पीएम मोदी आत्मनिर्भर भारत अभियान राहत पैकेज | आत्मनिर्भर भारत अभियान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | आत्म निर्भर योजना लाभ | Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan

Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan

आत्मनिर्भर भारत अभियान 2020:- हमारे देश के प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को आत्म निर्भर बनाने का फैसला ले लिया है और इसके लिए उन्होंने भारत के गरीब व पिछड़े वर्ग के जीवन में सुधार के लिए बीस लाख करोड़ रूपये की आर्थिक पैकेज की घोसणा स्वयं लाइव आकर की थी | मोदी जी ये पैकेज आने वाले समय में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया है ताकि भविष्य में कोई भी कोरोना जैसी अन्य महामारी आ भी जाये तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर कोई भी प्रभाव नहीं पडना चाहिए

Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan
Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan

क्या है आत्म निर्भर भारत अभियान (Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan)

किसानो की मुश्किलें होगी कम – इस आर्थिक पैकेज से सबसे बड़ा लाभ देश के किसानो को ही मिलेगा क्योकि कोई भी प्राकृतिक या कृत्रिम आपदा आने का सबसे ज्यादा नुक्सान किसानो को ही झेलना पड़ता है इसलिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आर्थिक पैकेज का एक बड़ा हिस्सा किसानो के कल्याण के लिए उपयोग किया जाएगा | आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के तीन करोड़ से भी ज्यादा किसानो के लिए सरकार ने लगभग 4.22 लाख करोड़ रूपये का कृषि लोन के लिए पैकेज पास किया है जिससे किसान को कृषि कार्यो में बहुत बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी और किसानो को इस लोन को चुकाने के लिए तीन महीने तक कोई भी क़िस्त चुकाने की भी बाध्यता नहीं है | आत्मनिर्भर भारत अभियान में सबसे ज्यादा किसानो को है सशक्त बनाने की कोशिश की जायेगी ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके इसी के चलते देश के सहकारी बैंको और ग्रामीण क्षेत्रीय बेंको को सरकार ने 29500 करोड़ रूपये दिए है ताकि देश के अनादताओ को ऋण देने में कोई दुविधा ना आये

Aatm Nirbhar Yojana- आत्म निर्भर योजना

हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने देश के छोटे उद्योगपतियों के लिए 100000 करोड़ रूपये का फंड्स ऑफ़ ऑफ़ फण्ड बनाने की घोसणा की है जिससे कि छोटे व्यापारियों को अपना व्यापार शुरू करने में काफी मदद मिलेगी और इस फण्ड से छोटे उद्यमियो को बिना गारंटी के बैंक से लोन मिल पाना संभव होगा जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी ?

इसके अलावा केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के गरीब व प्रवासी मजदूर लोगो के लिए राज्य सरकारों को 11000 करोड़ बजट देना तय किया है ताकि राज्य के सभी दिहाड़ी मजदूर व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो को इस आर्थिक राशि का लाभ मिल सके सभी राज्यों ने अब तक लगभग तीन करोड़ मास्क बनवाए है जिससे की वहां के स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिला है

Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan (आत्मनिर्भर भारत)

इसके अलावा मोदी जी ने सभी भारतीयों से आग्रह किया है कि यदि भारत आने वाले समय में अपने आपको आत्मनिर्भर देश के रूप में देखना चाहता है तो केवल स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग करें क्योकि इससे देश का पैसा भार नहीं जायेगा और भारत के ग्राहकों का रुपया भारत के उद्योगपतियों के पास ही रहेगा जिससे के किसी संकट की घडी में वो हमें सहयोग भी करते है उदाहरन के लिए कोरोना से लड़ने की लिए रतन टाटा ने भारत को 1500 करोड़ का दान दिया न की कोई विदेश उद्योगपति ने हमारी मदद की है तो सभी भारतीयों को मोदी जी के बताये निर्देशानुसार स्वदेश ही खरीदेंगे तो भारत बहुत ही जल्द आत्मनिर्भर बनेगा और तब जाकर आर्म्निर्भर भारत अभियान सफल हो सकेगा.

आत्मनिर्भर भारत अभियान राहत पैकेज के अंतर्गत महत्वपूर्ण क्षेत्र

  • कृषि प्रणाली (Reformation Of Agricultural Supply Chain & System)
  • सरल और स्पष्ट नियम कानून (Rational Tax System)
  • उत्तम आधारिक संरचना (Reformation Of Infrastructure)
  • समर्थ और संकल्पित मानवाधिकार ( Capable Human Resources)
  • बेहतर वित्तीय सेवा (A Good Financial System)
  • नए व्यवसाय को प्रेरित करना (To Motivate New Business)
  • निवेश को प्रेरित करना (Provide Good Investment Opportunities)
  • मेक इन इंडिया (Make In India Mission)

जनधन खातों में 500 रु. की दूसरी किस्त जारी | प्रधानमंत्री जन धन योजना 2020 | चेक करें आपके खाते में आये या नहीं

जन धन 500रु दूसरी किस्त

जनधन खातों में 500 रु. की दूसरी किस्त जारी:- देश के हालातो को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे भारत में लोक डाउन को एक बार फिर से सत्रह मई तक बढ़ा दिया है जिसके साथ सरकार ने यह भी निर्णय लिया है की ऐसे हालात मे जन धन खाता धारको को दूसरी क़िस्त भी जल्दी ही देने का निर्णय किया है और भेज भी दी है  ताकि लोगो को अपनी आजीवका कमाने के लिए बहार ना निकलना पड़े

सरकार ने घोषणा की थी कि अप्रैल महीने से आने वाले तीन महीनो तक सरकार सभी जन धन खाता धारको को 500 रूपये की वितीय सहायता प्रदान करेगी और ताकि कोरोना के कहर से बचने में लोगो को मदद मिले और इसीलिये सरकार ने इस योजना की दूसरी क़िस्त की राशि 4 मई सोमवार को भेज भी दी और लोगो से निवेदन भी किया इस बैंक से यदि वो पैसे निकलते है तो एक दुसरे से दूरी बनाये रखे

किसको कब मिलेगी जन धन योजना 500 रु की दूसरी किस्त

इसीके साथ सरकार ने अपनी तरफ से भी एक योजना बनायी है जिससे कि लोग एक साथ बैंक में पैसे लेने के लिए भीड़ ना करे और सामाजिक दूरी बनी रहे | इसके लिए जिन जनधन खाता धारको के खाता नंबर में आखरी नंबर 0 और 1 है वो 4 मई के दिन ही अपनी रकम बैंक से निकल सकते है जबकि जिनके बैंक खाता के आखरी नंबर 2 व 3 है वे कृपया करके केवल 5 तारिख को  बैंक में अपनी राशी लेने के लिए जाये इसके अलावा जिनके जिनके जनधन अकाउंट नंबर के लास्ट में 4 और 5 है वे 6 मई के दिन बैंक से अपने 500 रूपये निकाल पायेंगे और और क्रमश: जिनके खता नंबर के आखिर में   6 व 7 नंबर होंगे उनके लिए 8 मई को वितरण का दिन निर्धारित किया गया है

जन धन 500रु दूसरी किस्त
जन धन 500रु दूसरी किस्त

और बचे हुए अकाउंट नंबर वाले लोग 11 मई 2020 को बैंक से अपनी दूसरी क़िस्त निकालने जाये हालंकि सरकार ने लोगो से अपील की है की यह रकम एटीएम से भी निकली जा सकती है तो जन धन खाता धारक ज्यादा से ज्यादा अपने नजदीकी एटीएम का उपयोग करे जिससे की सामजिक दूरी बनी रहे और कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके | सरकार ने अकाउंट नंबर के आख्रिरी अंको के हिसाब से दिन निर्धारित किया है उसका कारण यही कि बेंको में लगने वाली लम्बी कतारों को नियंत्रित किया जा सके हालाँकि यदि कोई भी जन धन खाता धारक 11 तारिख के बाद तो कभी भी बैंक से राशि निकाल सकता है

चेक करें जनधन बैंक खाता बैलेंस 500रू दूसरी किस्त के लिए

दुनिया में जो दुसरे देशो में मौते हुयी है वो हालात हमारे देश में पैदा न हो जाये इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने यह क़िस्त देने की यह स्कीम शुरू की है जिससे कि कोरोना के हालात को सुधारने में काफी मदद मिलेगी अन्यथा भारत की भी हालत इटली और अमेरिका जैसे हो जाती

लोगो एक साथ अपनी रकम निकालने बैंक नहीं जायेंगे और लोगो में आपसी दूरी बनी रहेगी और धीरे धीरे हमें इस भयंकर वायरस से छुटकारा मिल जायेगा तो आप यदि अपने दुसरे क़िस्त की राशी निकलने बैंक जा रहे तो सरकार के द्वारा बनाये गए नियमो को ध्यान में रखे

जनधन योजना हेल्पलाइन

अगर आपको अपनी दूसरी क़िस्त की राशी समय पर ना मिले तो आप विभाग द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते है    011-23381092

आरोग्य सेतु एप्प: COVID-19 कोरोना ट्रेकिंग Arogya Setu App Download & Install

आरोग्य सेतु एप्प

Arogya Setu App:- आज कोरोना नाम के भयंकर वायरस ने पूरी दुनिया को चिंताग्रस्त कर रखा है न जाने कब कौन कोरोना संक्रमित हो जाये और हम अगर इस वायरस से संक्रमित होंगे तो आप मान के चलिए कि हम अकेले नहीं अपने माता- पिता, पति –पत्नी, बच्चो और मित्रो सबको को भी संक्रमित कर देंगे | इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने आरोग्य सतु एप को लांच किया है इस एप से अगर हमारे आस – पास कोई भी कोरोना संक्रमित नागरिक होगा है तो ये एप हमें  चेतावनी दे देगा कि आप किसी विशेष दिशा में आगे ना बढे और इस तरह मात्र एक एप को डाउन लोड करके हम अपनी और अपने परिवारजानो की सुरक्षा कर सकते है | हमारे देश के प्रधान मंत्री मोदी जी ने खुद लाइव आकर इस एप को डाउन लोड करने के लिए सभी देशवासियों से आग्रह किया है ताकि हम सब एक सुरक्षित जीवन जी सके और इस बढती महामारी को नियंत्रित किया जा सके.

Also Read: पीएम किसान योजना मोबाइल एप्प

आरोग्य सेतु एप्प
आरोग्य सेतु एप्प

Arogya Setu App क्या है ?

केंद्र सरकार ने पूरे देश में 24 मार्च से लेकर अब तक लोक डाउन कर रखा है और ३ अप्रैल को ही इस एप को जनता की सुरक्षा के लिए लांच कर दिया है

आरोग्य सेतु एप्प  हमारी केसे मदद करेगा?

आरोग्य सेतु एप को एंड्राइड व आइफोन दोनों पर उपयोग के लिए बनाया गया है इस एप को डाउन लोड करने के बाद आपको इसमें आपके स्वस्थ्य सम्बन्धी जानकारी मांगी जायेगी जैसे की आपको बुखार रहता है कि नहीं और अन्य प्रशन पूछे जायेंगे आपका जैसा भी स्वस्थ्य रहता हो इसमें आप वही जानकारी सही सही भर देंगे उतना ही ज्यादा ये एप आपकी लिए मददगार साबित होगा | सारी जानकारी देने के बाद आपको इस एप के बेहतर अनुभव के लिए अपने मोबाइल का ब्लूटूथ, लोकेशन और इन्टरनेट हमेशा ओन ही रखना है

Arogya Setu App Highlights

एप्प का नाम आरोग्य सेतु एप्प
एप्प का मकसद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों और उच्च जोखिम वाले स्थानों का पता लगाना
एप्प का प्रकार Android / IOS
द्वारा जारी किया गया ऐप भारत सरकार
एप्प का अधिकार एनआईसी ई-सरकार मोबाइल एप्प

आरोग्य सेतु एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड केसे  करे

  • इसे डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में AAROGYASETU टाइप करे और और वहां इनस्टॉल का आप्शन मिल जाएगा| जहां से आसानी से आप इस मोबाइल में इनस्टॉल कर पायेंगे
  • मोबाइल में इंस्टाल करने के बाद आप इसमें अपनी इच्छानुसार अंग्रेजी या हिंदी भाषा का चुनाव करे वेसे इस एप को निर्माताओ ने पूरे भारत के लोगो के हिसाब से 11 भाषाओ में लांच किया है ताकि हर राज्य के नागरिक इसको आसानी से उपयोग करके अपनी सुरक्षा कर सके और कोरोना संक्रमण से खुद को व अपने साथ वालो को बचा सके
  • अपनी भाषा का चुनाव करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर पंजीयन करना होगा और फिर इस एप में कुछ हरा और पीला कोड बनाया गया है जो कि आपको बताएगा की आप सुरक्षित है या नहीं | यदि पील रंग इंगित होता है तो आपको खतरे में है और आपको तुरंत अपने नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र पर अपनी जांच करवानी होगी या फिर कोरोना हेल्पलाइन नंबर भी इसी एप पर मिल जायेंगे | आप उस पर भी फ़ोन कर सकते है
  • आपके द्वारा भरी गयी जानकारी के आधार पर यदि ये हरा रंग इंगित करता है इसका मतलब की आप सुरक्षित है आप को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं और आप लोगो से दूरी बनाये रखे व बिना आवश्यकता के घर से बाहर ना निकले

आरोग्य सेतु आपको पर आपका डाटा कितन सुरक्षित है?

कुछ लोगो को ये संदेह है की इस एप में जो डाटा फीड करने को बोला जा रहा है उससे लोगो की निजी जानकारी थर्ड पार्टी तक पहुँचने का खतरा रहता है जबकि विशेषज्ञों ने ये दावा किया है इस एप में जो डाटा लोगो से माँगा रहा है वो बिलकुल सुरक्षित रहेगा व लोगो के डाटा का कोई भी गलत उपयोग नहीं किया जाएगा इसके अलावा सरकार लोगो के द्वारा मांगे गए डाटा को केवल हेल्थ रिसर्च जैसे कार्य के लिए ही उपयोग लेगी

पीएम किसान योजना की छठी किस्त के ₹2000 जल्द आयेंगे – PM Kisan Yojana 6th Kist ₹2000

किसान योजना छठी किस्त

पीएम किसान योजना की छठी किस्त के ₹2000 जल्द आयेंगे:-जाने ! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त कब तक आयेगी किसानो के बैंक खातो में? सभी किसानो को मई माह के पहले हफ्ते में मील सकते है पीएम किसान योजना की छठी किस्त के 2000 रूपये… पूरी खबर पढ़े :-

किसान योजना छठी किस्त
किसान योजना छठी किस्त

PM किसान योजना की छठी किस्त कब मिलेगी?

पीएम किसान योजना की शुरुआत दिसम्बर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के तहत किसानो को पहली क़िस्त के रूप में 2000 रूपये की राशी फरवरी 2019 में प्राप्त हुई। पीएम किसान योजना में पेसे सीधे किसानो के बैंक खातो में (DBT) के माध्यम से ट्रान्सफर किये गए। केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के तहत पहली क़िस्त का भुगतान लगभग देश के 8 करोड़ किसानों के बैंक खातो में किया गया। तथा दूसरी क़िस्त के दोरान किसानो की संख्या में बढ़ोतरी हुई और दूसरी क़िस्त का भुगतान लगभग 9 करोड़ किसानो के खातो में किया गया था। वर्ष 2019 में किसानो को पम किसान योजना की तीनो किस्तों का भुगतान कर दिया गया और किसानो को पम किसान योजना के तहत मिलने वाली (6000/-) की राशी प्राप्त हुई। पीएम किसान योजना में केंद्र सरकार द्वारा किसानो को प्रति वर्ष 6000/- रुपयों की आर्थिक सहायता राशी प्रदान करती, ये राशी 2000/- रुपयों की तीन सम्मान किस्तों में दी जाती है। 4 महीनों के अन्तराल के दोरान प्रतेक क़िस्त का भुगतान किया जाता है। अब तक सरकार ने इस योजना के तहत कुल 5 किस्तों का भुगतान किसानो को उनके बैंक खातो में कर दिया है। छठी किस्त का भुगतान भी शीघ्र ही करने वाली है।

 

लॉक डाउन के दौरान सरकार ने 5 क़िस्त का भुगतान अप्रैल माह में अग्रिम कर दिया। और बहुत जल्द छठी क़िस्त का भुगतान भी करने वाली है।

स्‍वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन ने सरकार से किसानो को पम किसान योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशी 6000 रुपयों से बढाकर कर 15000 रूपये करने की सिफारिस की है. सरकार इस सुझाव को मानती है तो किसानो को बहुत जल्द ही छठी किस्त की राशी अधिक मिलने वाली है. लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए सरकार बहुत जल्द ही छठी किस्त की राशी किसानो के खातो में ट्रांसफर कर सकती है. अर्थात किसानो को बहुत जल्द ही छठी किस्त की राशी मिलने वाली है.

अब तक सरकार केवल उन्ही किसानो को किसना योजना का लाभ दे रही थी जिनके पास क्रषि योग्य भूमि है और जो क्रषि कार्य करते है. लेकिन अब लॉक डाउन के दोरान सरकार उन किसानो को भी किसान योजना का लाभ देने के लिए विचार कर रही है जो जिनके पास कृषि भूमि है वो किसान उस पर कृषि कार्य करते हो या नहीं. इस से योजना के लाभ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. और सभी किसानो को योजना का लाभ मिलेगा.

किसान योजना के इस बदलाव के बाद अब देश के लगभग 15 लाख से भी जयादा किसानो को अब किसान योजना की छठी किस्त का लाभ मिलेगा.

किसानो को नहीं मिल रहा पीएम किसान योजना का लाभ

देश के लाखो किसानो को नहीं मिल रहा पीएम किसान योजना का लाभ, जबकि सरकार दे रही है सभी किस्तों का लाभ. किसान योजना के तहत देश उन्ही किसानो को योजना का लाभ मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टर कृषि योग्य भूमि है, और वे इस भूमि पर कृषि कार्य करते है. इसके बावजूद भी देश में ऐसे लाखो किसान है जो किसान योजना के लाभ से वंचित रह रहे. क्योकि ज्यादातर किसानो ने आवेदन में बहुत सारी गलतिया कर दी थी जिनकी वज़ह से वे किसान पीएम किसान योजना के लाभ से वंचित रह गए. बहुत से किसानो ने बैंक अकाउंट नंबर गलत दे दिए तो कुछ किसानो ने आधार नंबर गलत दे दिए इस वज़ह से भी बहुत से किसान, इस योजना के लाभ से वंचित रह गये है. सरकार ने किसानो की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ,किसान एप्प को लांच किया है, जिससे किसान स्वय आवेदन में की गई गलतियों को सुधार कर सकेगे और साथ में अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर पायेगे.

खेती नहीं करने वाले किसानो को भी मिलेगा किसान योजना का लाभ

मोदी सरकार ने किसानो की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए एव लॉक डाउन में किसानो को राहत देने के लिए इस वर्ष की तीसरी और पीएम किसान योजना की छाती क़िस्त का लाभ सीघ्र किसानो को देने का निर्णय किया है। किसान योजना में बदलाव और सभी किसानो को योजना का लाभ नहीं मिलने के चलते सरकार अब उन किसानो को भी जिनके पास कृषि भूमि है और वो उस भूमि पर कृषि कार्य नहीं कर रहे है उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

यानि अब 15 लाख से भी जयादा किसानों को पम किसान योजना की छठी किस्त का लाभ मिलने वाला है।

किसान मोबाइल एप्प से ऑनलाइन चेक कर सकते है किसान योजना की सूचि

इस प्रकार किसान मोबाइल एप्प से योजना की छठी किस्त की सूचि देख सकते है।
अपने मोबाइल में डाउनलोड करे किसान एप्प Click हेरे
किसान एप्प डाउनलोड करने के बाद एप्प को ओपने करे
एप्प में Beneficiary list पर क्लिक करे।
अब अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लिस्ट चेक करे।

प्रधानमंत्री किसान योजना सूचि PM Kisan Yojana 2020 List

मोदी सरकार ने किसानो को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में सरकार किसानो को 6000 रूपये की सहायता राशी 2000 रूपये की तीन समान किस्तों में देती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन करना होता होता है देश के 14 करोड़ से भी अधिक किसानो को मिल सकता है किसान योजना का लाभ। आइये जानते है की कौन कौन से किसानो को मिलेगा किसान योजना लाभ।

1. लघु व सीमांत किसानो को मिलेगा किसान योजना का लाभ।
2. योजना में बदलाव के बाद कृषि भूमि का कोई दायरा नहीं है
3. Income Tax देने वाले किसानो को नहीं मिलेगा किसान योजना का लाभ।
4. सरकारी कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
5. लॉक सभा और विधान सभा के सदस्य और नगर पालिका व नगरपरिषद के सदस्य भी इस योजना नहीं ले सकते।
6. चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

ऐसे देखें किसान योजना लिस्ट

सभी किसान इन दो तरीको से पीएम किसान योजना लिस्ट अथवा पीएम किसान योजना की सूची देख सकते हैं।

पीएम किसान योजना लिस्ट -1

पीएम किसान योजना की सूचि किसान योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं

1. किसान योजना के पोर्टल पर लिस्ट चेक करने के लियें यहाँ क्लिक करे – pmkisan.gov.in

2. किसान योजना के पोर्टल पर आने के बाद आप को यहा पर Farmer Corner आप्शन दिखाई देगा.

3. Farmer Corner पर क्लिक करने के बाद आप के सामने Beneficiary List का आप्शन दिखाई देगा.

4. अब आप को Beneficiary List पर क्लिक करना है, जेसे ही लिस्ट पर क्लिक करेगे तो आप के सामने एक नया पेज ओपने होगा.

5. यँहा पर सूचि देखने के लिए किसान को सबसे पहले अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा.

6. इसके बाद अपना जिला और तहसील को सेलेक्ट करना होगा.

7. इसके बाद ब्लाक या अपने गाव को सलेक्ट करना है.

8. और Get Report पर क्लिक करना है. और आप के सामने पं किसान योजना की सूचि आ जाएगी.

किसान अन्य तरीके से भी किसान योजना की लिस्ट देख सकते है.

पीएम किसान योजना लिस्ट -2 

  • किसान योजना की सूचि को मोबाइल एप्प से भी देख सकते है.
  • इसके लिए सबसे पहले किसान को अपने मोबाइल में किसान एप्प को डाउनलोड करना होगा.
  • इस एप्प में भी किसानो को beneficiary List चेक करने का आप्शन दिया गया है.
  • जिस पर क्लिक करके किसान योजना की लिस्ट देख सकते है.

किसान भाइयो को सूचि देखने के लिए सबसे पहले किसान एप्प को डाउनलोड करना होगा. और इनस्टॉल करना होगा. अब इस एप्प को ओपने करेगे तो आप को कई आप्शन दिखाई देखेगे जेसे:- की एडिट आधार कार्ड, लिस्ट स्टेटस चेक, नया आवेदन इत्यादि।

किसान योजना का लाभ लेने और योजना से सम्बन्धित और अधिक जानकारी लेने के लिए आप किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर निःशुल्क कर सकते है.

किसान योजना के टोलफ्री नंबर 155261 / 1800115526 (Toll Free), 0120-6025109

(रजिस्ट्रेशन) दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2020 | दिल्ली सरकार मजदूरों को दे रही है 5000 रुपये | दिल्ली कंस्ट्रक्शन मजदूर 5000 रुपये आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

दिल्ली मजदूर सहायता योजना

दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2020:- देश में कोरोना के कहर के चलते पूरी अर्थव्यस्था चकनाचूर हो गयी और इसका सीधा और सबसे जयादा असर रोजाना कमाकर खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों के जीवन पर ही पड़ा है क्योकि वे लोक डाउन के चलते कोई भी कार्य नहीं कर सके इसीलिये दिल्ली सरकार ने मुखमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेत्रत्व में इस योजना को शुरू किया है जिसके अन्दर दिल्ली के कंस्ट्रक्शन साईट पर काम करने वाले मजदूरों के खाते में 5000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी ताकि वे इस लॉक डाउन में अपने लिए राशन पानी की  व्यवस्था जुटा सके | सरकार  के द्वारा प्रदान की जाने वाली ये सहायता राशि केवल पंजीकृत मजदूरों को ही दी जाएगी |

Delhi Majdur Sahayata Yojana
Delhi Majdur Sahayata Yojana

Delhi Majdur Sahayata Yojana

श्रम विभाग के सूत्रों के अनुसार मजदूरों के लिए शुरू की गयी इस योजना से दिल्ली के लगभग 46000 मजदूर लाभान्वित होंगे और मजदूरों को ये आर्थिक राशि देने के लिए 15 मई से एक ऑनलाइन वेब पोर्टल तैयार किया जायेगा जिसके बाद से दिल्ली निवासी मजदूर सीधे इस पर पंजीयन करवा सकेंगे, पंजीयन की प्रक्रिया 25 मई तक चलेगी और उसके बाद सभी पंजीकृत मजदूर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पचास-पचास के समूह में बुलाया जायेगा और दस्तावेजो के सत्यापन के बाद उनके द्वारा दिए गए अकाउंट में ये रूपये सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजे जायेंगे |

मजदूरों को सहायता प्रदान करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने खुद ट्वीट करके बताया के इस महामारी के चलते लोक डाउन बहुत जरुरी है लेकिन दिल्ली सरकार ऐसे हालातो में भी अपने नागरिको साथ नहीं छोड़ेगी और किसी भी गरीब को दिल्ली में भूखा नहीं सोना पड़ेगा इसके आगे मुख्यमंत्री जी ने ये भी कहा की कोरोना के साथ हमारी ये लड़ाई थोड़ी लम्बी चल सकती है लेकिन सबके सहयोग से इसे जीता जा सकता है और कोई भी नागरिक चिंता ना करे ऐसी मुश्किल घडी में नागरिको की हर जरुरत का ख्याल रखा जायेगा

दिल्ली मजदूर सहायता योजना के लिए आवश्यक मापदंड और जरुरी डॉक्यूमेंट

मजदूर मूल रूप से दिल्ली का निवासी होना चाहिए और इसे सत्यापन करने के लिए उसके लिए आवश्यक रूप से मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए

आवेदन करता के पास किसी भी भारतीय बैंक में खाता होना जरुरी है क्योकि योजना की सहायता राशी सीधे बैंक खाते के माध्यम से भेजी जायेगी

आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए जो उसके बैंक अकाउंट से संलिग्न हो

पहचान पत्र,

आय प्रमाण पत्र और जाती प्रमाण पत्र इत्यादि

दिल्ली मजदूर सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

सरकार के द्वारा जारी आर्थिक सहायता पाने के लिए मजदूरों को पहले श्रम विभाग की ओफीसिअल वेबसाइट पर  https://labour.delhi.gov.in/home/Office-of-the-Labour-Commissioner के लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा और वहां पर इसका आवेदन पत्र मिल जाएगा जिसे मांगी गयी सभी आवश्यक जानकारिय जैसे आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य सभी दस्तावेज सम्बन्धी आवश्यक जानकारिय भरकर आवेदन पत्र को सबमिट करना होगा और उसके बाद आपके पास आपके द्वरा दिए गए ईमेल या फ़ोन नंबर पर इसके आवेदन के सफलतापूर्वक भरे जाने का सन्देश आ जायेगा

दिल्ली मजदूर सहायता योजना
दिल्ली मजदूर सहायता योजना

दिल्ली मजदूर सहायता योजना के लिए कौन कौन आवेदन कर सकेंगे

श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साईट पर काम करने वाले मजदूर, चौकीदार, लोहार, पम्प ऑपरेटर, कूली बेलदार, और कारपेंटर  वर्ग के सभी मजदूर इस सहायता राशि को पाने के लिए आवेदन कर पायेंगे

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर Click Here
किसान योजना न्यूज़ यँहा देखें
सभी सरकारी योजना Click Here
प्रधानमंत्री योजनाएं Click Here
Govt Yojana यँहा देखें

Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के ल‍िए क्‍ल‍िक करें।

लॉकडाउन में फंसे राजस्थान के मजदूर ऐसे करें घर वापसी के लिए करे ऑनलाइन आवेदन | Rajasthan Migrant Workers Return Registration

लॉकडाउन में फंसे राजस्थान के मजदूर ऐसे करें घर वापसी के लिए आवेदन

लॉकडाउन में फंसे राजस्थान के मजदूर ऐसे करें घर वापसी के लिए आवेदन:- राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के लोगो को घर वापस बुलाने की अनूठी पहल जारी की है जिसके तहत वो लोग जो अपने घरो से दूर कही और कमाते है या किसी काम से गये हुए थे और इस कोरोना वायरस के लोक डाउन के चलते अन्यत्र स्थान पर फँस गये है उनके लिए सरकार ने ये व्यवस्था की है | इसके लिए दूसरी जगह फंसे हुए लोगो को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके बाद ही राजस्थान सरकार उन लोगो को वहा से लाने या ले जाने की सुविधा मुहैया करवाएगी | विभागीय जानकारी के अनुसार अभी तक राजस्थान सरकार को इस वेबसाइट पर ऐसे सात लाख लोगो के आवेदन मिल चुके है जिनमे से कुछ तो राजस्थान के बाहर गये हुए थे जो वापस राजस्थान लौटना चाहते है और कुछ अन्य राज्यों के लोग जो बाहर से आये थे वो वापस अपने स्टेट में जाना चाहते है | इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से गुहार लगायी है कि ट्रेन व्यवस्था को किसी नियत समय और दिन पर शुरू किया जा सके ताकि एक साथ बहुत से लोगो को अपने राज्य वापस भेजने में राज्य सरकार को बहुत ज्यादा मात्र में वाहनों का इंतजाम ना करना पड़े | क्योकि उससे भी लोक डाउन भंग होता है

लॉकडाउन में फंसे राजस्थान के मजदूर ऐसे करें घर वापसी के लिए आवेदन
लॉकडाउन में फंसे राजस्थान के मजदूर ऐसे करें घर वापसी के लिए आवेदन

लॉकडाउन में फंसे राजस्थान के मजदूर ऐसे करें घर वापसी के लिए आवेदन

आवेदनकर्ताओ के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

  • आवेदनकर्ता का अपना पहचान पत्र या आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • नागरिक किस जगह पर फसा हुआ है उसका पूरा पता
  • आवेदन कर्ता का पूरा स्थायी एड्रेस

साकार द्वारा घर वापसी करने की शर्ते

  • जो नागरिक इस लोक डाउन में कहीं और फस गया है तो यदि सरकार उसे घर भेजने की व्यवस्था करवाती है तो उसे अपनी पूरी मेडिकल जांच करवानी होगी और लगभग 14 या 15 तक अपने आप को आइसोलेट रखना होगा | इसके अलावा सरकार जिस भी साधन से उसे घर लेकर आएगी उस व्यक्ति को उसी साधन से घर आना पड़ेगा

सरकार ने एक आदेश ये भी जारी किया है की दुसरे राज्य से आने वाले नागरिको के पास यदि  अपना खुद का वाहन है तो वो अनुमति लेकर अपनी सुविधानुसार आ सकते है पर राजस्थान में वापस आते ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सामने प्रस्तुत होना होगा और आवश्यक जांच करवानी होगी और ठीक इससे तरह जो लोग भी यहाँ से अपने स्थान पर भेजे जायेगी| उनकी भी पूरी चिकित्सकीय जांच के बाद भी यहाँ से भेजा जाएगा | हालांकि सरकार ने 1000 से ज्यादा बसों की व्यवस्था करके पहले ही कई मजदूरों को अपने घरो पर पंहुचा चुकी है

लोक डाउन में राजस्थान सकरार द्वारा जारी हेल्पलाइन

राजस्थान में जो लोग लोक डाउन की वजह से अपने घरो में ही है और यदि उनमे से कोई बीमार पड़ जाता है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए उनके घर पर ही दवा भेजनी की भी व्यवस्था करवा रखी है और इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया जिसमे रोगी फ़ोन करके अपनी समस्या बता सकता है और फिर उसके द्वरा बताई गयी लोकेशन पर ही उसकी दवाई पहुंचा दी जायेगी

हेल्पलाइन नंबर – 0141-2228600

(सूची) नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020 कैसे देखे | Download MGNREGA Job Card List 2020 Online

Nrega Job Card List

नरेगा जॉब कार्ड सूची कैसे देखे:- यदि नरेगा जॉब कार्ड सूची में आपका नाम होता है तो आपको सरकार के द्वारा 100 दिन के लिए रोजगार प्रदान किया जाता है  सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की थी ताकि लोगो को अपना घर छोड़कर शहर की तरफ रूख न करना पड़े और नरेगा योजना का पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना है तो यदि आपने भी नरेगा जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है तो आप इस सूची में अपना नाम ऑनलाइन भी देख सकते है.

Nrega Job Card List
Nrega Job Card List

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020 को सरकार ने आधिकारिक रूप से MGNREGA के पोर्टल पर उपलोड कर दी गई है. देश के जो नागरिक जिन्होने नरेगा जोब कार्ड के लिए आवेदन किया था. वो नरेगा जॉब कार्ड 2020 की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो वे लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर से MGNREGA की Official Website पर जाकर नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट को चेक कर सकते है और अपना नाम व अपने गाव के लोगो के नाम चेक कर सकते है. नरेगा को केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चलाया जा रहा है. इस योजना में कोई भी ग्रामीण नागरिक आवेदन करके 120 दिनों तक रोज़गार प्राप्त कर सकता है.

नरेगा जॉब कार्ड सूचीं में ऑनलाइन नाम केसे देखने

  • इसके लिए आपको सर्वप्रथम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.nrega.nic.in  पर जाना है
  • यहाँ जाने के बाद वहां होम पेज पर ही आपको पंचायत नाम से एक आप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक कर देने पर दूसरा पेज खुल जायेगा
  • नए पेज में आपको ग्राम पंचायत आप्शन पर क्लिक करना होगा
  • यहाँ क्लिक करने के बाद जनरल रिपोर्ट आप्शन पर जाना है उसके बाद जॉब कार्ड आप्शन पर क्लिक कर दीजिये और उसके बाद इसी क्रम में जॉब स्लिप आप्शन पर क्लिक करें
  • उसके बाद सूची में अपना नाम देखने के लिए, जिस राज्य में आप रहते है वो राज्य को क्लिक करे
  • राज्य वॉर सूचि देखने के लिए यहा क्लिक कीजिय 
  • उसके बाद यदि आप 2020 की सूची में अपना नाम ढूंढ रहे है तो आपको 2020 सेलेक्ट करना है
  • उसके बाद अपना ब्लाक तथा उसके बाद अपनी पंचायत चुने
  • यहाँ आपको नए पेज पर जॉब कार्ड इशू का आप्शन मिलगा उस पर क्लिक करके यहाँ आपको अपने गावे के सारे जॉब कार्ड की सोची मिलेगी आप अपनी यूनिक पंजीयन संख्या भरकर यहाँ से अपना नरेगा जॉब कार्ड प्रिंट आउट करवा सकते है

नरेगा जॉब कार्ड सूची 2020

नरेगा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वरा की गयी थी इस योजना का लक्ष्य है के गाव में रोजगार के अवसर प्रदान हो सके और साथ में गावं में भी शहर की ही भांति विकास कार्य चलता रहे जिससे लोगो को ग्राम स्तर पर ज्यादा दुविधा का सामना न करना पड़े इसके अलावा छतीसगढ़ साकार में तो ग्राम स्तर पर 150 दिन के लिए ग्रामीणों को रोजगार दिया जाता है जबकि अन्य राज्यों में केवल 100 दिन रोजगार पाने का ही प्रावधान है

नरेगा योजना से क्या लाभ है

इस योजना में जिस व्यक्ति के पास नरेगा जॉब कार्ड होता है उसे सरकार के द्वरा कार्ड बनने के 15 दिन के अन्दर रोजगार के व्यवस्था करवाई जाती है और उसके महनत का पैसा सीधे उसके बैंक खाते में भेज दिया जाता और यदि दुर्भाग्यवश आवेदन करने वाले नागरिक को रोजगार प्रदान नहीं किया जाता है तो उसे इसके एवज में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी इस योजना में है

नरेगा योजना में आवेदन करने के लिए योग्यता

  • आवेदनकरता की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  •  इस योजना के लिए ग्राम स्तर अर्थात ग्राम पंचायत के नागरिक है आवेदन कर सकते है यह योजना के नगर में रहने वाले लोगो के लिए नहीं है

नरेगा योजना के लिए आवेदन केसे करे

इस योजना के लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन ही उपलब्ध है और आपको अपने स्थनीय पंचायत से आवेदन पत्र मिल जायेगा जिसमे आवश्यक जानकारी जैसे नाम ,पता और डॉक्यूमेंट सम्बन्धी जानकारी भरकर वापस पंचायत पर ही जमा कर सकते है इसके अलवा आप चाहे तो ऊपर दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है

नरेगा योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  •  परिवार के मुखिया की आय कर प्रमाण पत्र

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020 NREGA List (राज्यवार) विवरण

दोस्तों हमने उपर आप को नरेगा जॉब कार्ड 2020 लिस्ट को ऑनलाइन चेक करना बताया है की किस प्रकार आप नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है. अब हम आप को हर राज्य की नरेगा जाब कार्ड लिस्ट का लिंक दे रहे है. जिस पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी को भरके आप अपने राज्य के अनुसार लिस्ट में अपना नाम देख सकते है.

क्र.नं राज्य जॉब कार्ड लिस्ट का विवरण 
1. अंडमान और निकोबार लिस्ट देखें 
2. अरुणाचल प्रदेश लिस्ट देखें
3. असम लिस्ट देखें
4. बिहार लिस्ट देखें
5. चंडीगढ़ लिस्ट देखें
6. छत्तीसगढ़ लिस्ट देखें
7. दादरा और नगर हवेली लिस्ट देखें
8. दमन और दीव लिस्ट देखें
9. गोवा लिस्ट देखें
10. गुजरात लिस्ट देखें
11. हरियाणा लिस्ट देखें
12. हिमाचल प्रदेश लिस्ट देखें
13. जम्मू और कश्मीर लिस्ट देखें
14. झारखंड लिस्ट देखें
15. कर्नाटक लिस्ट देखें
16. केरल लिस्ट देखें
17. लक्षद्वीप लिस्ट देखें
18. मध्य प्रदेश लिस्ट देखें
19. महाराष्ट्र लिस्ट देखें
20. मणिपुर लिस्ट देखें
21. मेघालय लिस्ट देखें
22. मिज़ोरम लिस्ट देखें
23. नागालैंड लिस्ट देखें
24. ओडिशा लिस्ट देखें
25. पुदुच्चेरी लिस्ट देखें
26. पंजाब लिस्ट देखें
27. राजस्थान लिस्ट देखें
28. सिक्किम लिस्ट देखें
29. तमिलनाडु लिस्ट देखें
30. त्रिपुरा लिस्ट देखें
31. उत्तर प्रदेश लिस्ट देखें
32. उत्तराखंड लिस्ट देखें
33. पश्चिम बंगाल लिस्ट देखें

 

(MMKAY) झारखण्ड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2020 | किसान आशीर्वाद योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, FARMER LIST 2020

कृषि आशीर्वाद योजना

किसान आशीर्वाद योजना:- किसान आशीर्वाद योजना को झारखण्ड सरकार के द्वारा किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गयी है ताकि देश का किसान भी समृद्ध हो सके इस योजना में किसानो को कृषि कार्य में सहयोग के लिए सरकार के द्वारा 5000 से लेकर 25000 तक की प्रोत्साहन की राशि प्रदान की जाती है किसानो को यह राशि उनके पास उपलब्ध जमीन के आधार पर दी जाती है जिस किसान के पास एक एकड़ जमीन है उसे 5 हजार रूपये सरकार के द्वारा प्रदान किये जायेंगे और जिस कृषक के पास पांच एकड़ भूमि है  उसे 25 हजार रूपये तक की वितत्य मदद दी जाएगी व इस योजना के लिए सरकार ने लगभग 2000 करोड़ का बजट पास किया है.

कृषि आशीर्वाद योजना
कृषि आशीर्वाद योजना

किसान आशीर्वाद योजना | कृषि आशीर्वाद योजना

झारखण्ड के कम श्री रघुबर दास जी ने अपने राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता देने के लिए रांची के हरमू मैदान में इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानो को सरकार प्रति एकड़ के हिसाब से खरीफ फसल के लिए न्यूनतम 5000 रूपये और अधिकतम 25,000/-  रूपये की सहयता राशी प्रदान की जाती है. इस से किसानो को अपनी जरूरत के हिसाब से क्रषि कार्य करने के लिए आवश्यक बिज़, ओजार और अन्य सामग्री खरीदने के लिए धन की कमी नहीं होगी.  ये योजना केवल झारखण्ड राज्य के लिए है. अंत इस योजना का लाभ केवल झारखण्ड राज्य के किसानो को ही मिलेगा.  इस योजना से सरकार किसानो की आय को दोगुना करने का प्रयास कर रही है. योजना की राशी सीधे किसानो के बैंक खातो में (दबत) के तहत ट्रान्सफर की जाएगी.

किसान आशीर्वाद योजना के आवेदानकर्ता के लिए जरुरी पात्रता

  • राज्य के लघु एवं सीमान्त कृषक ही इस योजना का लाभ उठा सकते है वृहत स्तर के किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं समझे जायेंगे
  • आवेदन करता नागरिक को झारखण्ड का मूल निवासी होना चाहिए
  • जिस किसान के पास पांच एकड़ से ज्यादा जमीन होगी वो इस योजना के लाभ राशी नहीं ले पायेगा
  • आवेदानकर्ता कृषक के पास आधार कार्ड होना चाहिए जो उसके बैंक खाते से जुड़ा हुआ क्योकि सरकार योजना की राशी सीधे अकाउंट में ट्रान्सफर करेगी

किसान आशीर्वाद योजना के लिये निमंलिखित दस्तावेज होने चाहिए

  • आवेदन करने वाले के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • जमीन के कागजात
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

किसान आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन केसे करे 

किसान आशीर्वाद योजना के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप को अपने नजदीकी (csc) सेंटर पर जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है. या आप स्वयं भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे दिए गए निर्देशों को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

  • किसान आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आपको सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट http://mmkay.jharkhand.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का आप्शन मिल जायेगा
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है और आधार संख्या व खाता संख्या आदि जानकारी भर दीजिये आगे इसके अलावा भी डॉक्यूमेंट सम्बंधित जानकारी मांगी जाएगी जिसे भरकर आप फॉर्म सबमिट कर दीजिये
  • विभाग के द्वारा आपके भरी गयी जानकारी को सत्यापित किया जायेगा
  • उसके बाद आपको योजना की राशी आपके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में स्थानांतरित कर दी जाएगी

किसान आशीर्वाद योजना के लाभ 

  • इस योजना के आ जाने से किसानो के मनोबल में वृधि होगी और वो ज्यादा लगन के साथ ज्यादा श्रम से काम कर पाएंगे
  • किसानो को ऋण लेने के लिए बेंको की अत्यधिक औपचारिकताओ से नहीं उलझना पड़ेगा

किसान आशीर्वाद योजना का लक्ष्य

इस योजना का मुख्य उदेश्य क्रषि उपज को बडाना है. जिससे किसानो की आय भी बड़ेगी.

  • इस योजना का लक्ष्य कृषि को प्रोत्साहन प्रदान करना है
  • इस योजना की आ जाने से झारखण्ड राज्य के किसान वित्तीय सहायता प्राप्त होने के कारन आत्मनिर्भर हो जायेंगे और साहुकारो से ज्यादा ब्याज पर ऋण नहीं लेंगे
  • देश में किसानो के बढ़ते आत्महत्या के मामलो में कमी आएगी

किसान आशीर्वाद योजना से सबंधित आवश्यक बाते

  • इस योजना के तहत लगभग 22 लाख लोगो को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है
  • सरकार ने इस योजना के माध्यम से झारखण्ड की 45 लाख एकड़ जमीन को कृषि कार्य के उपयोग में लाने की स्कीम बनाई है
  • सरकार राज्य और केंद्र स्तर पर देश के किसानो की मदद के लिए लगातार कोशिस कर रही है इस योजन के अलावा भी सरकार ने किसानो के हित के लिए अन्य बहुत सारी योजनाये लोच कर रखी है

नोनी सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन | छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे | Noni Suraksha Yojana Online Apply Chhattisgarh

Noni Suraksha Yojana

नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़:- यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में चलायी जा रही है इस योजना के अनुसार जब बालिका 12वी पास कर लेती है और साथ में यदि उम्र भी 18 वर्ष हो जाती है तो उसे 1 लाख रूपये सरकार के द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जाती है जिसे बालिका अपने भविष्य के शिक्षा के लिए निवेश कर सकती है सरकार के द्वारा यह योजना 2014 में शुरू की गयी थी लेकिन दुख की बात यह है जानकारी का आभाव होने के कारण इस योजना के लिए बहुत ही कम आवेदन विभाग को प्राप्त हुए है

Noni Suraksha Yojana
Noni Suraksha Yojana

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की 12वी पास बेटियों  को 1 लाख रूपये सहायता राशी के रूप में सरकार उनके बैंक खाते में जमा कराती  है. छत्तीसगढ़ सरकार ने सन 2014 में नोनी सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत राज्य की लाडली बेटियों को 12वी क्लास पास करने और 18 वर्ष की उम्र होने पर सरकार द्वारा सहायता राशी के रूप में 1 लाख रूपये लड़की के खाते में ट्रान्सफर कर दिए जाते है. सरकार इस योजना के दारा लोगो के मन में बेटियों के प्रति जो गलत धारणा है. उसे बदलना चाहती है. जब लोगो की सोच बदलेगी तभी बेटियों को एक अच्छा जीवन मिलेगा, कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम होगी, पुरुषो की तुलना में महिलाओ के लिंगानुपात में जो गिरावट आ रही है, उसमे सुधार होगा तथा महिलाये और भी अधिक शश्क्त बनेगी. इस योजना का संचालन छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है.

नोनी सुरक्षा योजना (Noni Surksha Yojana) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है.

छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब परिवारों की बेटियों को 12वी क्लास पास करने और 18 वर्ष की उम्र होने पर सरकार द्वारा नोनी योजना के तहत 1लख रुपयों की सहायता राशी लड़की को उसके बैंक खाते में दी जाती है. नोनी योजना की कुछ शर्ते और नियम है जो लडकिया इस योजना की सभी शर्तो और पात्रता को पूरा करती है उनके सरकार द्वारा सहायता राशी प्रदान की जाती है. हम आप को नोनी सुरक्षा योजना के नियम, पात्रता और सभी शर्तो के बारे में बतायेगे और इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन केसे करना है वो भी बतायेगे. इन सभी की जानकारी के लिए हमारे लेख को पूरा पढ़े.

नोनी सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

  • बालिका छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए क्योकि यह योजना के केवल छत्तीसगढ़ के लिए है
  • आवेदन करने वाली बालिका का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता हो
  • बालिका के माता- पिता का या उसको पालने वाले परिवार का छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास विभाग ने अपने सर्वे के दौरान गरीबी रेखा की सूचि में नाम दर्ज किया हो
  • जिस बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2014 के बाद हुआ है केवल वही बालिका इस योजना का लाभ लेने की पात्र समझी जाएगी
  • नोनी सुरक्षा योजना में एक परिवार से ज्यादा से ज्यादा दो बेटियों को ही लाभ प्रदान किया जा सकता है.

नोनी सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • लाभार्थी होने वाली बालिका का जनम प्रमाण पत्र
  • बालिका के परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • बालिका का आधार कार्ड
  • परिवार के बैंक पासबुक की कॉपी

नोनी सुरक्षा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन केसे करे? 

  1. नोनी सुरक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है इसके लिए आपको सबसे पहले www.nonisuraksha.cgstate.gov.in  वेबसाइट पर विजिट करना होगा
  2. यहाँ आपको होम पेज के ऊपर ही registration का आप्शन मिलेगा
  3. रजिस्टर करने के बाद वहा आपको योजना का लाभ लेने वाली बेटी का नाम , जनम तिथि , बीपीअल कार्ड नंबर ,आधार कार्ड नंबर,लड़की के पिता का नाम, जाती ,पिता की आय आदि भर होगा
  4. फॉर्म को सबमिट कर दीजिये और रिकोर्ड के लिए उसका प्रिंट आउट भी ले लीजिये

नोनी सुरक्षा योजना शुरू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य

नोनी सुरक्षा योजना शुरू करने से राज्य की बेटी को अपनी उच्च शिक्षा  प्राप्त करने में मदद मिलेगी और परिवार को बेटी बोझ नहीं लगेगी और लडकिया भी आर्थिक मदद मिलने  से आत्मनिर्भर बनेगी | इस योजना के शुरू हो जाने से समाज में लोगो की बेटियों के प्रति सोच बदलेगी और भ्रूण हत्या जैसो निर्मम अपराधो में कमी देखने को मिलेगी | बेटी के 18 वर्ष के होते पर ही 1 लाख रूपये की मदद मिलेगी तो कोई पिता अपनी पुत्री का बाल विवाह नहीं करवाएगा और बाल विवाह जैसी कुरितीय भी समाज से विलुप्त होगी जिससे समाज की बालिकाओं को पढने लिखने का  पूरा समय मिलेगा और वो अपने पैरो पर खड़ी हो पाएगी

नोनी सुरक्षा योजना से जुड़े अन्य बिंदु

नोनी सुरक्षा योजना से जुड़ने वाले परिवार को एक शपथ पत्र लिखकर विभाग को देना होता है की वो दो से अधिक संतान नहीं करेंगे लेकिन सामान्यता गरीब जनता को तो योजना से  जुड़े तथ्यो की जानकारी होती नहीं और विभाग की कार्यकर्ताओं ने इतनी मेहनत की नहीं कि योजना की जानकारी सब तक पहुचे यही कारण है के सरकार के पास अब तक लगभग 500 के करीब ही आवेदन आये है

नोनी सुरक्षा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 

अगर आप नोनी सुरक्षा योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते तो आप इस मेल आईडी पर मेल करके इस सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त कर सकते है. सरकार डरा नोनी सुरक्षा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किये गए है. निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़  0771- 2234192 आप इन नम्बरों पर कॉल करके भी इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है.

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण | Jeevan Shakti Yojana 2020 Online Registration

Jeevan Shakti Yojana

दोस्तों आज हम आप को बताने वाले है, की मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना क्या, इस योजना में केसे आवेदन किया जाता है, और इस योजना से केसे लाभ कमा सकती है.

Jeevan Shakti Yojana
Jeevan Shakti Yojana

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना:- मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना को हाल ही एमपी में लागू किया गया है इस योजना के अंतर्गत केवल मध्यप्रदेश की महिलाओ को सरकार दे द्वारा मास्क बनाने का काम दिया जायेगा और इस काम को महिलाये अपने घर से ही पूरा कर सकेगी जिसके बदले महिलाओ को एक मास्क बनाने के 11 रूपये सरकार के द्वारा भुगतान किया जायेगा | इस योजना से महिलाओ को घर बैठकर काम करने की सुविधा मिलेगी और वो भी कोरोना वायरस की रोकथाम में अपना योगदन दे सकेगी

जीवन शक्ति योजना क्या है ?- Jeevan Shakti Yojana

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 अप्रैल को इस योजना की घोषणा की थी. इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में बेरोजगार महिलाएं सरकार के लिए घर घर सूती कपड़े के मास्क बनाएगी, जिसके लिए सरकार उन्हें प्रति मास्क 11 रूपये की दर से भुगतान करेगी. इस योजना से बेरोजगार महिलाओ की आर्थिक सहायता भी हो जाएगी और लोगो को सस्ती दरो पर मास्क मिल जायेगे. शिवराज सिंह चौहान विडियो कांफ्रेसिंग के जरिये इस योजना में पंजीयन करा चुकी महिलाओ से बात की और कहा की वो इस योजना के माध्यम से न केवल लाभ कमाएगी बल्कि एक पुण्य भी कमाएगी.

देश में चल रही कोरोना महामारी के चले मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने अपने प्रदेश के लोगो को सस्ती दरो पर मास्क उपलब्द करने और शहरी क्षेत्रों की बेरोजगार महिलाओ को इस संकट की घडी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की शुरुआत की है. ताकि बेरोजगार महिलाओ को रोज़गार मिल सके और उनके परिवार की आर्थिक मदद भी हो सके. इस योजना के तहत पहले महिलाओ को मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के पोर्टल पर पंजीयन करना होगा जिसके बाद वे मास्क बनाने का कार्य शुरू कर सकती है. महिलाओ डरा बनाये गए कपड़े के मास्क को सरकार डरा खरीदा जायेगा और सरकार तेयार मास्को का प्रति मास्क 11 के हिसाब से भुगतान सीधे महिला के खाते में ऑनलाइन करेगी.

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना को शुरू करने का  मुख्य उद्देश्य लॉक डाउन की वज़ह से पुरे देश में कामकाज बंद पड़े है. और पिछले 1 महीने से लोग अपने घरो में ही है. देश की अर्थव्यवस्था बिलकुल ठप हो गई है, और देश में रोज़गार बंद हो गया है और सभी लोग बेरोजगार होकर अपने घरो पर बेठ गए है. ऐसे में गरीब परिवारों का गुज़ारा केसे चलेगा, इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीवन शक्ति योजना की शुरुआत की है ताकि घरो में बैठी बेरोजगार महिलाओ को रोज़गार मिल सके और उससे होने वाली आय से उनके परिवार का गुज़ारा चल सके. इस योजना से बहुत से परिवारों को रोज़गार मिलेगा और काफी हद तक उनकी आर्थिक मदद भी होगी. जो महिलाये मास्क बनाने का कार्य करना चाहती है उन्हें पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद वे मास्क बनाने का काम शुरू कर सकती है.

जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता

  • महिला को मास्क को सूती कपडे से सिलना होगा
  • आवेदनकर्ता के पास खुद की सिलाई मशीन होगी सरकार मशीन उपलब्ध नहीं कराएगी
  • योजना मध्यप्रदेश की शहरी महिलाओ के लिए है | ग्रामीण महिला इसमें आवेदन नहीं कर सकती |
  • आवेदन करता के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए क्योकि आपकी तनख्वाह सीधे बैंक में आएगी
  • सिले गए मास्क की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए

जीवन शक्ति योजना का लाभ लेने के लिए महिला को क्या करना होगा ?

इस योजना लाभ लेने के लिए महिलाओ को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 07552700800  पर फ़ोन करना होगा | इस नंबर पर फ़ोन करकर मास्क सिलने की इच्छुक महिला को योजना से सम्बंधित सारी जानकारी फ़ोन पर ही दे दी जाएगी इसके अलावा मास्क बनाने का आर्डर भी फ़ोन पर ही दे दिया जायेगा लेकिन यहाँ ध्यान रखने योग्य बात यह है की एक महिला को एक बार में 200 से ज्यादा मास्क बनाने को नहीं कहा जायेगा |

जीवन शक्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

  • मध्यप्रदेश की शहरी महिलाओ द्वारा मास्क बनाने का आर्डर पंजीयन ऑनलाइन भी किया जा सकता है इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा जारी ऑफिसियल वेबसाइट   www.maskupmp.mp.gov.in  पर विजिट करना होगा
  • यहाँ पर आपको बायीं तरफ ऊपर ही ऊपर महिला उद्यमी पंजीयन करे नाम से आप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा
  • उसके अन्दर आवेदन करने वाली महिला को उसका नाम ,पति का नाम , जनम तिथि ,जिला, वार्ड क्रमांक , स्थानीय नगरिय निकाय, वार्ड क्रमांक, निवास स्थान का पता , प्रति माह मास्क आपूर्ति की क्षमता ,
  • इसके अलवा बैंक खता विवरण आदि की पूरी डिटेल भरकर सबमिट कर देना है | उसके बाद आर्डर की जानकारी पता करने के लिए ऊपर के कॉलम में दिए गए नंबर पर फ़ोन करके भी पता कर सकते है

महिलाओ को मास्क बनाकर कहा जमा करने होंगे ?

उद्यमी महिलाओ को मास्क बना कर स्थनीय नोडल अधिकारी के पास जमा करने होंगे | महिलाओ द्वारा बनए गए मास्क की गुणवत्ता विभाग द्वारा जांचने के बाद महिलाओ को उनका मेहनताना उनके खाते में जमा करा दिया जायेगा

मुख्यमंत्री शहरी योजना के लाभ

  • चूँकि भयंकर वायरस कोरोना एक दुसरे के सांस से भी फैल जाता है यदि लोग बिना मास्क घूमेंगे तो संक्रमण का खातर बहुत बढ़ जायेगा जबकि इस योजना के आ जाने से महिलाओ द्वारा काफी मात्रा में मास्क की आपूर्ति कर दी जाएगी जो इस लॉक डाउन में बाजार मे इतनी मात्रा में मास्क मिलना संभव नहीं है
  • महिलाओ को घर बैठे ही रोजगार मिल जायेगा जिससे उनकी आर्थिक दशा में भी सुधर होगा
  • महिलाओ के द्वारा तैयार मास्क को सरकार के द्वारा कम रेट पर जनता में विक्रय किया जायेगा

जीवन शक्ति योजना अन्य बाते

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजन कोरोना माहमारी के चलते विडियो कांफ्रेंस से ही लांच किया और कहा की महिलये मास्क बनाकर अपने लिए रोजगार तो कमाएगी ही इसके साथ इस आपदा के समय में लोगो की जान बचने के काम में सहयोग करके एक पुण्य का काम भी करेगी
  • योजना लांच के समय मुख्यमंत्री ने कई मास्क सिलने वाली महलाओ से बातचीत भी की और योजन से अवगत भी कराया है.