एफआईआर आपके द्वार योजना:- इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गृहमंत्री नरोतम मिश्रा द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम में 12 मई 2020 को की गयी है इस योजना को कोरोना वायरस जैसे भयंकर महामारी के चलते शुरू किया गया है ताकि लोगो को अपनी शिकायत दर्जा करवाने के लिए प्रत्यक्ष रूप से पुलिस स्टेशन नहीं जाना पड़े और 100 नंबर पर फ़ोन करके ही मध्यप्रदेश का आम नागरिक अब अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा | मध्यप्रदेश पुलिस ने इसे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में



राज्य के 23 थानों से शुभारम्भ किया है और यदि किसी भी नागरिक की शिकायत ज्यादा गंभीर होगी तो पुलिस की बड़े अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर जाकर खुद इसका मुयायना करेंगे | ग्रहमंत्री ने पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि राज्य के सभी नागरिको की शिकायत पर बिना किसी भेद भाव के आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए इसके साथ ही गृहमंत्री जी ने ये भी बताया कि इस प्रकार फ़ोन पर fir दर्ज करने वाला मध्यप्रदेश भारत का एक मात्र पहला राज्य और अब इस महामारी के दौर में केंद्र सरकार ये पहल देश के अन्य राज्यों में भी लागू करने के लिए निर्देश जारी कर सकती है
एफआईआर आपके द्वार योजना
मध्यप्रदेश के डीजीपी विवेक जोहरी के दिए बयान के अनुसार जब भी कोई नागरिक 100 नंबर पर एफआईआर कराएगा तो उसके लिए पुलिस विभाग के प्रसिक्षित कर्मचारियों को ही वहां बिठाया जाएगा | इसके साथ ही एफआईआर आपके द्वार योजना को प्रायोगिक योजना के रूप में .31 मार्च तक चलाया जाएगा और बाद में इस योजना के आवश्यक परिणाम देखते हुए इसे मध्य प्रदेश के सभी जिलो में लागू किया जा सकता है
एफ आई आर आपके द्वार योजना में यदि कोई व्यकित किसी को गली गलोच देता है या फिर किसी को पीटना या पीटने की धमकी देना और किसी का वाहन चोरी हो जाना जैसे वारदातों की शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी | बहुत बड़े अपराधो की सूचना इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज नहीं होगी | इस योजना को लागू करने के साथ ही उज्जेन के पुलिस चौकी में 9 मामले फ़ोन पर ही दर्ज किये गए जिन पर आवश्यक कार्यवाही चल रही है
FIR Aapke Dwar Yojana 2020
इस योजना के साथ ही आपातकालीन परिस्तिथियों से निपटने के लिए राज्य में 112 हेल्पलाइन नंबर की भी शुरुआत की गयी है इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके राज्य का कोई भी नागरिक गंभीर रूप से बीमार होने पर एम्बुलेंस सेवा का उपभोग कर पायेगा इसके साथ ही इस नंबर पर फ़ोन करके कही पर भी आगजनी की स्तिथी उत्पन्न होने पर अग्निशमन विभाग को भी बुलाया जा सकेगा
इस योजना के आरम्भ हो जाने से जहां एक तरफ पुलिस विभाग की जिमीदारी और कार्यभार दोनों में बढ़ोतरी होगी तो उनको इस योजना के शुरू होने पर अलग से प्रिंटर व लैपटॉप भी दिए जायेंगे ताकि वे अपने काम को बेहतर तरीके से संपादित कर सके और इस योजना के लागू हो जाने से पुलिस विभाग को और ज्यादा पुलिस बल की ज़रूरत भी पड़ेगी इस योजना के उद्घाटन पर पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सेनिटैजर और गमछे भी बांटे गए ताकि पुलिस भी लोगो के सेवा करते समय अपना बचाव कर सके.









