आयुष्मान भारत योजना:- आयुष्मान भारत योजना की शुरआत मोदी सरकार के शासन में आने के बाद से हुई है व इस शहर व् गांव के गरीब लोगो का मुफ्त में इलाज करवाना इस योजना का लक्ष्य है इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजन के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रूपये का स्वस्थ्य बीमा सरकार के द्वारा दिया जाता है मोदी जी के द्वारा शुरू की गयी यह योजना भारत की सबसे बड़ी स्वस्थ्य योजना है इस योजना के अंदर आने वाला नागरिक सरकारी व निजी दोनों प्रकार के अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करा सकता है.



आयुष्मान भारत योजना/आयुष्मान भारत मिशन क्या है?
आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोबी जी द्वारा शुरू की गई है। ये योजना वैसी ही है जैसी अमेरिका में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा शुरू की गई ओबामा केयर की तरह ही है। हमारे देश में भी इस योजना को मोदी केयर के नाम से भी जानते है। ये योजना हमारे देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इस योजना में मोदी सरकार ने 10 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा है यानि देश के 50 करोड़ लोगो को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों को सरकार द्वारा 5 लाख रूपये का केशरहित स्वास्थ्य प्रदान किया जाता है। इस योजना के पहले चरण में देश के 10 करोड़ BPL परिवारों को रखा गया है। और बहुत शीघ्र ही देश की बाकी आबादी को भी इस योजना के अंतर्गत लाया जायेगा।
इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से की थी। और 25 सितंबर 2018 से इस योजना को पुरे देश में लागु कर दिया गया है। हमारे देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को अब आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता है।
आयुष्मान भारत का लाभ कैसे ले?
आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा पात्र परिवारों का सर्वे किया जाता है और जो परिवार इस योजना के पात्र होते है वो इस योजना में अपना आवेदन कर के इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के लिए कुछ शर्ते है और उन्ही शर्तो के आधार पर उन परिवारों का आयुष्मान भारत योजना में पजीकरण किया जाता है। एक बार इस योजना में जिस परिवार का पंजीकरण हो जाता है उस परिवार को 5 लाख रूपये का बिमा सरकार द्वारा दिया जाता है। उस परिवार के किसी भी सदस्य को पुरे देश में कही पर भी इलाज करने के लिए सरकार द्वारा एक मुस्त 5 लाख रूपये दिए जाते है। इस के लिए परिवार को पहले योजना का कार्ड बनाना पड़ता है और परिवार के सदस्यों के नाम जुड़वाने पड़ते है। एक परिवार को साल में एक बार ही इलाज के लिए 5 लाख रूपये दिए जाते है।
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के लिए ग्रामीण नागरीको की पात्रता
- अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के सभी नागरिक
- जिसके पास खुद कर मकान न हो या बेघर हो
- आपके परिवार में कोई विकलांग हो
- यदि आवेदन करता के पास कोई अच्छा रोजगार न हो
- भीख या दान मांगकर जीवन यापन करने वाले
- आवेदनकर्ता के परिवार की मुखिया एक महिला होनी चाहिए
- आदिवासी वर्ग के नागरिक
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के लिए शहरी व्यक्तयो की योग्यता
- सभी प्रकार के मजदूर श्रेणी के व्यक्ति
- कुल मिला के भारत का वो नागरिक जो गरीबी स्तर से नीचे का जीवन यापन करता हो
आयुष्मान कार्ड से क्या फायदा है?
आयुष्मान भारत योजना से किसी भी अस्पताल में अपना इलाज कैसे करवाए
आयुष्मान भारत योजना में हर तरह की बीमारी का बिमा होता है। इस योजना के अंतर्गत 1354 पैकेज शामिल हैं। महिलाओ के लिए गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
जिस किसी के पास गोल्डन कार्ड होगा वो इस योजना का लाभ ले सकेगा और गोल्डन कार्ड आसानी से बिना किसी औपचारिकता के बनाया जा सके इसके लिए सरकार जगह जगह कैंप लगवा रही है और आपको कैंप में अपनी पूरी डिटेल जमा करानी होगी और उसके बाद आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना गोल्डन कार्ड वहां से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे । और जब आपका गोल्डन कार्ड बन जाता है तो आप इलाज के लिए अस्पताल में जाकर अपना गोल्डन कार्ड दिखाकर एडमिट हो सकते है और आपके अस्पताल में एडमिट होने से लेकर अस्पताल से जाने के बाद तक का सारा दवाई पानी का खर्चा सरकार देगी
आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
गोल्डन कार्ड कैसे डाउनलोड करे
- सबसे पहले www।mera।pmjay।gov।in वेबसाइट को खोले
- उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें
- यहां अपनी ईमेल आईडी से sign in कर ले
- यहां आपको आधार कार्ड नंबर देना है
- इसके बाद में यहां लाभार्थियों की लिस्ट ओपन होगी जिनका गोल्डन कार्ड approve हुआ है
- यदि आपका नाम लिस्ट में होगा तो वहां पर एक Id और password भी मिलेगा जिसका उसे करके आप वही से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते है
- यदि कार्ड को डाउनलोड करने में कोई समस्या आये तो अपने नजदीकी जान सेवा केंद्र या डीएम ऑफिस में संपर्क करें
- आप सरकार के द्वारा चलायी जा हेल्पलाइन नंबर पर भी फ़ोन करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है
हेल्पलाइन 14555 , 1800111565
आयुष्मान भारत योजना से सम्बंधित अन्य बाते
- भारत सरकार ने इस योजना में लगभग 1300 के आस पास पैकेज शामिल किये है जिसमे काफी महंगे ऑपरेशन भी शामिल है
- वर्ष 2008 में यूपीए सरकार द्वारा NHBY योजना को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ दिया गया है
- भारत में इस योजना से लगभग 10 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे है
- और जो हॉस्पिटलो में इस योजना के लाभार्थियों के लिए आयुष्मान मित्र सरकार के द्वारा लगाए गए है जो रोगी की इलाज के दौरान पूरी सहायता करेंगे
-
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर Click Here किसान योजना न्यूज़ यँहा देखें सभी सरकारी योजना Click Here प्रधानमंत्री योजनाएं Click Here प्रधानमंत्री किसान योजना यँहा देखें Srkari Yojana से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज पर जुड़ें के लिए क्लिक करें।