमा की जाएगी जिसमें 8% से लेकर 8.3% कि दर से गारंटीशुदा रिटर्न की पॉलिसी प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

इस योजना को कोई भी आय वर्ग वाले बुजुर्ग शुरू कर सकते हैं। इस योजना की जिम्मेदारी भारत सरकार ने एलआईसी को दे रखा है। जिस कारण बुजुर्ग इस योजना पर पूर्ण रुप से विश्वास कर सकते हैं।

आज हम आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे.

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभ (Benefits of Pradhan Mantri Vay Vandana Yojana) ;

1.  इस योजना के अंतर्गत बुजुर्ग 15 लाख रुपए तक की राशि जमा करा सकते हैं। जिससे उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रूपए की  पेंशन प्राप्त होगी।

2.  इस योजना में बुजुर्ग एक साथ 2 लाख रूपए जमा करके उम्र भर 1 हजार रुपए की पेंशन प्राप्त कर सकता है।

3.  इस योजना का हिस्सा बनने के 3 साल के बाद बुजुर्ग जमा रकम के 75% राशि का ऋण भी उठा सकता है।

4.  इस योजना का फायदा बुजुर्ग दंपति भी ले सकते हैं। उसके लिए उन्हें अलग-अलग खाता संख्या से अप्लाई करना होगा। वह 15 -15 लाख तक की राशि जमा करा सकते हैं।

5.  इस योजना में बुजुर्ग पेंशन को मासिक, तिमाही, छमाही तथा वार्षिक के रूप में ले सकते हैं।अगर बुजुर्ग वार्षिक रूप से पेंशन लेता है। तो उसे8.5% की दर से पेंशन प्राप्त होगी। अगर वह मासिक रूप से लेता है। तो उसे 8% की दर से पेंशन प्राप्त होगी।

6.  इस योजना के अंतर्गत जमा राशि पर व जमा राशि को 10 वर्षों के बाद निकालने पर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा तथा प्राप्त पेंशन पर भी जीएसटी नहीं लगाया जाएगा।

7.  इस योजना का हिस्सा बनने के बाद अगर बुजुर्ग की मृत्यु हो जाती है तो जमा राशि उसके नॉमिनी को प्राप्त होगी।

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना में सहभागी होने की शर्तें

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) ;

1.  इस योजना का फायदा 60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग ही ले सकते हैं। 60 वर्ष के बाद उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है।

2.  इस योजना का फायदा एक परिवार के दो बुजुर्ग ही सकते हैं।

3.  इस योजना के अंतर्गत जमा राशि को 3 वर्षों से पहले नहीं निकाला जा सकता है। अगर राशि को 10 वर्षों से पहले निकाला जाता है तो जमा राशि का 98% ही प्राप्त किया जा सकता है।

4.  सरकारी कर्मचारी भी इस योजना के पात्र हो सकते हैं। लेकिन  सरकार के द्वारा कोई भी पेंशन प्राप्त ना हो।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for Prime Minister Vay Vandana Yojana) ;

1.  बुजुर्ग का आधार कार्ड.

2.  बुजुर्ग का पैन कार्ड.

3.  बुजुर्ग अगर सरकारी कर्मचारी है तो उसका प्रमाण पत्र.

4.  बुज़ुर्ग की बैंक खाता डायरी की फोटो प्रति.

5.  बुज़ुर्ग का राशन कार्ड.

6.  बुजुर्ग के चार पासपोर्ट साइज फ़ोटो.

प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना में आवेदन

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आवेदन करने का तरीका (How to apply for Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) ;

इस योजना में आवेदन  ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए

1.  आपको भारतीय जीवन बीमा की आधिकारिक वेबसाइट http://www.licindia.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।

2.  इस वेबसाइट को ओपन करने पर आपके सामने अलग-अलग योजनाओं और बीमा की लिस्ट प्राप्त होगी।

3.  जिसमें से आपको “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” पर क्लिक करना होगा।

4.  इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया वेब पेज खुलेगा।

5.  जिसमें इस योजना का फॉर्म होगा। इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी जिसमें बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि भरने होंगे।

6.  उसके बाद आपको यह फॉर्म सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद आपको एक अन्य वेब पेज ओपन होगा। जिसमें आपको इतने रुपए जमा कराने हैं। और पेंशन वार्षिक व मासिक चाहिए जैसे ऑप्शन भरने होंगे। इस प्रक्रिया के बाद आप इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।

इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको एलआईसी ऑफिस जाना होगा और वहां से फॉर्म प्राप्त करके आपको अपने दस्तावेजों के साथ एलआईसी ऑफिस में फॉर्म को सबमिट करना होगा। जिसके बाद आप इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म 2020 | Registration, Status

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना: राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के बेरोजगार लोगों की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए “बेरोजगारी भत्ता योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी बेरोज़गार युवक व युवतियों को राज्य सरकार के द्वारा  एक निश्चित राशि प्रति माह प्रदान की जाएगी। इस राशि को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के द्वारा लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को अपने परिवार पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर बनाना है।

यह योजना भारत में किसी अन्य राज्य की तुलना में ज्यादा बेरोजगारी भत्ता प्रदान करती है। इस योजना से बेरोजगार अपनी पढ़ाई का खर्च आसानी से उठा पाएगा।

इस योजना के अंतर्गत 82 हज़ार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस योजना का फायदा उन बेरोजगार युवाओं को प्राप्त होगा। जिन्हें पढ़ाई के बाद भी नौकरी नहीं प्राप्त है। पहले बेरोजगार युवाओं को ₹750 तक की राशि प्राप्त होती थी लेकिन वर्तमान समय में इस राशि को बढ़ाकर ₹3500 कर दिया गया है।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना

आज हम आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

बेरोजगारी भत्ता राजस्थान 

बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility criteria for unemployment allowance scheme):

1.  इस योजना के पात्र मात्र राजस्थान के मूल निवासी ही होंगे।

2.  इस योजना में आवेदन करने के लिए बेरोज़गारी युवक, युवतियों की  ग्रेजुएशन कंप्लीट होने चाहिए।

3.  आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

4.  आवेदक अन्य किसी सरकारी योजना का फायदा ले रहा है, तो वह इस योजना का पात्र नहीं होगा।

5.  आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।

बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for unemployment allowance scheme) ;

1.  आवेदक का आधार कार्ड.

2.  आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र.

3.  आवेदक का राशन कार्ड.

4.  आवेदक के परिवार का आय प्रमाण पत्र.

5.  आवेदक के सभी ओरिजिनल शिक्षा प्रमाण पत्र.

6.  आवेदक के 10वीं 12वीं व ग्रेजुएशन की मार्कशीट.

7.  आवेदक के दो पासपोर्ट साइज फोटो.

8.  आवेदक के बैंक डायरी की फोटो प्रति.

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन

बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन करने का तरीका (Method of applying for employment allowance scheme) ;

इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए:

1.  राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट http://employment.livelihoods.rajasthan.gov.in/website/index.aspx पर जाकर आवेदन करना होगा।

2.  इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक वेब पेज ओपन होगा।

3.  इस वेब पेज में आपको अपनी SSO ID और पासवर्ड लगाकर नेक्स्ट पेज ओपन करना होगा (अगर आपकी SSO ID नहीं है तो इसे जरूर बनवा लें).

4.  नेक्स्ट पेज पर आपको एंप्लॉयमेंट फॉर्म पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने इस योजना का फॉर्म खुल जाएगा।

5.  इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। उसके बाद आपको अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों को स्कैन करवा कर इस फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।

6.  फॉर्म के कंप्लीट होने पर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप इस योजना के पात्र बन जाएंगे।

7.  फॉर्म के अप्रूव होने के बाद आपके खाते में सरकार के द्वारा ₹3500 प्रति महीना ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।